डेली करेंट अफेयर्स 24 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 24 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 24 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस –

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड की सेवाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से हर साल 24 फरवरी को भारत का राष्ट्रीय केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। बोर्ड की स्थापना 1 जनवरी 1964 को हुई थी। 

राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना –

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने इस योजना को साल 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि पात्रता मानदंड में कुछ बदलाव किये गए हैं। वार्षिक आय सीमा को 1.5 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को उनकी माध्यमिक शिक्षा को जारी रखने हेतु प्रोत्साहित करना है।

रूस व यूक्रेन संघर्ष –

रूस व यूक्रेन के बीच सीमा संघर्ष को दो माह से अधिक का समय हो चुका है। रूस ने सीमा पर अपने 1 लाख जवान तैनात कर रखे हैं। इस सीमा संघर्ष की बुनियाद नवंबर 2013 में रखी गई थी। मार्च 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमियन क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया।

जनभागीदारी अधिकारिता पोर्टल –

केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में जनभागीदारी अधिकारिता पोर्टल की शुरुवात की है। इसे डिजिटल मिशन के अनुरूप लांच किया गया है। 

हर घर जल –

सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत देश के 100 जिलों में नल का पानी पहुँचाने का कार्य पूरा कर लिया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला इसके तहत हर घर जल सुविधा प्राप्त करने वाला 100वां जिला बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 तक देश के हर घर में साफ पानी उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जतायी है।

देश के बाहर स्थापित होगा हमारा आईआईटी –

भारत देश के बाहर अपना पहला आईआईटी स्थापित करने जा रहा है। इसकी स्थापना संयुक्त अरब अमीरात में की जाएगी। इसे दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के हिस्से के रूप में स्थापित किया जाएगा।

किसान मोबाइल ऐप –

उत्तराखंड में आईआईटी रुड़की ने हाल ही में किसान मोबाइल एप लांच किया है। इसे ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के तहत लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को कृषि मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसे क्षेत्रीय किसान जागरूकता के एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लांच किया गया। इस कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वारा, व पौड़ी गढ़वाल जिलों के किसानों ने भाग लिया। 

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन –

केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना को हाल ही में 28 फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले यह योजना 2021 के अंत तक लागू थी। कोवि़ड महामारी के चलते अपने अभिभावक या माँ-बाप दोनों को खो देने वाले 18 साल से कम अवस्था के बच्चों को इस योजना का पात्र माना गया है। 23 वर्ष की अवस्था तक पहुँचने पर इन्हें 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की यह योजना 29 मई 2021 को शुरु की गई थी। पात्र लोग इसके लिए अब 28 फरवरी 2022 तक वेबसाइट (https://pmcaresforchildren.in) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

संजीव सान्याल –

हाल ही में इन्हें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पूर्णकालिक सदस्य नामित किया गया है। परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय द्वारा इनके नाम की घोषणा की गई। इन्हें अगले दो साल के लिए शामिल किया गया है। वर्तमान में ये केंद्रीय वित्त मंत्रालय  के प्रधान आर्थिक सलाहकार हैं। फरवरी 2017 में इन्हें प्रमुख आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

कोबरा वारियर 22 –

यह एक बहुराष्ट्रीय वायु सेना अभ्यास है। इसका आयोजन 6 से 27 मार्च 2022 के बीच वाडिंगटन (यूनाइटेड किंगडम) में किया जाएगा। भारतीय वायुसेना भी इसमें शामिल होगी। भारत पहली बार इस सैन्य अभ्यास में भाग लेगा। भारत के अतिरिक्त यूनाइटेड किंगडम, बुल्गारिया, स्वीडन और सऊदी अरब इसमें हिस्सा लेंगे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?