आंध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान (Andhra Pradesh General Knowledge)

आन्ध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान ( Andhra Pradesh General Knowledge ) – आंध्र प्रदेश, भारत के 28 राज्यों में से एक है। यहाँ की राजधानी अमरावती है। इस राज्य का सबसे बड़ा नगर विशाखापट्टनम है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले हैं। आंध्र प्रदेश का निर्माण 1 नवंबर 1956 को हुआ। भाषाई आधार पर निर्मित यह भारत का प्रथम राज्य है। यह एक समुद्र तटीय राज्य है। इस राज्य की पूर्वी सीमा समुद्र से लगती है। इसके अतिरिक्त इसकी स्थलीय सीमा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिसा राज्य से मिलती है। पूर्व में इस राज्य का न्यायिक क्षेत्र तेलंगाना हाई कोर्ट के अंतर्गत आता था। परन्तु 1 जनवरी 2019 से इस राज्य के पृथक उच्च न्यायालय की स्थापना अमरावती में की जा चुकी है। 

आंध्र प्रदेश एक नज़र में ( Andhra Pradesh at a Glance )

राज्य का नामआन्ध्र प्रदेश
स्थापना1 नवम्बर 1956
राजधानीअमरावती
पूर्व राजधानीहैदराबाद
उच्च न्यायालयअमरावती (1 जनवरी 2019 से)
क्षेत्रफल1,60,205 वर्ग किमी ( देश में 8 वां स्थान )
सबसे बड़ा शहरविशाखापट्नम
कुल जिले26
लोकसभा सदस्य25
राज्यसभा सदस्य11
विधानसभा सदस्य175
विधान परिषद् सदस्य58
राजकीय वृक्षनीम अथवा वेपा चेट्टू ( Azadirachta Indica )
राजकीय पुष्पचमेली ( Jashminum )
राजकीय पशुकाला हिरण ( Black Buck – Antilope Cervicapra )
राजकीय पक्षीतोता ( Rose Ringed Parakeet – Psittacula Krameri )
राजकीय नृत्यकुचिपुड़ी, ओट्टम
मुख्य भाषातेलुगु
प्रमुख त्यौहारदशहरा, दीपावली
प्रमुख नदियाँकृष्णा, गोदावरी
प्रमुख झीलकोल्लेरू
तट रेखा974 किमी
जनसंख्या4,93,86,799 ( देश में 10 वां स्थान ) { जनगणना 2011 के अनुसार }
साक्षरता दर67.41% ( जनगणना 2011 के अनुसार )
ISO 3166 कोडIN-AP
टाइम-ज़ोनUTC +05:30 ( IST )
वेबसाइटwww.ap.gov.in

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?