डेली करेंट अफेयर्स 21 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 21 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 21 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विमन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप

चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने थाईलैंड की जुतामास जितपोंग को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इन्होंने यह खिताब 52 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। इस चौंपियनशिप का आयोजन इंस्तानबुल में किया गया था। ये बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विश्व खिताब जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बन गई हैं। 

NDB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक

भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू डेवलपमेंट बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 7वीं वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। इन्होंने नई दिल्ली में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी अध्यक्षता की। इस बैठक में ब्राजील, रुस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के गवर्नर्स और बांग्लादेश व यूएई के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक का इस वर्ष का विषय ‘एनडीबी : विकास प्रभाव का अनुकूलन’ रखा गया।

इंडिगो के सीईओ होंगे पीटर एल्बर्स

पीटर एल्बर्स को इंटरग्लोबल एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के निदेशक मंडल ने कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नामित किया है। 1 अक्टूबर 2022 को इस पद पर ये रोनोजॉय दत्ता का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

लोक मिलनी योजना

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लोगों की शिकायतों को सुनने के उद्देश्य से यह योजना शुरु की है। यह एक प्रकार का जनसंपर्क कार्यक्रम है। इस लोक मिलनी के दौरान 61 लोगों ने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष दर्ज कराईं। 

प्लंबेक्स इंडिया प्रदर्शनी

आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा प्लंबेक्स इंडिया प्रदर्शनी समारोह की शुरुवात की गई। इन्होंने इस मौके पर भारत टैप परियोजना की भी शुरुवात की। 

गुजरात की श्रेष्ठ जी परियोजना

विश्व बैंक ने गुजरात की सिस्टम रिफॉर्म एंडेवर्स फॉर ट्रांसफॉर्मेड हेल्थ अचीवमेंट इन गुजरात (Sreshtha-G) परियोजना के लिए 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना में कुल 500 मिलयन डॉलर की लागत आएगी। इसका उद्देश्य राज्य में प्रमुख स्वास्थ्य वितरण प्रणालियों को बदलना है। 

मैडम तुसाद संग्रहालय

अब यह संग्रहालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित किया जाएगा। यह पहली बार साल 2017 में कनॉट प्लेस, दिल्ली में खोला गया था। लेकिन महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। अब डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में इसे खोला जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?