आजादी का अमृत महोत्सव

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भारत सरकार द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ नाम से एक पहल की शुरुवात की गई है। यह स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष के गौरवशाली इतिहास में मिली उपलब्धियों को मनाने के लिए है। यह महोत्सव देश के लोगों को समर्पित है। यह भारत की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक उपलब्धियों को वर्णित करने का एक महोत्सव है। आजादी के अमृत महोत्सव को आधिकारिक तौर पर 12 मार्च 2021 से शुरु किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तिथि को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया। फ्रीडम मार्च में 80 लोगों के नाम शामिल हैं। इन 80 यात्रियों ने 241 मील का रास्ता 25 दिन में पूरा किया। इसे हमारी आजादी के 75 साल पूर्ण होने से 75 सप्ताह पहले शुरु किया गया। यह महोत्सव आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के एक वर्ष पश्चात अर्थात 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। इस महोत्सव के अंतर्गत देश भर में तमाम अन्य कार्यक्रम भी चलाए गए हैं। 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित अन्य कार्यक्रम

उज्ज्वल भारत – इसका आयोजन बैतूल जिले (मध्यप्रदेश) में 28-29 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव पार्क – 

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 23 जुलाई 2022 को यहाँ आजादी का अमृत महोत्सव पार्क का शिलान्यास किया। इस पार्क में कबाड़ से निर्मित 10 प्रतिकृतियां भी स्थापित की जाएंगीं। इस पार्क का निर्माण दिल्ली नगर निगम द्वारा 16.5 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह शहीद पार्क, आईटीओ में 4.5 एकड़ में विस्तृत है।  

अलीगढ़ के महाविद्यालयों में कार्यक्रम –

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस और एटा के सभी महाविद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हर घर तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी राजकीय व निजी स्कूल के छात्रों को शामिल कर रैली निकाली जाएगी। 

तेलंगाना सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?