समसामयिकी सितंबर 2019 ( Current Affairs September 2019 )

समसामयिकी सितंबर 2019 (Current Affairs May 2019) – वर्ष 2019 के सितंबर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

चिकित्सकों की स्मृति में डाक टिकट जारी-

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान प्रणाली के प्रमुख चिकित्सकों की स्मृति में 12 डाक टिकिटों का एक सेट जारी किया है। साथ ही मोदी ने हरियाणा में 10 आयुष स्वास्थ्य औऱ आरोग्य केंद्रों की भी शुरुवात की। इसके साथ ही आयुष मंत्रालय ने अगले तीन साल में 12500 आय़ुष स्वास्थ्य औऱ आरोग्य केंद्र खोलने के लक्ष्य को निर्धारित किया है।

पाँच राज्यों मे नियुक्त किये गए राज्यपाल-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के पांच राज्यों मे नए राज्यपालों को नियुक्त कर दिया है। नवनियुक्त राज्यपाल औऱ उनसे संबंधित राज्य निम्नलिखित हैं-

मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम – 2019

विगत 01 सितंबर 2019 से देश में नया मोटर संशोंधन अधिनियम – 2019 लागू हो गया है। इसके तहत नियम तोड़ने वालों के लिये जुर्माने की रकम मे भारी वृद्धि की गई है। परंतु यह नियम मध्य प्रदेश, राजस्थान औऱ पश्चिम बंगाल में लागू नहीं हो सका। इन तीनों ही राज्यों ने जुर्माने की रकम में भयंकर वृद्धि होने की बजह से अपने राज्यों में इसे लागू करने से मना कर दिया है। इन राज्यों ने इस तरह आम जनता की जेब पर भयंकर तरीके से बोझ डालने का विरोध करते हुए इसे अपने राज्यों मे लागू करने से मना कर दिया।

ड्राइविंग करते समय नियम तोड़ने पर लगे जुर्माने की सूची-

नियम उल्लंघन जुर्माना पहले जुर्माना अब
बिना हेल्मेट 100 1000
बिना सीटबेल्ट 100 1000
हॉस्पिटल के पास हॉर्न बजाना 1000
बिना बीमा 1000 2000
तेज रफ्तार 1000 2000
दो सबारी से ज्यादा 100 2000
ओबर स्पीड 400 2000
बिना ड्राइविंग लाइसेंस 500 5000
मोबाइल यूज करना 1000 5000
ट्रैक्टर ट्राली पर रेट्रो टेप नहीं 2500 5000
नशे में गाड़ी चलाना 2000 10,000
बिना परमिट 5000 10,000
बिना कागज गाड़ी चलाना 5000 10,000
इमरजेंसी बाहनों को रास्ता न देना 10,000
प्रदूषण फैलाने पर 1000 10,000
ओवर लोडिंग 4000 20,000

पूर्वी आर्थिक मंच में भाग लेने मोदी गए रूस –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 04 सितंबर को व्लादिवोस्तोक पहुचे वहां पर ये राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ एक पोत निर्माण यार्ड का दौरा किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। यहां पर होने वाली जूडो चैंपियनशिप में भी दोनों नेता भाग लिया। दोनों नेताओं के बीच यह 20वीं वार्षिक द्विपक्षीय बैठक है।

तेजिंदर सिंह ने चेक गणराज्य में जीता रजत पदक –

भारत के शाटपुट खिलाड़ी तेजिंदर सिंह ने हाल ही में चेक गणराज्य में रजत पदक अपने नाम किया है। इन्होंने इसी साल अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

निशानेबाजी विश्वकप –

भारत की यशस्वी देसवाल ने रियो डी जेनेरियो में चल रही आईएसएसएफ विश्वकप में महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत का यह पांचवां पदक है। इसके साथ भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद बने सेना उप-प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद ने हाल ही में भारतीय सेना उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। इस पद पर इन्होंने डी अंबू की जगह ली है। इससे पहले मुकुंद चीन से लगने वाली सेना की पूर्वी कमान की अगुअई कर रहे थे।

मिताली राज ने की टी-20 से संन्यास लेने की घोषणा –

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने इनके इस फैसले की पुष्टि भी कर दी है। भारत की ओऱ से सर्वाधिक मैच खेलने औऱ सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड मिताली राज के नाम है। मिताली राज ने कुल 89 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इनमें कुल 2364 रन बनाए हैं। इन्होंने साल 2012, 2014 और 2016 के टी-20 विश्वकप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की। ये टी-20 इंटरनेशनल में सबसे पहले (महिला व पुरुष दोनों वर्गों में) 2000 रन बनाने वाली भारतीय क्रिकेटर बनीं। इन्होंने विराट कोहली से भी पहले टी-20 में 2000 रन पूरे कर लिए। इन्होंने मार्च 2019 में गुवाहाटी (असम) में अपना अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

मिताली राज के बारे में –

इनका जन्म 03 दिसंबर 1989 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। ये टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। इन्होंने साल 2010, 2011 औऱ 2012 में आईसीसी विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ये वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। ये वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागातार सात बार अर्द्ध सतक लगाने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर हैं। इन्हें साल 2013 की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए 21 सितंबर 2014 को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2015 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

हरियाणा सरकार ने माफ किया किसानों का फसली ऋण का ब्याज और जुर्माना-

हाल ही में हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों का 4750 करोड़ का फसली ऋण का ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया है। साथ ही किसानों पर कर्जे की मूल रकम को जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 तय की है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भिवानी में की।

नोट – ध्यान रहे किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया है, बल्कि ऋण का सिर्फ ब्याज और उस पर लगने वाला जुर्माना ही माफ किया है।

आठ अपाचे हेलीकॉप्टर सेना में शामिल –

भारतीय सेना मे शामिल इन हेलीप्टरों को भारतीय वायुसेना के पठानकोट एयरबेस पर तैनात किया गया है। ये विश्व के सबसे आधुनिक हेलीकॉप्टरों में से एक हैं। भारत ने सितंबर 2015 में अमेरिका से 22 अपाचे हेलीप्टर खरीदने का करार किया था।

टेराकोटा ग्राइंडर –

हाल ही में खादी व ग्रामोद्योग आयोग ने बेकार बर्तनों के पुनः उपयोग के लिए वाराणसी में टेराकोटा ग्राइंडर नामक नई पहल की शुरुवात की है।

डेटा प्रसारक मानक की वार्षिक अवलोकन रिपोर्ट – 2018

हाल ही में अंतरराष्टीय मुद्रा कोष ने साल 2018 के लिए विशेष डाटा प्रसारक मानक की वार्षिक अवलोकन रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार निर्धारित कई मानकों का पालन करने में भारत विफल रहा।

विराट कोहली बने सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान –

विराट कोहली साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बने थे। कोहली की कप्तानी में भारत ने 48 में से 28 टेस्ट मैच जीते। वहीं धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 मे से 27 टेस्ट मैच जीते।

कांगो फीवर –

कांगो बुखार का कारण सीसीएचएफ (क्रीमियन हेमोरेजिक फीवर) वायरस है। इसके अधिकांश लक्षण डेंगू बुखार जैसे होने के कारण असली बीमारी को पहचान कर पाना अत्यधिक मुश्किल होता है। भारत में इसका पहला मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है, इसके बाद वहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके नमूने हैदराबाद स्थित एक लैब में भेजे गए हैं। कांगो फीवर का संक्रमण अफ्रीका, यूरोप और एशिया के कई देशों में पाया जाता है।

कतर ने जारी किया फीफा विश्वकप-2022 का लोगो –

फीफा विश्वकप-2022 का आयोजन कतर में होगा। हाल ही में कतर ने इस आयोजन का आधिकारिक लोगो जारी किया है। कतर समेत विश्व के अन्य देशों में भी इसका अनावरण किया गया, इनमें भारत का मुंबई भी शामिल है। ध्यातव्य है कि कतर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।

स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थानों की रैंकिंग में वैष्णो देवी पहले स्थान पर –

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल औऱ स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थानों की रैंकिंग जारी की है। इसमें जम्मू-कश्मीर में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ प्रतिष्ठित स्थल घोषित किया गया है।

सितंबर 2019 को पोषण माह मनाये जाने की घोषणा  –

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल पोषण अभियान की शुरुवात की थी औऱ सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया था।

विश्व निर्वाचन निकायों के संघ के अध्यक्ष बनें सुनील अरोड़ा –

भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने हाल ही में विश्व निर्वाचन निकायों के संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। वे साल 2021 तक इसके अध्यक्ष रहेंगे।

साउथ एशियन स्पीकर्स समिट – 2019

हाल ही में मालदीव की राजधानी माले में चौथी दक्षिण एशियाई अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह आयोजन वहां की संसद मजलिस में हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना था।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा मोदी को सम्मानित करने की घोषणा –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान स्वच्छ भारत अभियान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता औऱ नेतृत्व क्षमता को देखते हुए देने की घोषणा की।

शिक्षक दिवस 2019 –

आज भारत भर में शिक्षक दिवस के रुप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 132वीं जयंती मनाई गई। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे समाज में शिक्षक की भूमिका के महत्व को समझना है। इस दिन स्कूल की छुट्टी नहीं होती परंतु सामान्य दिनों की अपेक्षा इस दिन शैक्षणिक गतिविधियों की जगह अन्य आयोजनों का प्रबंध किया जाता है। यह दिवस उन सभी शिक्षकों, अध्यापकों और गुरुजनों को समर्पित है जो अपने छात्रों को बेहतर व्यक्ति बनाने में अपना योगदान देते हैं। इनका जन्म 05 सितंबर 1888 को हुआ था। ये देश के पहले उप-राष्ट्रपति औऱ दूसरे राष्ट्रपति थे। ये 26 जनवरी 1950 को देश के पहले उपराष्टपति तत्पश्चात सन 1962 में देश के राष्ट्रपति बने। इन्हींं के सम्मान में प्रतिवर्ष 05 सितंबर को भारत भर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इनका मानना था कि शिक्षकों के पास देश का सर्वश्रेष्ठ दिमाग होना चाहिये।

कैसे हुई इस दिवस की शुरुवात –

डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस के सु-अवसर पर उनके मित्रों व छात्रों ने उनका जन्मदिवस मनाने की अनुमति मांगी। तब उन्होंने कहा कि मेरे जन्म दिवस को अलग से मनाने की जगह यदि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

भारत औऱ अमेरिका के बीच शुरु हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास-

भारत और अमेरिका के बीच युद्धाभ्यास की शुरुवात आज 05 सितंबर को हो चुकी है। यह इस आयोजन का 15वां संस्करण है। इस युद्धाभ्यास का समापन 18 सितंबर 2019 को होगा। यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

आईडीबीआई बैंक –

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक को 4557 करोड़ रुपये की पूंजी देने को मंजूरी प्रदान की है।

एड्स, टीबी और मलेरिया हेतु वैश्विक फंड –

हाल ही में भारत ने एड्स, टीबी औऱ मलेरिया हेतु वैश्विक फंड में 22 मिलियन डॉलर के योगदान की घोषणा की है।

निजी वाहनों पर पद, जाति, स्लोगन इत्यादि को हटाने के निर्देश –

हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य के निजी वाहनों पर से पद का नाम, जाति, गाँव का नाम, विभिन्न स्लोगन औऱ चिन्ह इत्यादि हटाने का पुलिस को निर्देश जारी किया है।

वियना –

हाल ही में इकोनोमिस्ट इंटेलेजेंस यूनिट द्वारा जारी रिपोर्ट में आस्ट्रिया की राजधानी वियना ने विश्व के रहने योग्य शहरों की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जयदीप सरकार –

भारत ने हाल ही में जयदीप सरकार को लेसोथो में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

इंडिया-अफ्रीकी पार्टनरशिप –

हाल ही में इंडिया अफ्रीका पार्टनरशिप का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

लियो परगेल पर्वत –

हाल ही में भारतीय सेना की एक टीम ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए लियो परगेल पर्वत पर फतह हासिल की।

साइबर अपराध पर जांच का पहला राष्टीय सम्मेलन-

सीबीआई ने 04-05 सितंबर को साइबर अपराध जांच औऱ साइबर फोरेंसिक पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसका आयोजन सीबीआई के मुख्यालय में किया गया। आयोजन का उद्घाटन सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने किया।

राशिद खान बने सबसे युवा टेस्ट कप्तान-

बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राशिद खान ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट का कप्तान बनकर इतिहास रच दिया है। ये टेस्ट मैच की कप्तानी करने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के कप्तान हैं।

रॉबर्ट मुगाबे का निधन –

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जिम्बांबे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का हाल ही में निधन हो गया है। इसकी जानकारी वहां के वर्तमान राष्ट्रपति इमरसन मंगागवा ने ट्विटर के माध्यम से दी। रॉबर्ट मुगाबे 1980 में जिम्बांबे की स्वतंत्रता के बाद से ही सत्ता में थे। ये साल 1980 मे वहां के प्रधानमंत्री बने। इन्होंने साल 1987 में प्रधानमंत्री का पद समाप्त कर दिया औऱ स्वयं को राष्ट्रपति घोषित कर दिया। 2017 में हुए तख्ता पलट के बाद उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी।

प्रसिद्ध उपन्यासकार किरण नागर का निधन –

प्रख्यात उपन्यासकार और नाटककार किरण नागर का हाल ही में 77 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इनका जन्म साल 1942 में मुंबई में हुआ था। इन्होंने इसी साल ‘द् आर्सेनिस्ट‘ नामक उपन्यास लिखा जो काफी चर्चा में रहा। इन्हें साल 2001 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शेफाली वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुई शामिल –

हरियाणा की 15 वर्षीय शेफाली वर्मा ने हाल ही में इंडियन महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना ली है। ये दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी-20 क्रिकेट सीरीज में खेलेंगी। ये इससे पहले महिला आईपीएल में वेलोसिटी की तरफ से खेल चुकी हैं।

मोहम्मद नबी ने की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा –

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोहम्मद नबी ने हाल ही में क्रिकेट जगत ने संन्यास लेने की घोषणा की है।

चंद्रयान-2 के लैंडर के साथ टूटा इसरो का संपर्क –

आज चंद्रमिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की 01:30am से 02:30am के बीच चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होनी थी। इसरो के अनुसार 01:37am पर इसकी लैंडिंग शुरु हुई और 2.1 किलो मीटर ऊपर इससे संपर्क टूट गया। इस ऐतिहासिक मौके पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी इसरो के केंद्र में उपस्थित थे।

टाइगर स्ट्राइक फोर्स-

हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य से टाइगर स्टेट का दर्जा बापस लिये जाने के बाद राज्य सरकार अपने राज्य में टाइगर स्ट्राइक फोर्स का गठन करने जा रही है।

बजरंग पुनिया-

हाल ही में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष वरीयता प्रदान की गई है।

बहमास मेें आया जक्रवाती तूफान-

हाल ही में बहमास में आये चक्रवाती तूफान को डोरियन नाम दिया गया है। इस तूफान से वहां करीब 40 लोगों की मौत हो गई है।

विश्व यात्रा पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक-

हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भारत को विश्व यात्रा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 34वां स्थान दिया गया है।

विश्व में स्वर्ण के भंडार-

हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसल द्वारा जारी एक रिपोर्ट में विश्व के स्वर्ण भंडार वाले देशों की सूची जारी की गई है। इस सूची में भारत को 10वां स्थान प्राप्त हूआ है।

रामजेठमलानी का 96 वर्ष की अवस्था में निधन –

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी का आज उनके दिल्ली स्थित आवास पर 96 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इनकी गिनती देश के सबसे बड़े क्रिमिनल लॉयर्स में की जाती है। इन्हें साल 2016 में राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा भेजा था। वे वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा सांसद थे। ये अटल जी की सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। ये पहले दो बार मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भी रह चुके हैं। इन्होंने साल 2004 में अटल जी के विरुद्ध चुनाव भी लड़ा था। इनका जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत के शिकारपुर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। इन्होंने 17 साल की अवस्था में वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी। उस समय प्रैक्टिस करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष थी। परंतु इस नियम में परिवर्तन कर इन्हें 18 वर्ष की उम्र में ही प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई। एक समय इनका नाम भारत में सर्वाधिक टैक्स देने बालों की सूची में शामिल था।

जरपाल क्वीन –

जरपाल क्वीन एक विल्लीज जीप है जिसे भारत-पाक युद्ध के समय भारतीय सेना ने पाकिस्तान से छुड़ाया था। यह लेह से 40 किलो मीटर दूर थ्री ग्रेनेडियर रेजीमेंट शिविर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लगभग 50 साल बाद यह आज भी अच्छी स्थिति में है, यह भारत में भारत-पाक युद्ध-1971 की जीत का प्रतीक स्वरूप है। यह जीप अमेरिका में निर्मित है।

अलीबाबा के संस्थापक जैक-मा होंगे सेवानिवृत्त –

हाल ही में चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक-मा ने कंपनी ले विदा लेने का ऐलान किया है। ये 10 सितंबर 2019 को अपने 55वें जन्मदिवस के मौके पर कंपनी से विदा लेंगे। इन्होंने मात्र दो दशक पहले अपने एक मित्र के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुवात की थी। जैक-मा वर्तमान में 41 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर व्याक्ति हैं ।

इसरो ने चांद पर खोज निकाला लैॆडर विक्रम –

हाल ही में चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से लैंडिंग के दौरान इसरो का संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही इसरो के वैज्ञानिक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिस कर रहे हैं। इसी बीच राहत की खबर मिली है कि वैज्ञानिकों ने लैंडर को खोज निकाला है, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि अभी तक इससे कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। यह खबर इसरो के चेयरमैन के सिवान द्वारा दी गई। इसे अपने निर्धारित स्थान से 500 मीटर की दूरी पर खोज निकाला है। चांद से 100 किलो मीटर दूरी पर चक्कर लगा रहे ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से इसकी तस्वीर ली है।

राफेल नडाल ने जीता ग्रैंड स्लैम खिताब –

राफेल नडाल ने हाल ही में यूएस ओपन-2019 का खिताब अपने नाम किया है। यह उनके करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब औऱ चौथा यूएस ओफन खिताब है। इससे पूर्व इसी साल वे फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं। अब ये रोजर फ्रेडरर से मात्र एक खिताब पीछे हैं, रोजर फ्रेडरर के नाम अभी कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

किसान मन-धन योजना-

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 सितंबर को किसान मन-धन योजना की शुरुवात की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य वृद्ध किसानों के जीवन को सुरक्षित करना है। इस योजना के तहत अगले तीन साल में 10774 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके तहत कुल पांच करोड़ किसानों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके तहत झारखंड में कुल 10 हजार कॉमन सेंटर शुरु किये गए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के किसान ही अपना प्रीमियर भर पाएंगे।

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण-

12652 करोड़ लागत वाली केंद्र सरकार की इस योजना का प्रमुख उद्देश्य 500 मिलियन से अधिक पशुओं का टीकाकरण करना है। यह टीका गाय, भैंस, बकरी, भेंड़ और सुअर को मुखपका और खुरपका रोग से बचाने के लिए लगाया जाएगा।

मोदी ने किया भारत-नेपाल पाइपलाइन का उद्घाटन-

मोदी ने आज 10 सितंबर को भारत औऱ नेपाल के बीच पेट्रोलियम की पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। यह दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस-बार्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन है। 69 किलो मीटर लंबी यह पाइपलाइन नेपान के अमलेखगंज से बिहार के मोतिहारी के बीच बिछाई गई है। भारत औऱ नेपान के बीच पेट्रोलियम का ट्रांसपोर्ट साल 1973 में बनाए गए नियमों के आधार पर ही चल रहा है। 440 करोड़ की इस परियोजना का प्रस्ताव साल 1966 में पेश हुआ था। बाद में अप्रैल 2015 में इसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। इस परियोजना में भारत ने 320 करोड़ औऱ नेपाल ने 120 करोड़ का निवेश किया है।

एयर इंडिया की नमस्कार सेवा योजना-

हाल ही में एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए नमस्कार सेवा नाम की एक योजना की शुरुवात की है। इसके तहत एयर इंडिया का एक कर्मचारी प्रवेश द्वार से लेकर सीट तक पहुंचने में यात्री की मदद करेगा। अब तक यह सेवा एय़र इंडिया के सिर्फ बिजनेस क्लास के यात्रियों के  लिए ही उपलब्ध थी। यह सेवा 22 सितंबर से शुरु की जाएगी।

महाराष्ट्र की ग्रामीण सड़कों के लिए 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा एडीबी-

हाल ही में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने महाराष्ट्र राज्य की सड़कों को पक्का करने हेतु 20 करोड़ डॉलर का ऋण देने को मंजूरी प्रदान की है। इससे महाराष्ट्र के 34 जिलों की 2100 किलो मीटर सड़कों को पक्का किया जाएगा।

मीराबाई चानू –

मीराबाई चानू थाईलैंड में चल रही विश्व चैंपियनशिप में भारत की सात सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगी। यह आय़ोजन साल 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का क्वालिफाइंग टुर्नामेंट है। मीराबाई चानू को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

किरोन पोलार्ड –

किरोन पोलार्ड को हाल ही में वेस्टंडीज क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित किया गया है। इन्हें क्रिकेट के दो स्वरूपों टी-20 और वनडे के लिए टीम का कप्तान चुना गया है।

गुजरात सरकार ने मोटर वाहन एक्ट-2019 के तहत वसूली जाने वाले जुर्माने की रीशि कम की-

गुजरात राज्य सरकार ने हाल हीं में केंद्र सरकार के मोटर वाहन एक्ट-2019 के द्वारा लोगों से वसूली जाने वाली धनराशि को काफी हद तक कम कर दिया है। इसकी घोषणा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने की। नये नियम के तहत लागू यह राशि 16 सितंबर से बसूली जाएगी।

नियम गुजरात में जुर्माना देश के अन्य राज्यों में जुर्माना
बिना हेलमेट 500 1000
बिना सीट बेल्ट 500 1000
बिना लाइसेंस बाइक चलाने पर 2000 5000
बिना लाइसेंस कार चलाने पर 3000 5000
गाड़ी चलाते हुए फोन यूज करना 500 5000

मिलिट्री मेडिसिन सम्मेलन –

हाल ही में नई दिल्ली में संघाई सहयोग संगठन मिलिट्री मेडिसिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पाकिस्तान शामिल नहीं हुआ। इस सम्मेलन में 40 देशी और 27 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संबोधित किया गया।

गुजरात के बाद उत्तराखंड ने भी घटाया ट्रैफिक जुर्माना –

मोटर वाहन संशोधन अधिनियम – 2019 के तहत लगाए गए भारी जुर्माने से देश में आम जनता को हो रही परेशानी के चलते अब राज्य सरकारें भी इसमें कटौती करने लगी हैं। हाल ही में गुजरात ने इसमें कटौती की थी, इसके बाद अब उत्तराखंड ने भी इसमें कटौता करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने इसे राज्य में खत्म कर दिया है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस जुर्माने की राशि पर पुनः विचार करने को कहा है। साथ ही दिल्ली की भाजपा इकाई ने भी केंद्र सरकार को इस पर विचार करने के लिए पत्र लिखा है।

दिल्ली में सरकारी अस्पतालों से वीआईपी रूम हटाए जाएंगे –

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत राज्य के अस्पतालों में लगभग 14 हजार बेड बढ़ाने का जिक्र किया है। साथ ही राज्य मेें छह माह के अंदर तीन नए अस्पताल बनकर तैयार होंगे। इसके साथ ही केजरीवाल नें राज्य के अस्पतालों से वीआईपी मरीजों को वीआईपी वार्ड की सुविधा बंद करने की भी बात कही है। अब राज्य में सभी को एक जैसी सुविधा प्राप्त होगी।

ब्रिटेन ने की नई पोस्ट स्टडी वर्क वीजा पालिसी की घोषणा –

हाल ही में ब्रिटेन की सरकार से वहां नई पोस्ट स्टडी वर्क वीजा पालिसी की घोषणा की है। इसके तहत वहां पर लोग अब डिग्री लेने के बाद दो साल तक नौकरी कर सकेंगे या काम तलाश सकेंगे। अब तक यह अवधि सिर्फ चार माह ही थी। यह नियम अगले साल से सभी विदेशी छात्रों पर लागू होगा।

स्वच्छता ही सेवा – 2019

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में मथुरा से स्वच्छता ही सेवा-2019 अभियान की शुरुवात की है। इस अभियान का विषय ‘प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन’ है। इसका आयोजन 11 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच किया जाना है।

मैरीकॉम –

हाल ही में केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने मैरी कॉम को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने की घोषणा की है।

झारखंड विधानसभा भवन –

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड राज्य के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया है।

बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी –

हाल ही में इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी का 83 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

भारत बना बुलेट प्रुफ जैकेट का निर्यातक देश-

हाल ही में भारत ने यूरोप सहित विश्व के तमाम देशों को भारत में निर्मित बुलेट प्रूफ जैकेट का निर्यात करना प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन व जर्मनी के बाद भारत विश्व का बुलेट प्रुफ जैकेट का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। यह जैकेट 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है।

पद्म पुरस्कारों के लिए 09 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश –

खेल मंत्रालय ने हाल ही में देश के तीसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म श्री हेतु 09 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है। इन 09 खिलाड़ियों में दो पुरुष और 07 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें तरुणदीप राय, एमपी गणेश, विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, हरमन प्रीत सिंह, रानी रामपाल, सुमा शिरुर, ताशी और निनग्शी मलिक के नाम हैं।

मैत्री-2019

भारत और थाईलैंड के बीच होने वाले द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री- 2019 के आयोजन में दोनों देशों के 50-50 सैनिक हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस –

भारत में हर साल आज के दिन 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य देश में हिंदी भाषा के महत्व को प्रदर्शित करना है। परंतु हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? इसकी वजह यह है कि साल 1949 में इसी दिन भारत मे हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था। इसके बाद राजभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
नोट- हिंदी हमारी राजभाषा है, न कि राष्ट्रभाषा। दरअसल भारत की कोई राष्ट्रभाषा है ही नहीं।

UP के सभी मंत्री अपने वेतन से भरेंगे इनकम टैक्स-

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में घोषणा करते हुए साफ किया है कि अब राज्य के मंत्रियों को भी आयकर भरना होगा। CM योगी ने कहा कि भविष्य में किसी भी मंत्री का आयकर रिटर्न खजाने से नही भरा जाएगा। उसे स्वयं ही जाकर आयकर रिटर्न भरना होगा।
विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी. पी. सिंह) के समय साल 1981 में उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन, भत्ते एवं विविध अधिनियम-1981 लागू किया गया। इसके तहत यह नियम बनाया गया कि मंत्रियों का आयकर खजाने से भरा जाएगा। ऐसा करने के पीछे वजह यह थी कि उस वक्त के अधिकांश मंत्री गरीब पृष्ठभूमि से थे।

कपिलदेव होंगे हरियाणा स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी के पहले चांसलर-

भारत को पहली बार क्रिकेट विश्वकप की ट्राफी दिलाने वाले भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने ट्विटर के माध्यम से दी। यह यूनिवर्सिटी हरियाणा के सोनीपत जिले के रायगाँव में बनी है। ध्यातव्य है कि अब तक यूनिवर्सिटी के चांसलर राज्य के राज्यपाल ही होते थे।

पंकज आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्स चैेपियनशिप का खिताब-

पंकज आडवाणी ने म्यांमार के मांडले में चल रही इस प्रतियोगिता में यह खिताब हासिल किया। इन्होंने यह खिताब म्यांमार के नेम थ्वाय को हराकर अपने नाम किया। पंकज आडवाणी का यह 22वां वैश्विक खिताब है। इन्होंने अपने करियर का पहला स्वर्ण पदक साल 2003 में जीता था।

राजस्थान सरकार ने शुरु किया जन सूचना पोर्टल-

हाल ही में राजस्थान की राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार के तहत जन सूचना पोर्टल-2019 शुरु किया है। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। जहां एक ही क्लिक में एक ही पोर्टल पर सभी विभागों की सूचना मिल सकेगी। इसके पहले फेज में 13 विभागों की 23 योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इस पोर्टल की शुरुवात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत औऱ उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक साथ की।

आंध्र प्रदेश के पहले लोकपाल बने जस्टिस पी. लक्ष्मण-

हाल ही में जस्टिस पी. लक्ष्मण को आंध्र प्रदेश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है। लोकपाल के तौर पर इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद ने विजयवाड़ा में एक प्रोग्राम के दौरान इन्हें पद की शपथ दिलाई।

एंडुरोमन रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने मयंक वैद-

हाल ही में मयंक वैद ने 463 किमी की साइकिल रेस को 50 घंटे 24 मिनट में जीत कर नया विश्व रिकार्ड बनाया है। इसे जीतकर ये न सिर्फ पहले भारतीय बल्कि पहले एशियाई व्यक्ति भी बने।

एंडुरोमन ट्राइथलॉन क्या है-

एंडुरोमन ट्राइथलॉन प्रतियोगिता की शुरुवात लंदन के मार्बस आर्च से डोबर के बीच 140 किलो मीटर की दौड़ से शुरु होती है। इसके बाद प्रतियोगियों की कम से कम 33.8 किलो मीटर की स्वीमिंग प्रतियोगिता होती है। इसके बाद 289.7 किलो मीटर की बाइक राइड होती है। यह बाइक राइड फ्रांस के कैलेस से आर्क डी ट्रौंफ तक होती है।

भारत ने सिंगापुर औऱ थाईलैंड के साथ अपना पहला युद्धाभ्यास किया –

हाल ही में भारत, सिंगापुर औऱ थाईलैंड की नौसेनाओं ने साथ मिलकर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। इसका आयोजन पोर्ट ब्लेयर में किया गया। यह अभ्यास मलक्का जलडमरु मध्य में निर्बाध शिपिंग प्रवाह को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। ध्यातव्य है कि विश्व में जल के माध्यम से होने वाले व्यापार में से आधे से अधिक इसी जलडमरुमध्य के माध्यम से संपन्न होता है।

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं विंग कमांडर अंजलि सिंह –

हाल ही में विंग कमांडर अंजलि सिंह को भारतीय वायुसेना में पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इन्हें रूस में भारतीय मिशन में एक सैन्य राजनयिक के रूप में तैनात किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वच्छ कोयला अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन –

हाल ही में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय कोयला अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन बेंग्लुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में किया गया। केंद्र सरकार ने कोयले के अनुसंधान औऱ विकास हेतु राष्ट्रीय संकाय के रूप में इस संस्थान की स्थापना की है।

डीआरडीओ ने अस्त्र मिसाइल का किया सफल परीक्षण –

पूरी तरह से भारत में निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया। इसका परीक्षण सुखोई-30 एमकेआर लड़ाकू विमान द्वारा किया गया। इस मिसाइल की रेंज 70 किलो मीटर है। एक्टिव रडार टर्मिनल गाइडेंस से लैस यह मिसाइल किसी भी मौसम में उपयोग की जा सकती है।

फिल्म निर्माता श्याम रामसे का निधन  –

बॉलीवुड के मशहूर हॉरर फिल्म निर्माता श्याम रामसे का आज 18 सितंबर को 67 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने साल 1972 में बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म ‘दो गज जमीन के नीचे‘ बनाई थी। इनकी फिल्म वीराना भारत की सबसे अधिक डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली महिला रेसलर बनीं विनेश फोगाट –

विनेश फोगाट ने अमेरिकन रेसलर सारा हिल्डेब्रांट को हराकर टोक्यो ओलंपिक-2020 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। विनेश फोगाट ने साल 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

18 अक्टूबर तक पूरी हो सकती है अयोध्या विवाद पर बहस –

यह बात सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कही कि हमें उम्मीद है कि 18 अक्टूबर तक अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी हो गाएगी। रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। ध्यातव्य है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साल 2010 में अयोध्या विवाद पर अपना फैसला दिया था। इस फैसले के विरुद्ध हिंदू महासभा औऱ सुन्नी सेंट्रल वफ्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

केंद्र सरकार ने ई-सिगरेट पर लगाया प्रतिबंंध –

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट की मीटिंग में कहा कि ई-सिगरेट समाज में एक नई समस्या को जन्म दे रहा है। इससे मानव शरीर के फेफड़े, मसूड़े औऱ दांत प्रभावित होते हैं।  इसलिए इसके बनाने, आयात करने, प्रचार करने औऱ वितरण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ई-सिगरेट एक बैटरी द्वारा चलने वाली डिवाइस है।

ताइवान –

हाल ही में सोलोमन द्वीप समूह ने ताइवान से अपने राजनयिक संबंधों को खत्म करने की घोषणा की है।

ताकेहिको नाकाओ –

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अदरक की दो नई प्रजातियों की खोज –

हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग के वैज्ञानिकों ने नागालैंड में अदरक की दो नई प्रजातियों की खोज की है।

नई दिल्ली –

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रथम सैन्य चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन भारत में ऩई दिल्ली में किया गया।

यूरेनियम –

तेलंगाना विधानसभा ने हाल ही में नल्लामाला वनों में यूरेनियम के खनन को रोकने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया है।

मोती बाग –

‘मोती बाग’ उत्तराखंड के एक किसान विद्यादत्त शर्मा के जीवन पर बनीं एक डाक्युमेंटरी फिल्म है। यह किसान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक गांव में रहता है। इस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर के लिए नामित किया गया है। इसके निर्देशक निर्मल चंद डंडरियाल हैं।

मिशन गगनयान –

इसरो ने भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरे होने के वर्ष 2022 में भारत की अंतरिक्ष में पहुंच को प्रदर्शित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गगनयान एक मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) औऱ इसरो के बीच गगनयान मिशन हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत डीआरडीओ की ओऱ से इसरो को कुछ महत्वपूर्ण तकनीक उपलब्थ कराई जाएगी।

आईफा अवार्ड-2019

हाल ही में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस साल इसका आयोजन मुंबई में किया गया। इस साल आलिया भट्ट और रनवीर सिंह को वेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। इस बार वेस्ट फिल्म का अवार्ड ‘राजी‘ को मिला है।

राजनाथ सिंह ने तेजस में भरी उड़ान –

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 19 सितंबर को तेजस में उड़ान भरी है। तेजस स्वदेशी तकनीक से विकसित हल्का लड़ाकू विमान है। यह सिंगल इंजन वाला विमान है। इन्होंने यह उड़ान बेंग्लुरु के एचएएल एयरपोर्ट से भरी।

उत्तराखंड ने स्कूलों में किया संस्कृत को अनिवार्य-

उत्तराखंड राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य के सभी स्कूलों की तीसरी से आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए संस्कृत भाषा के अध्ययन को अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सभी सरकारी औऱ निजी स्कूलों पर लागू होगा। ध्वातव्य है कि उत्तराखंड में संस्कृत भाषा को दूसरी राज्यभाषा का दर्जा प्राप्त है।

शेख हसीना को डॉ कलाम स्मृति अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-

हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को डॉ कलाम स्मृति अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2019 से नवाजा गया। यह पुरस्कार टीपी श्रीनिवासन द्वारा ढाका में शेख हसीना को प्रदान किया गया।

राकेश कुमार सिंह भदौरिया होंगे भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख-

हाल ही में भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में राकेश कुमार भदौरिया के नाम पर मुहर लग गई है। ये 15 जून 1980 को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में शामिल हुए थे। ये राफेल विमान सौदे में भी टीम के अध्यक्ष रह चुके हैं औऱ इन्हें राफेल को उड़ाने का भी अनुभव है। साल 2013 में इन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये भारत के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं। इनके पास 26 प्रकार के विमान उड़ाने का अनुभव है। साथ ही इन्हें 4350 घंटे का फइटर विमान उड़ाने का भी अनुभव प्राप्त है। भारतीय वायुसेना के वर्तमान प्रमुख बी. एस. धनोवा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने जा रहा है।

स्कार्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी तैयार-

स्कार्पियन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस ‘खंदेरी’ भी तैयार हो चुकी है। इसे 28 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुंबई में नौसेना को सौंपा जाएगा।

भारत को मिला पहला राफेल विमान-

कल फ्रांस ने भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंप दिया है। इसका टेल नंबर आर बी-01 है, जो भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख राकेश भदौरिया के नाम को दर्शाता है। राकेश भदौरिया पहले ही राफेल को उड़ा चुके हैं, ये राफेल को उड़ाने वाले भारतीय वायुसेना के पहले पायलेट हैं।

विश्व शांति दिवस-

प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को दुनिया भर में विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘शांति के लिए क्लाइमेट एक्शन‘ रखी गई है। इसकी शुरुवात संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक झगड़ों और विवादों को कम करने औऱ सुलझाने के मकसद से की गई थी। विश्व शांति दिवस का प्रस्ताव साल 1981 में संयुक्त राष्ट्र के समक्ष रखा गया। इसके बाद इसे पहली बार साल 1982 में मनाया गया था।

हाउडी मोदी कार्यक्रम-

कल 22 सितंबर को ह्यूस्टन में मोदी की हाउडी रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। मोदी इस रैली में वहां पर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेंगे।

देश की 63 विधानसभा सीटों पर 31 अक्टूबर को होगा उपचुनाव-

हाल ही में देश के एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी और 17 राज्यों की 63 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके साथ ही बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है। इन सीटों में सर्वाधिक (15 सीटें) कर्नाटक राज्य की हैं, इसके बाद 11 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्पीड पोस्ट की शुरुवात –

हाल ही में भारतीय डाक ने 6 देशों हेतु अंतरराष्ट्रीय स्पीड पोस्ट की शुरुवात की है। भारतीय डाक द्वारा चलाई जा रही एक्सप्रेस मेल सर्विस द्वारा इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। संबंधित देश- बोस्निया, कजाखस्तान, नार्थ मेसिडोनिया, ब्राजील, लिथुआनिया औऱ इक्वाडोर हैं। ध्यातव्य है कि भारतीय डाक विभाग की स्थापना 1 अप्रैल 1854 को हुई थी। भारत को कुल 23 डाक खंडों में बांटा गया है।

अमेरिका से सालाना 50 लाख टन एलएनजी का आयात करेगा भारत –

हाल ही में भारत की पेट्रोनेट एलएनजी कंपनी लिमिटेड औऱ अमेरिका की प्राकृतिक गैस कंपनी टेल्यूरिक इंक के बीच एक सौदा हुआ है। इसके तहत पेट्रोनेट अब अमेरिका से हर साल 50 लाख टन लिक्विड नेचुरल गैस का आय़ात करेगी। इस सौदे को 31 मार्च 2020 तक अंतिम रूप दिया जाएगा।

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अमित पंघाल ने जीता रजत पदक-

हाल ही में रूस के एकातेरिनबर्ग में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के अमित पंघाल ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले ये पहले भारतीय पहलवान हैं। इनसे पहले विजेंदर सिंह 2009 में, विकास कृष्ण 2011 में, शिव थापा 2015 में इस मुकाबले में कांस्य पदक ही जीत सके।

ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की ओर से नामित फिल्म गली बॉय –

इस बार के ऑस्कर अवार्ड के लिए भारतीय फिल्मों में जोया अख्तर द्वारा निर्मित गली बॉय को नामित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस- 2019

हर साल 23 सितंबर को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित है जो बोल या सुन नहीं सकते और अपनी बात को संकेतों के माध्यम से ही व्यक्त कर पाते हैं। इस साल इस दिवस का विषय है। ‘सभी को साकेतिक भाषा के अधिकार‘ इससे तात्पर्य यह है कि सभी भाषाओं की तहर सांकेतिक भाषा को भी महत्व देना चाहिए।

साल 2019 रहा अब तक का सबसे गर्म वर्ष-

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी साझा की है कि वर्ष 2019 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रहा है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा तैयार की गई है। इस रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले जारी किया गया है। इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहै हैं। पृथ्वी के मौसम का रिकार्ड साल 1850 से रखा जा रहा है। उसी से तुलना करते हुए यह रिपोर्ट जारी की गई है।

Thomas Cook-

ब्रिटेन की 178 साल पुरानी हवाई सेवा प्रदाता कंपनी Thomas Cook हाल ही में दिवालिया घोषित हो गई है। इसके बाद कंपनी में कार्यरत 22000 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। कंपनी ने कहा कि उसने निजी निवेशकों से निवेश जुटाने का प्रयास किया, परंतु कंपनी आज 23 सितंबर को दिवालिया घोषित हो गई। यह विश्व की सबसे पुरानी ट्रेवल कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना साल 1841 में इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में थामस कुक द्वारा का गई थी। प्रारंभ में यह केवल घरेलू हवाई सेवा ही प्रदान करती थी। 1855 में यह पहली ऐसी कंपनी बनी जो पूरे यूरोप में लोगों को सफर कराने लगी। इसके बाद वर्ष 1866 में कंपनी ने अमेरिका में सेवा देना प्रारंभ की। इसके बाद साल 1872 में कंपनी ने पूरे विश्व में सेवा देना प्रारंभ कर दी। वर्तमान में कंपनी का स्वामित्व कनाडा फेयरफैक्स फाइनेंशल होल्डिंग्स के पास है।

FIFA Best Player of The Year – 2019

लियोन मैसी ने छठी बार यह खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। ये 6 बार बेस्ट प्लेयर ऑफ द् ईयर बनने वाले पहले फुटवॉलर हैं। इससे पूर्व ये साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 में भी वेस्ट प्लेयर ऑफ द् ईयर चुने जा चुके हैं। इनके साथ ही वूमन प्लेयर ऑफ द् ईयर का खिताब मेगन रपिनो ने जीता।

लांसेट-

लांसेट वह अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में यह कहा है कि भारत में पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के शिशुओं की मृत्यु की कुल संख्या में दो-तिहाई की मृत्यु का कारण कुपोषण है।

माधव आप्टे-

हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे का 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने साल 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के टेस्ट क्रिकेट में भाग लिया था। इन्होंने मात्र एक साल ही क्रिकेट में अपना योगदान दिया। इन्होंने अपना अंतिम टेस्ट क्रिकेट अप्रैल 1953 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध किंग्सटन में खेला।

कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों के लिए दो मोबाइल एप लांच-

हाल ही में देश के किसानों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि मंत्रालय ने दो कृषि एप लांच किये हैं। यह दो एप CHC फार्म मशीनरी औऱ कृषि किसान एप हैं। इसके माध्यम से किसान अपने 50 किलो मीटर क्षेत्र के दायरे में उपलब्ध कृषि उपकरणों को किराए पर ले सकते है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड-

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड सर्वाधिक जम्मू-कश्मीर में जारी किए गए हैं। इस योजना के शुरु होने के बाद वहां पर 90 दिन के अंदर 11 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा गए।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्यवाही शिखर सम्मेलन-

इस साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्यवाही शिखर सम्मेलन में कम से कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नई पहल की शिरुवात की गई है। इसके तहत विश्व में सर्वाधिक कार्बन का उत्सर्जन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने हेतु पहल की गई है।

वंशानुगत विकारों के उपचार एवं प्रबंधन की विलक्षण पद्यतियां (UMMID)-

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उम्मीद पहल की शुरुवात तथा निदान केंद्रों का उद्घाटन किया। इन निदान केंद्रों की स्थापना हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की भी मदद ली जा रही है। इन निदान केंद्रों की स्थापना के लिए देश के 115 जिलों को चुना गया है। इस पहल की शुरुवात नवजात शिशुओं के माता पिता को शिशुओं में आनुवांशिक रोगों के प्रति जागरूक करने हेतु की गई है। जिससे शिशुओं को आनुवांशिक रोगों से बचाया जा सके।

ट्विटर ने घोषित की वित्तीय घोटाला नीति-

हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने वित्तीय घोटाला नीति पेश की है। ट्विटर ने अपने मंच पर घोटालों को रोकने हेतु इस नीति की शुरुवात की है।

ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मोदी होंगे मुख्य वक्ता-

हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले ब्लूमबर्ग बिजनेस फोरम में मोदी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन का प्रमुख एजेंडा वैश्विक स्थिरता की बहाली है। इस सम्मेलन में कई बड़ी कंपनियों के सीईओ औऱ सरकार के प्रमुख शामिल होंगे। मोदी मुख्य वक्ता के रूप में इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

शेफाली वर्मा-

भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली सबसे कर उम्र की भारतीय महिला बन गई हैं। इन्होंने यह उपलब्थि 16 वर्ष से भी कम आयु में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेलते हुए हासिल की।

विश्व की टॉप-250 कंपनियों में मात्र 18 भारतीय-

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की शीर्ष 250 प्रतिष्ठित कंपनियों में मात्र 18 ही भारतीय कंपनियां अपनी जगह बना सकीं। इसके साथ ही भारत की आईटी कंपनी इंफोसिस को इस सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में पहला स्थान वीजा को औऱ दूसरा स्थान इटली की फेरारी कंपनी को मिला है।

पटना मे खुला बिहार का पहला महिला डाकघर-

हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में राज्य का पहला महिला डाकघर खोला गया है। यह बिहार लोकसेवा आयोग के परिसर में खोला गया है। यहां कार्यरत सभी कर्मचारी महिला ही हैं। यह भारत का दूसरा महिला डाकघर है। भारत का पहला महिला डाकघर साल 2013 में 08 मार्च को अंतरराष्टीय महिला दिवस के मौके पर नई दिल्ली के शास्त्री भवन में खोला गया था।

संदीप सिंह औऱ योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल-

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त औऱ भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह आज 26 सितंबर को भाजपा में शामिल हो गए हैं। योगेश दत्त को साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेलों में साल 2004 में कुआलालम्पुर में अजलान शाह कप से शुरुवात की थी। इन्हें साल 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टी.बी. हारेगा, देश जीतेगा-

केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान की शुरुवात की। इन्होंने कहा कि हर हाल में भारत से साल 2025 तक टीबी को खत्म करना है। हर वर्ष भारत में करीब चार लाख लोगों की मौत टीबी के कारण हो जाती है। वर्तमान में भारत में करीब 28 लाख लोग इसके मरीज हैं।

भारत कैरेबियन कम्युनिटी को देगा 14 मिलियन डॉलर-

कल 25 सितंबर को श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में घोषणा की कि भारत केरेबियन कम्युनिटी को विकास के लिए 14 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपया) की सहायता प्रदान करेगा। कैरेबियन कम्युनिटी (कैरिकॉम) 14 विकासशील देशों का एक समूह है। इसके साथ ही मोदी ने सौर ऊर्जा नवीनाकरण ऊर्जा औऱ जलवायु परिवर्तन संबंथी परियोजनाओं के लिए 150 मिलियन डॉलर की कर्ज सीमा की भी घोषणा की।

दीप्ति शर्मा-

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल खेलते हुए दीप्ति शर्मा ने तीन मेडन ओवर फेंके। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनके इस कारनामें के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द् मैच चुना गया। ये बाएं हाथ की बल्लेबाज औऱ दाएं हाथ की गेंदबाज हैं।

पी. टी. ऊषा को IAAF वेटेरन अवार्ड-

भारत की उड़न परी पी. टी. ऊषा को यह अवार्ड दोहा में आयोजित IAAF की 52वीं कांफ्रेंस में दिया गया।

विश्व पर्यटन दिवस-

हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम ‘टूरिज्म एंड जॉब- ए वेस्ट फ्यूचर फार ऑल’ रखी गया है।

महाराष्ट्र में मिली सांपों की एक नई प्रजाति-

महाराष्ट्र में खोजी गई इस प्रजाति के वंश के सांप वैसे तो संपूर्ण भारत में पाए जाते हैं, परंतु इस प्रजाति के सांप पश्चिमी घाट तक ही सीमित हैं। खोजी गई इस प्रजाति का नाम उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस के नाम पर रखा गया है। क्योंकि इसकी खोज में इनकी अहम भूमिका रही है। इस प्रजाति का नाम ठाकरेच कैट स्नेक (वैज्ञानिक नाम- बोइगा ठाकरेज) रखा गया।

भारत के मिशन गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को रुस में मिलेगी ट्रेनिंग-

भारत दिसंबर 2021 में मिशन गगनयान लांच करने जा रहा है। इसके लिए इसरो और वायुसेना ने मिलकर 12 अंतरिक्ष यात्रियों को चुना है। इन 12 यात्रियों को एक माह की ट्रेनिंग के लिए रुस भेजा जाएगा। इसके बाद रुस इनमें से 4 यात्रियों को चुनेगा औऱ इन्हें 15 माह की कठिन ट्रेनिंग दी जाएगी। चुने गए इन 12 यात्रियों में एक भी महिला शामिल नहीं है।

सऊदी अरब पहली बार पर्यटकों के लिए जारी करेगा टूरिस्ट वीजा-

सऊदी अरब ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर यह घोषणा की है कि वह अपने देश में पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए अब टूरिस्ट वीजा जारी करेगा। साथ ही यह भी घोषणा की कि अब महिला पर्यटकों को वहां पर चेहरा ढकने की भी जरूरत नहीं। परंतु उन्हें छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होगी।

वायु प्रदूषण हेतु विश्व का पहला ट्रेडिंग प्लेटफार्म-

हाल ही में गुजरात सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने हेतु विश्व के पहले ट्रेड प्लेटफार्म की शुरुवात की है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार-

भारत सरकार ने हाल ही में भारत की एकता औऱ अखंडता में य़ोगदान देने हेतु पटेल के नाम ने एक पुरस्कार की शुरुवात की है। इसकी घोषणा प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर की जाएगी। इन्हें भारत का बिस्मार्क औऱ लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

इफोसिस-

हाल ही में इंफोसिस को यूएस ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड पाने वाली यह पहली भारतीय कंपनी है। इससे पूर्व जारी विश्व की टॉप-250 कंपनियों की एक सूची में टॉप-10 में आने वाली ये एकमात्र भारतीय कंपनी बनी।

आस्ट्रेलिया ने गर्भपात को किया वैध-

हाल ही में आस्ट्रेलिया ने अपने यहां गर्भपात को कानूनी रूप से वैध घोषित कर दिया है। अब तक वहां पर यह गैर कानूनी था।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया गाँधी सोलर पार्क का उद्घाटन-

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सम्मान में गाँधी सोलर पार्क का उद्घाटन किया। इसकी कुल क्षमता 50 किलोवॉट है। इस का्र्यक्रम के दौरान वहां पर बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड के राष्ट्र प्रमुख भी उपस्थित थे।

अमिताभ बच्चन दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित-

अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी‘ साल 1969 में रिलीज हुई थी। हाल ही में अमिताभ बच्चन को उनके करियर के 50 साल पूरे कर लेने के उपलक्ष्य में फिल्म जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिये जाने की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा की गई।

काजिंद-2019

‘काजिंद’ भारत औऱ कजाकिस्तान के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इसमें दोनों देशों के करीब 100 से अधिक सैन्यकर्मी भाग लेंगे।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बने बिपिन रावत-

भारतीय थल सेना प्रमुख विपिन रावत को हाल ही में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर इन्होंने बी. एस. धनोवा का स्थान लिया, जो कल 30 सितंबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके बाद वरिष्ठता क्रम में विपिन रावत का नाम आता है जो इस साल के अंत में 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। विपिन रावत ने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी)-

यह कमेंटी भारत की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को मिलाकर बनीं है। इसका कार्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बिठाना औऱ बाहरी खतरों से निपटने की रणनीति तैयार करना है। तीेनों सेना के प्रमुखों में इसका अध्यक्ष वही होता है जो वरिष्ठा क्रम में अबसे ऊपर होता है। इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद के सृजन की घोषणा की थी। इस पद के सृजन के बाद सीओएससी के अध्यक्ष का पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।

भारतीय नौसेना में शामिल हुई आईएनएस खंदेरी-

आधुनिक तकनीक ने लैस पनडुब्बी आईएनएस खंदेरी को हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर कैंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औऱ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इसका निरीक्षण भी किया। इसके निर्माण में पूरे 10 वर्ष का समय लगा। इसे पिछले ढाई साल कई खतरनाक समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ा। इस पनडुब्बी की खास बात यह है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आती है। यह कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। यह एक बार में 45 दिनों तक पानी के भीतर रह कर 12000 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। पानी के अंदर इसकी रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा की होगी। यह समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जा सकती है। इसका कुल भार 1550 टन है।

आईएनएस खंदेरी का नामकरण-

इसका नामकरण महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के खंदेरी दुर्ग के नाम पर रखा गया है।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बने बिपिन रावत-

भारतीय थल सेना प्रमुख विपिन रावत को हाल ही में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर इन्होंने बी. एस. धनोवा का स्थान लिया, जो कल 30 सितंबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके बाद वरिष्ठता क्रम में विपिन रावत का नाम आता है जो इस साल के अंत में 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। विपिन रावत ने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी)-

यह कमेंटी भारत की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को मिलाकर बनीं है। इसका कार्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बिठाना औऱ बाहरी खतरों से निपटने की रणनीति तैयार करना है। तीेनों सेना के प्रमुखों में इसका अध्यक्ष वही होता है जो वरिष्ठा क्रम में अबसे ऊपर होता है। इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद के सृजन की घोषणा की थी। इस पद के सृजन के बाद सीओएससी के अध्यक्ष का पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।

भारतीय नौसेना में शामिल हुई आईएनएस खंदेरी-

आधुनिक तकनीक ने लैस पनडुब्बी आईएनएस खंदेरी को हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर कैंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औऱ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इसका निरीक्षण भी किया। इसके निर्माण में पूरे 10 वर्ष का समय लगा। इसे पिछले ढाई साल कई खतरनाक समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ा। इस पनडुब्बी की खास बात यह है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आती है। यह कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। यह एक बार में 45 दिनों तक पानी के भीतर रह कर 12000 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। पानी के अंदर इसकी रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा की होगी। यह समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जा सकती है। इसका कुल भार 1550 टन है।

आईएनएस खंदेरी का नामकरण-

इसका नामकरण महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के खंदेरी दुर्ग के नाम पर रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय महासंघ द्वारा जारी रैंकिंग-

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महासंघ द्वारा जारी पहलवानों की विश्व रैंकिंग में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को 86 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व का नंबर वन पहलवान घोषित किया गया है। इस रैंकिंग में महिला वर्ग में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप खिताब-

हाल ही में भारतीय फुटवाल टीम ने बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसका आयोजन नेपान में हुआ था।

ब्रम्होस का लैंड अटैक संस्करण-

हाल ही में डीआरडीओ ने ओडिशा के तट पर सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक संस्करण का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को जल, थल औऱ वायु से दागा जा सकता है।

करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह-

करतारपुर कारिडोर सिखों का पावन स्थल है। इसके उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है। इस कारिडोर का उद्घाटन 09 नवंबर को किया जाएगा।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?