16 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

16 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 16 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

कपिलदेव होंगे हरियाणा स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी के पहले चांसलर-

भारत को पहली बार क्रिकेट विश्वकप की ट्राफी दिलाने वाले भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्विटर के माध्यम से दी। यह यूनिवर्सिटी हरियाणा के सोनीपत जिले के रायगाँव में बनी है। ध्यातव्य है कि अब तक यूनिवर्सिटी के चांसलर राज्य के राज्यपाल ही होते थे।

पंकज आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्स चैेपियनशिप का खिताब-

पंकज आडवाणी ने म्यांमार के मांडले में चल रही इस प्रतियोगिता में यह खिताब हासिल किया। इन्होंने यह खिताब म्यांमार के नेम थ्वाय को हराकर अपने नाम किया। पंकज आडवाणी का यह 22वां वैश्विक खिताब है। इन्होंने अपने करियर का पहला स्वर्ण पदक साल 2003 में जीता था।

राजस्थान सरकार ने शुरु किया जन सूचना पोर्टल-

हाल ही में राजस्थान की राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार के तहत जन सूचना पोर्टल-2019 शुरु किया है। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। जहां एक ही क्लिक में एक ही पोर्टल पर सभी विभागों की सूचना मिल सकेगी। इसके पहले फेज में 13 विभागों की 23 योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इस पोर्टल की शुरुवात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत औऱ उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक साथ की।

आंध्र प्रदेश के पहले लोकपाल बने जस्टिस पी. लक्ष्मण-

हाल ही में जस्टिस पी. लक्ष्मण को आंध्र प्रदेश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है। लोकपाल के तौर पर इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद ने विजयवाड़ा में एक प्रोग्राम के दौरान इन्हें पद की शपथ दिलाई।

एंडुरोमन रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने मयंक वैद-

हाल ही में मयंक वैद ने 463 किमी की साइकिल रेस को 50 घंटे 24 मिनट में जीत कर नया विश्व रिकार्ड बनाया है। इसे जीतकर ये न सिर्फ पहले भारतीय बल्कि पहले एशियाई व्यक्ति भी बने।

एंडुरोमन ट्राइथलॉन क्या है-

एंडुरोमन ट्राइथलॉन प्रतियोगिता की शुरुवात लंदन के मार्बस आर्च से डोबर के बीच 140 किलो मीटर की दौड़ से शुरु होती है। इसके बाद प्रतियोगियों की कम से कम 33.8 किलो मीटर की स्वीमिंग प्रतियोगिता होती है। इसके बाद 289.7 किलो मीटर की बाइक राइड होती है। यह बाइक राइड फ्रांस के कैलेस से आर्क डी ट्रौंफ तक होती है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?