करेंट अफेयर्स 1 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 1 दिसंबर 2021 (current-affairs-1-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

हार्नबिल महोत्सव –

नागालैंड ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर को 10 दिवसीय हार्नबिल महोत्सव की शुरुवात की। नागालैंड की सभी 17 जनजातियों अपनी सास्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगी। इसका आयोजन राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गाँव, किसामा में हो रहा है। इसके अतिरिक्त इस महोत्सव का आयोजन अन्य जिलों में भी किया जा रहा है। इस बार इस महोत्सव में विदेश के कम ही पर्यटकों के आने की संभावना है। नागालैंड के वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो हैं।

STREET परियोजना –

केरल पर्यटन विभाग ने हाल ही में Sustainable Tangible Responsible, Experiential, Ethnic, Tourism (STREET) परिजोजना लांच की है। इसे केरल के सात जिलों के चुनिंदा स्थानों पर शुरु किया गया है। यह परियोना पर्यटकों को इस स्थानों की विविधता अनुभव कराने में सहायता करेगी।

SOFA – 2021

हाल ही में खाद्य व कृषि संगठन ने The State of Food and Agriculture (SOFA) रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार महत्वपूर्ण परिवहन लिंक में व्ययधान होने पर 845 मिलियन लोगों के लिए खाद्य सामग्री की लागत में वृद्धि हो सकती है। 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना –

यह योजना भारत के केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में शुरु की गई है। इसके तहत राज्य के वरिष्ठ नागरिक सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं। हाल ही में करतारपुर साहिब और तमिलनाडु के वेलंकन्नी चर्च को इस योजना के अंतर्गत जोड़ा गया है। कोविड महामारी के चलते इस कार्यक्रम का आयोजन 2 साल से नहीं हो पाया था।

HAECI-2nd 

हाल ही में इंटरपोल ने इस नाम से यह ऑपरेशन किया गया। इसके तहत 20 से अधिक देशों में प्रवर्तन एजेंसियों ने एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 27 मिलियन डॉलर की अवैध धनराशि भी जब्त की। यह ऑपरेशन साइबर सक्षम वित्तीय अपराध पर की गई कार्यवाही का एक हिस्सा है। इंटरपोल के इस वैश्विक ऑपरेशन में भारत भी शामिल था। 

 

वन लाइनर करेंट अफेयर्स –

हाल ही में किस राज्य ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड कानून को हटाया – उत्तराखण्ड

कौनसा देश 2025 तक दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर बसाएगा – दक्षिण कोरिया

केंद्र सरकार ने घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान को कब तक के लिए बढ़ा दिया है – 31 दिसंबर 2021

विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज पियर किस भारतीय राज्य में बनेगा – मणिपुर

हाल ही में किस तेलुगू गीतकार का हैदराबाद में 66 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया – सिरिवेनेला सीताराम शास्त्री

किस देश के प्रसिद्ध प्रोफेसर रफीकुल इस्लाम का हाल ही में 87 वर्ष की अवस्था में निधन होगया – बांग्लादेश

हाल ही में ट्वीटर का नया सीईओ भारतीय मूल के किस व्यक्ति को बनाया गया है – पराग अग्रवाल

हाल ही मे बैलन डी ओर पुरस्कार कहाँ पर प्रदान किये गए – पेरिस

हाल ही में रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया ने किस बैंक पर 1 करोड़ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

हाल ही मे अरुणाचल प्रदेश ने किस फिल्म अभेतना को अपना ब्रांड अम्बेस्डर बनाया – संजय दत्ता

पुरुषों का बैलन डी ओ पुरस्कार हाल ही में किसने जीता – लियोनेस मेसी (अर्जेंटीना)

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?