30 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

30 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 30 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

कोलंबो हमले के बाद सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को आज हटाया –

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार हमले के बाद वहां सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हमले के बाद आपातकाल घोषित कर फेसबुक, व्हाट्सएप, स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।

अकिहितो ने छोड़ा जापान का राजसिंहासन –

जापान के सम्राट अकिहितो ने आज 30 अप्रैल 2019 को अपना राजसिंहासन छोड़ दिया। पिछले 200 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले शासक बने। अपनी बढ़ती उम्र और ख़राब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। उनके बाद अब उनके सबसे बड़े बेटे राजकुमार नारुहितो जापान के अगले शासक बनेंगे। कल 1 मई 2019 को उनकी ताजपोशी होगी। वे जापान के 126वे सम्राट बनेंगे।

भारतीय मुक्केबाजी लीग लांच करने की घोषणा –

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आज 30 अप्रैल को भारतीय मुक्केबाजी के लिए फ्रेंचाइजी आधारित लीग को इस साल जुलाई-अगस्त तक शुरू किये जाने की घोषणा की है।

अर्जुन पुरस्कार हेतु दो खिलाड़ी नामित –

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आज 30 अप्रैल को अमित पंघाल और गौरव बिधूड़ी को नामित किया। अमित पंघाल एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हैं। गौरव बिधूड़ी विश्व चैम्पियनशिप 2017 के कांस्य पदक विजेता हैं।

माउंट एवरेस्ट से हटाया गया 3000 kg कचरा –

45 दिवसीय इस अभियान की शुरुवात नेपाली नव वर्ष 14 अप्रैल को हुयी थी। इस अभियान का लक्ष्य एवरेस्ट से लगभग 10,000 kg कचरा हटाना है।

ITTF रैंकिंग –

टेबिल टेनिस खेल की सबसे बड़ी संस्था ITTF की तरफ से जारी रैंकिंग में भारत के साथियान को 24वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ये टॉप 25 में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय –

पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन में बाल विवाह को रोकने हेतु एक बिल पास किया गया है। इसमें वहां लड़कियों की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गयी है। वहीं बहुत से सांसदों ने इसे इस्लाम विरोधी बताकर इसका विरोध किया है। इससे पहले सिंध विधानसभा इस तरह का बिल पारित कर चुकी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?