भारत की सीमा (Borders of India) – भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसके कुल 11 पड़ोसी देशों से मिलती है। भारत की स्थल सीमा से लगे 4 देश चीन, नेपाल, भूटान व अफगानिस्तान हैं। भारत की जलीय / समुद्री सीमा से लगे 7 पड़ोसी देश – पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव हैं। भारत के पड़ोसी देशों में से 3 देश यथा – पाकिस्तान, बांग्लादेश व म्यांमार ऐसे भी हैं जिनकी स्थल और समुद्री दोनों सीमाएं भारत से मिलती हैं।
भारत के पड़ोसी देश –
भारत के कुल पड़ोसी देश | 11 | पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव |
भारत की जल/समुद्री सीमा से लगे देश | 07 | पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव |
सिर्फ समुद्री सीमा से लगे पड़ोसी देश | 04 | श्रीलंका, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया |
सिर्फ स्थल सीमा से लगे पड़ोसी देश | 04 | अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान |
स्थल व समुद्री सीमा से लगने वाले देश | 03 | पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार |
भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश | 05 | भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश |
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ (International Borders of India) –
अंतर्राष्ट्रीय सीमा | संबद्ध देश |
---|---|
रेडक्लिफ रेखा | भारत-पाकिस्तान |
मैकमोहन रेखा | भारत-चीन |
डूरंड रेखा | भारत-अफगानिस्तान या पाकिस्तान-अफगानिस्तान |
पाक जलसंधि | भारत-श्रीलंका |
महत्वपूर्ण तथ्य –
- त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
- संकोश नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है।
- शिपकीला दर्रा भारत (शिमला) को तिब्बत से जोड़ता है।
राज्य वार भारत के प्रमुख दर्रे (State Wise List of Mountain Passes of India)-
राज्य | दर्रे |
---|---|
जम्मू कश्मीर | काराकोरम, जोजिला, पीरपंजाल, बनिहाल, बुर्जिल |
हिमाचल प्रदेश | शिपकीला, रोहतांग, बड़ालाचा |
उत्तराखंड | लिपुलेख, माना, नीति |
सिक्किम | नाथूला, जेलेप्ला |
अरुणाचल प्रदेश | बोमडिला, दिफू, यंगयाप |
मणिपुर | तुजु |
चर्चा
(अब तक देखा गया कुल 51 बार, 1 बार आज देखा गया)