डेली करेंट अफेयर्स 22 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

चीन ने बनाया भेड़िया का क्लोन, बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने, मणिपुर सरकार ने शुरु की सीएम द् हैसी योजना, ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन मुम्बई में, कजाकिस्तान की राजधानी का नाम फिर अस्ताना किया गया, तीन देशों का आयोजन न्यूयॉर्क में…

भेड़िया का क्लोन

बीजिंग बेस्ट एक जीन फर्म ने जंगली आर्कटिक भेड़िये का दुनिया का पहला क्लोन सफलतापूर्वक बनाया है। इसे माया नाम दिया गया है, जो कि एक मादा भेड़िया है। यह अब 100 दिन की हो चुकी है। इसे चीन की जीन फर्म सिनोजेन बायोटेक्नोलॉजी द्वारा तैयार किया गया है। इसके क्लोनिंग की शुरुवात कंपनी द्वारा साल 2020 में शुरु की गई थी। इसे जंगली सफेद भेड़िया या ध्रुवीय भेड़िया भी कहा जाता है। यह कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप समूह के उच्च आर्कटिक टुड्रा प्रदेश का मूल निवासी है। क्लोनिंग वह तकनीक है जिसे लुप्तप्राय जीवों के संरक्षण में एक मील का पत्थर माना जाता है। अवैध शिकार के चलते यह जीव लुप्त होने की कगार पर है। साथ ही जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप उत्पन्न खाद्य आपूर्ति भी इनके लिए एक बड़ा खतरा है।  

बजरंग पूनिया –

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इन्होंने बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही ये विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। विनेश फोगाट ने भी महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में एक कांस्य पदक जीता।

CM Da Haisi –

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ने हाल ही में सीएम द् हैसी नाम से एक वेब पोर्टल की शुरुवात की है। इसका अर्थ है ‘सीएम को सूचित करें’। इसे मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह द्वारा शुरु किया गया। इसे आम जनता की शिकायतें प्राप्त करने के उद्देश्य से शुरु किया गया है। नागरिक इसके माध्यम से अपनी शिकारत की स्थित भी देख सकते हैं।

ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन – 2022

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 का आयोजन भारत के मुम्बई शहर में किया गया। इसका आयोजन फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल, पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकांत दास ने इसमें हिस्सा लिया।

अस्ताना – कजाकिस्तान

कजीकिस्तान ने अपनी राजधानी को पुराने नाम अस्ताना में बापस लाने संबंधी एक कानून पास किया है। हाल ही में राष्ट्रपति कसीम जोमार्ट ने इस कानून पर हस्ताक्षर किये हैं। यह कजानिस्तान की राजधनी का पूर्व नाम है जिसे 2019 में निवर्तमान राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव के सम्मान में बदलकर नूर-सुल्तान कर दिया गया था।

भारत, यूएई, व फ्रांस की मीटिंग

भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस के विदेश मंत्रियों की पहली त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन न्यूयॉर्क, यूएसए में किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?