डेली करेंट अफेयर्स 3 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 3 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन्होंने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इन्होंने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद इस पद पर स्थान ग्रहण किया है। वहीं भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। कई दिनों से चल रहे राजनीतिक उथल पुथल के बाद आखिर महाराष्ट्र में नए सीएम की नियुक्ति कर दी गई। 

नाटो मैड्रिड शिखर सम्मेलन – 2022

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 28 से 30 जून के बीच नाटो देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बार 2022 में आयोजित यह नाटो का 32वां शिखर सम्मेलन है। इसकी अध्यक्षता नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने की। इसमें नाटो के सदस्य देशों के प्रमुखों व अध्यक्षों ने भाग लिया। नाटो के पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन 1957 ई. में पेरिस, फ्रांस मे किया गया था। North Atlantic Treaty Organization की स्थापना 4 अप्रैल 1949 ई. को हुई थी। इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। नाटो के वर्तमान सदस्यों की संख्या 30 है। उत्तर मैसिडोनिया इसका अंतिम सदस्य है। 

चुनावी बांड

भारतीय स्टेट बैंक चुनावी बांड जारी करने वाली एकमात्र संस्था है। सरकार ने 1 जुलाई से बैंक की 29 अधिकृत शाखाओं में चुनावी बांड बेचने के 21वें चरण को जारी करने की मंजूरी प्रदान की है। 

World UFO Day – 

हर साल विश्व स्तर पर 2 जुलाई को Unindentified Flying Object दिवस मनाया जाता है। UFO को सामान्य भाषा में उड़न तश्तरी के नाम से जाना जाता है। यह दिवस अज्ञात उड़ान वस्तुओं के निस्संदेह अस्तित्व को समर्पित दिवस है। यह दिवस लोगों को ब्रह्मांड में अकेले न होने के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। 24 जून 1947 को पहली बार यूएफओ के देखे जाने की सूचना मिली थी। केनेथ अर्नोल्ड नामक एविएटर ने पहली बार उड़न तश्तरी को देखने का दावा किया था। 

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस

हर साल जुलाई माह के पहले शनिवार को International Day of Cooperatives मनाया जाता है। यह सहकारिता आंदोलन के योगदान को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इस साल 2022 में 100वां अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया। इस साल इस दिवस की थीम ‘Cooperatives build a Better World’ रखी गई। इस दिवस को घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 16 दिसंबर 1992 को एक प्रस्ताव पारित किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?