डेली करेंट अफेयर्स 18 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

सत्तर साल बाद भारत में चीतों का आगमन, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान में संघर्ष, भारत में पहला वानिकी विश्वविद्यालय तेलंगाना में, रक्तदान अमृत महोत्सव, दिल्ली पुलिस ने 6 वर्ष से अधिक की सजा के लिए दण्डनीय अपराधों में फॉरेंसिक साक्ष्य के संग्रह को किया अनिवार्य…

70 साल बाद देश में चीतों की बापसी

बता दें भारत से चीते विलुप्त घोषित किये जा चुके हैं। पिछले 70 सालों में भारत में एक भी चीता नहीं बचा है। अब अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया है। इन्हें मध्य प्रदेश के कूनो वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में रखा गया है। इन्हें नामीबिया की राजधानी विंडहोक से भारत लाया गया है। जिस विमान से चीते भारत लाए गए उस विमान के आगे के हिस्से को चीते की शक्ल से पेंट किया गया।

किर्गिस्तान – ताजिकिस्तान में संघर्ष

आर्मेनिया और अजरबैजान में संघर्ष के चंद दिन बाद ही अब किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच संघर्ष गरमा गया है। किर्गिस्तान के अनुसार इसके पड़ोसी ताजिकिस्तान के सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग में इनके दो नागरिकों की मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त 55 लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया के अनुसार ताजिकिस्तान की फौजें किर्गिस्तान के एक गाँव में घुस गईं।

भारत का पहला वन विश्वविद्यालय

देश में पहला वन विश्वविद्यालय तैयार होने जा रहा है। इसे तेलंगाना राज्य में स्थापित किया जाएगा। यह अपनी तरह का भारत का पहला विश्वविद्यालय होगा। वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो यह रुस व चीन के बाद विश्व में तीसरा वानिकी विश्वविद्यालय होगा।

रक्तदान अमृत महोत्सव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुवात की है। इसे रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में जाना जाएगा। यह 1 से 15 अक्टूबर 2022 के बीच चलाया जाएगा। जो कि राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान अभियान होगा।

दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने अब 6 वर्ष से अधिक की सजा के लिए दण्डनीय अपराधों में फॉरेंसिक साक्ष्य के संग्रह को अनिवार्य कर दिया है। ऐसा करने वाली दिल्ली पुलिस देश की पहली पुलिस है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?