डेली करेंट अफेयर्स 22 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 22 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 22 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

द्रौपदी मुर्मू चुनी गईं भारत की राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति चुना गया है। ये भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति एवं पहली महिला आदिवासी (संथाल जनजाति) राष्ट्रपति होंगी। संथाल भारत की तीसरी सबसे बड़ी अनुसूचित जनजाति है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के एक बेहद साधारण आदिवासी परिवार से हैं। ये 2015 से 2021 तक झारखंड की 9वीं राज्यपाल रहीं। भारत में 18 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव हुआ। ध्यातव्य है कि प्रतिभा देवी पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति थीं। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के मतों की गिनती संसद भवन के कमरा नम्बर 63 में की जाती है। 

पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता

13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता का आयोजन जर्मनी की राजधानी बर्लिन में किया गया। इस दो दिवसीय अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय वार्ता की अध्यक्षता मेजबान देशों जर्मनी व मिश्र द्वारा की गई। इसकी स्थापना साल 2010 में की गई थी। 

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021

नीति आयोग ने इंडिया इनोवेशन इंडेक्स के तीसरे संस्करण को जारी किया है। इसमें कर्नाटक, मणिपुर व चंडीगढ़ क्रमशः राज्यों, पूर्वोत्तर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में नवाचार प्रदर्शन के मामले में शीर्ष पर हैं। यह नवाचार सूचकांक सात स्तंभों पर आधारित है, ये हैं – मानव पूंजी, निवेश, ज्ञान प्रसार, ज्ञान उत्पादन, व्यापारिक वातावरण, ज्ञान कार्यकर्ता, सुरक्षा और कानूनी वातावरण।

भारत में नामीबिया से लाए जाएंगे चीते

भारत ने चीतों को देश में लाने के लिए नामीबिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। पहले 8 चीतों को 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पहुँचाए जाने की उम्मीद है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका से भारत को 12 चीते प्राप्त होने का अनुमान है। भारत में 70 साल बाद चीतों की बापसी हो रही है। अंतिम बार साल 1952 में भारत में जीवित चीते को छत्तीसगढ़ में देखा गया था।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की यह इंडेक्स साल 2022 के लिए जारी की गई है। इसमें भारतीय पासपोर्ट को 87वें स्थान पर रखा गया है। वहीं इस बार इस सूची में जापान के पासपोर्ट को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद सिंगापुर, व दक्षिण कोरिया का स्थान है। जापानी पासपोर्ट विश्व के 193 देशों में बिना रुकावट प्रवेश प्रदान करता है। वहीं सिंगापुर व दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट धारक विश्व के 192 देशों में प्रवेश पाने के हकदार हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?