दैनिक समसामयिकी 21 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 21 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 21 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) –

हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देश व कर्तव्य के लिए जान गवाने वाले पुलिस कर्मियों को याद किया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सैनिकों ने घात लगाकर भारत के एक छोटे से गश्ती दल पर हमला किया था।

एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक – 2020

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में एनीमिया के संबंध में एक स्कोर कार्ड जारी किया। इसमें हरियाणा को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और यूनिसेफ की पहल पर शुरु किए गए एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जारी किया गया। एनीमिया शरीर में रक्त की कमी के कारण होने वाली बीमारी है।

एशिया पावर इंडेक्स – 2020

एशिया पावर इंडेक्स 2020 लोवी इंस्टीट्यूट (सिडनी) द्वारा जारी की गई है। इस इंडेक्स में भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इस इंडेक्स में एशिया-प्रशातं क्षेत्र को प्रभावित करने वाले 26 देशों को शामिल किया गया है। इस सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र को प्रभावित करने वाले देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद क्रमशः चीन, जापान और भारत का नाम सूची में है।

Red Lite ON, गाड़ी OFF –

दिल्ली सरकार ने अब नये अभियान ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुवात की है। इसकी शुरुवात बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसके तहत सिग्नल पर रेड लाइट होने पर लोगों को गाड़ी का इंजन बंद करना पड़ेगा। इस अभियान को ट्रायल के तौर पर आगामी 15 नवंबर तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलाया जाएगा।

भारत में पहली बार की गई हींग की खेती –

भारत के हिलाचल प्रदेश की लाहौल घाटी व स्पीति घाटी में पहली बार हींग की खेती की जा रही है। भारत ने इसके उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने व आयात को रोकने के उद्देश्य से इसकी खेती को ओर ध्यान दिया है। वर्तमान में भारत हर साल 1200 टन कच्ची हींग का आयात ईरान, अफगानिस्तान, व उजबेकिस्तान से करता है। हींग पौधों से प्राप्त होती है, जो कि एक बारहमासी पौधा है।

देश के पहले मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क का शिलान्यास –

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में भारत के पहले मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क की आधारशिला रखी। यह असम व उत्तर पूर्व के अन्य राज्यों के नागरिकों को सड़क, रेल, हवाई व जलमार्ग से सीधे संपर्क प्रदान करेगा। केंद्र सरकार द्वारा इसे भारतमाला योजना के तहत विकसित किया है।

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

विश्व बैंक ने हाल ही में गरीब देशों को कितने की आर्थिक मदद देने की घोषणा की – 25 बिलियन डॉलर

सीप्लेन परियोजना भारत के किस राज्य में स्थापित की जाएगी – गुजरात

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है – 21 अक्टूबर

हाल ही में किसे दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया – रोहन जेटली

केंद्र सरकार ने लोकसभा व राज्यों की विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों हेतु चुनाव खर्च कितना बढ़ा दिया है – 10 प्रतिशत

रिलायंस जियो ने हाल ही में अमेरिका की किस कंपनी के साथ मिलकर 5जी तकनीक का सफल परीक्षण किया – क्वालकाम कंपनी

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?