करेंट अफेयर्स 8 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 8 दिसंबर 2021 (current-affairs-8-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जनरल बिपिन रावत का निधन –

आज 8 दिसंबर 2021 को जनरल विपिन रावत की एक हवाई दुर्घटना मे मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में जनरल विपिन रावत की पत्नी मधुलिका सहित कुल 14 लोगों की मृत्यु हो गई। ये देश के पहली चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) बनाए गए थे। ये दुर्घटना तमिलनाडु राज्य के कुन्नूर में 8 दिसंबर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के करीब हुई। हादसे का शिकार हुआ हैलीकॉप्टर Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर में विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका के अतिरिक्त 12 अन्य लोग थे। 

सार्क चार्टर –

आज ही कि दिन 8 दिसंबर 1985 को ढाका में समूह के पहले शिखर सम्मेलन के दौरान सार्क चार्टर को अपनाया गया था। इसी लिए हर साल 8 दिसंबर को इसके चार्टर दिवस को मनाया जाता है। इस साल इस संगठन की ये 37वीं वर्षगाँठ है। सार्क ने स्थापना से अब तक कुल 18 शिखर सम्मेलनों का आयोजन किया है।

नदियों को जोड़ने की योजना –

केंद्र सरकार ने 44605 करोड़ रुपये की ‘नदियों को जोड़ने की योजना’ को मंजूरी प्रदान की है। यह योजना मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र से संबंधित है।

सिप्रियन फोयस प्राइज –

एडम मार्कस, डैनियल स्पीलमैन और निखिल श्रीवास्तव को हाल ही में Ciprian Foias Prize से सम्मानित किया गया है। इनमें से निखिल श्रीवास्तव भारतीय मूल के अमेरिकी गणितज्ञ हैं। निखिल श्रीवास्तव को अमेरिकन मैथमैटिक्स सोसाइटी द्वारा ऑपरेटर थ्योरी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 5000 अमेरिकी डॉलर का है।

भारत रूस 2+2 संवाद

हाल ही में नई दिल्ली ने पहली बार ‘भारत रूस 2+2’ संवाद की मेजबानी की। इसका आयोजन विदेश व रक्षा मंत्रियों के स्तर पर किया जाता है। भारत ने अब तक अमेरिका, जापान व आस्ट्रेलिया के साथ इस प्रारूप की बैठकें की थीं। इसमें पारस्परिक हितों के रक्षा व राजनीतिक मुद्दों को शामिल किया गया था।

वन लाइनर करेंट अफेयर्स –

वर्तमान में रेपो दर कितनी है – 4 प्रतिशत

वर्तमान में रिवर्स रेपो दर कितनी है – 3.35 प्रतिशत

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति अनुमान को वित्त वर्ष 2022 के लिए कितना बरकरार रखा गया है – 5.3 प्रतिशत

वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमात कितना लगाया गया है – 9.5 प्रतिशत

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को मार्च 2021 से कब तक जारी रखने को मंजूरी दी है – मार्च 2024 तक

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस स्थान पर हैं – 37वें स्थान पर

ऑस्ट्रिया बेस्ड जियोजेब्रा का अधिग्रहण हाल ही में किस कंपनी ने किया – बायजूज

एंजेला मर्केल के स्थान पर जर्मनी का नया चांसलर किसे बनाया गया – ओलाफ स्कोल्ज

हाल ही में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) चार्टर दिवस किस तिथि को मनाया गया – 8 दिसंबर

अमेरिका ने हाल ही में किस देश को यूक्रेन पर आक्रमण न करने की चेतावनी दी है – रूस

बिम्सटेक के मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास PANEX-21 का आयोजन 20-22 दिसंबर को कहाँ पर किया जाएगा – पुणे

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?