दैनिक समसामयिकी 30 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 30 अगस्त 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 30 अगस्त 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कारों की राशि में वृद्धि –

खेल मंत्री किरण रिजिजू द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कारों की राशि बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसके अनुसार राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार की राशि 7.5 लाख से 25 लाख कर दी गई। अर्जुन पुरस्कार की राशि 5 लाख से 15 लाख कर दी गई। ध्यानचंद पुरस्कार की राशि 5 लाख से 10 लाख कर दी।

औसम मासिक वेतन की वैश्विक सूची –

औसत मासिक वेतन की वैश्विक सूची में भारत 106 देशों में 72वें स्थान पर है। इस सूची में स्विजरलैंड शीर्ष पर और क्यूबा सबसे निचले स्तर पर है। भारत 16 एशियाई देशों में 10वें स्थान पर है।

 

केरल के कोच्चि में राज्य का पहला समुद्री एम्बुलेंस किस नाम से शुरु किया जा रहा है – प्रतीक्षा

51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा – गोवा

भारत ने हाल ही में मानवीय सहायता और आपदा राहत संबंधी व्यवस्था लागू करने के लिए किस देश से समझौता किया – सिंगापुर

तेंजिंग नोर्गे अवार्ड पाने वाले पहले दिव्यांग खिलाड़ी कौन बने – सतेंद्र लोहिया

नीति आयोग के निर्यात तत्परता सूचकांक 2020 में शीर्ष स्थान किस राज्य को प्राप्त हुआ – गुजरात

हाल ही में नेपाल में खुदाई में 300 मीटर नीचे किराट देवी की कितने वर्ष पुरानी प्रतिमा मिली है – 3800 वर्ष

सुप्रीम कोर्ट के किस पूर्व न्यायाधीश का हाल ही में निधन हो गया – जस्टिस ए. आर. लक्ष्मणन

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?