डेली करेंट अफेयर्स 24 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 24 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 24 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

श्रीलंका के पीएम बने दिनेश गुणवर्धने

दिनेश गुणवर्धने ने श्रीलंका के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में राजधानी कोलंबो में शपथ ग्रहण की है। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसंधे ने इन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस पद पर इन्होंने रानिल विक्रमसिंधे का स्थान लिया जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की है। गुणवर्धने को अप्रैल में देश का गृहमंत्री नियुक्त किया गया था। 

आयकर दिवस

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा 24 जुलाई 2022 को 162वां आयकर दिवस मनाया गया। भारत में यह दिवस पहली बार 2010 में मनाया गया था। इसी तिथि 24 जुलाई 1960 को जेम्स विलियम द्वारा भारत में पहली बार आयकर पेश किया गया था। 

विनायक पई बने टाटा प्रोजेक्ट्स के MD

टाटा प्रोजेक्ट्स ने विनायक पई को अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। विनायक पई ने इस पद पर विनायक देशपांडे का स्थान लिया है। जो 11 साल बाद इस पद का निर्वहन कर सेवानिवृत्त हुए। 

भारत का पहला यात्री ड्रोन ‘वरुण’ –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले यात्री ड्रोन वरुण का अनावरण किया। यह एक व्यक्ति को को ले जाने में सक्षम है। इसकी भार वहन की क्षमता 130 किलोग्राम है। यह एक बार उड़ान भरने के बाद 25 किलोमीटर तक जा सकता है। यह जमीन से 2 मीटर ऊपर उड़ेगा। नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन संगोष्ठी ‘स्वावलंबन’ को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुँचे थे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?