डेली करेंट अफेयर्स 19 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 19 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 19 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

रामगढ़ विषधारी

राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को भारत का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। यह राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व है। ये जैव विविधता के संरक्षण और क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यटन और विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, भेड़िया, लोमड़ी, भालू, चिंकारा, नीलगाय आदि जानवर देखे जा सकते हैं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा 26 जुलाई 2021 को इसे वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार

भारत जर्मनी को पछाड़कर विश्व का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट ऑर्गनाइजेशन इंटरनेशनल डेस कंस्ट्रक्शन डी’ऑटोमोबाइल्स द्वारा जारी की गई है। इस मामले में चीन शीर्ष पर है तत्पश्चात क्रमश अमेरिका व जापान दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने साल 2021 में 37,59,398 वाहन बेचे। साल 2025 तक भारत के इस सूची में तीसरे स्थान पर आने की संभावना है।

केंटन कूल

ब्रिटिश पर्वतारोही केंटन कूल ने विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को 16वीं बार फतह किया। इससे पहले यह अमेरिकी पर्वतारोही डेव हैन माउंट एवरेस्ट पर 15 बार चढ़ चुके हैं।

एलिजाबेथ बोर्न

फ्रांस में हुए प्रधानमंत्री चुनाव में एलिजाबेथ को जीत मिली है। अब ये फ्रांस की अगली प्रधानमंत्री होंगी। ये इस पद पर जीन कास्टेक्स का स्थान लेंगी। ये फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। ये पिछली सरकार में श्रम मंत्री के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। एडिथ क्रेसन फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वर्तमान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो हैं।

अडानी समूह खरीदेगा ACC और अंबुजा सीमेंट

अडानी समूह 10.5 बिलियन डॉलर में ACC और अंबुजा सीमेंट को खरीदने जा रहा है।

डॉ. कमल बावा –

इन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए चुना गया है। ये बेंग्लुरु के अशोक ट्रस्ट ऑफ रिसर्च इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट के प्रमुख हैं।

सोमालिया के राष्ट्रपति बने हसन शेख महमूद

काफी समय से लंबित चल रहे चुनाव के बाद अफ्रीकी देश सोमालिया के विधायकों ने पूर्व नेता हसन शेख महमूद को देश का अगला राष्ट्रपति चुना है। ये पहले भी 2012 से 2017 तक सोमालिया के राष्ट्रपति रह चुके हैं। सोमालिया की राजधानी मेगादिशु है।

स्काई ब्रिज 721 –

दुनिया के सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन चेक गणराज्य में किया गया है। करीब दो साल से निर्माणाधीन इस ब्रिज को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। इसका निर्माण एक घाटी से 95 मीटर की ऊँचाई पर किया गया है। इस पुल की लम्बाई 721 मीटर है। इस पुल को बनाने में 8.4 मिलियन डॉलर की लागत आई।

बी. गोविंदराजन

आयसर मोटर्स ने बी गोविंद राजन को रॉयल एनफील्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) बनाया है। ये कंपनी के बोर्ड के पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर भी कार्य करेंगे। गोविंदराजन आयसर मोटर्स और रॉयल एनफील्ड में 23 साल से अधिक समय से कार्यरत हैं। रॉयल एनफील्ड का मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में है। 

प्रधानमंत्री ने की लुम्बिनी की यात्रा – 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाख पूर्णिमा के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा के निमंत्रण पर नेपाल की यात्रा की। प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी जी की 5वीं नेपाल यात्रा है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने महात्मा बुद्ध के जन्म स्थान मायादेवी मंदिर का दौरा किया।

इटैलियन ओपन – 2022

विश्व के शीर्ष रैंक टेनिस प्लेयर सर्विया के नोवाक जोकोविच ने स्टेफानोस सितसिपास को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं महिला एकल में इगा स्विटेक को जीत मिली।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?