डेली करेंट अफेयर्स 5 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

कार हादसे में सायरस मिस्त्री का निधन, 5 सितंबर को मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, इंटरनेशनल चैरिटी डे, लद्दाख में स्थापित होगी भारत की पहली डार्क स्काई सैंक्चुअरी, कैप्टन बी.के. त्यागी होंगे शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अगले सीएमडी, हैदराबाद मुक्ति दिवस…

सायरस मिस्त्री का निधन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का 54 वर्ष की अवस्था में मुम्बई के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सूर्या नदी पर बने पुल से गुजरते वक्त इनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इनके साथ सवार इनके दोस्त जहाँगीर पंडोले की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। साइरस और जहांगीर ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। जब्कि कार ड्राइव कर रही डॉ. अनायता पंडोले और उनके पति दरीयस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान अगले एयरबैग तो खुल गए लेकिन पिछले समय पर नहीं खुले। अपनी मर्सिडीज कार से लौटते वक्त अहमदाबाद-मुम्बई हाइवे पर ओवर स्पीडिंग के चलते पालघर के पास यह हादसा हुआ। ये गुजरात के उदयवाड़ा में बने पारसी मंदिर से लौट रहे थे। आखरी CCTV में इनकी कार की स्पीड 134 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इन्हें साल 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। इनके पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी। साइरस मिस्त्री के पिता और बिजनेस टायकून पालोनजी मिस्त्री का इसी साल 28 जून 2022 को 93 वर्ष की अवस्था में निधन हुआ था।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

हर साल भारत में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसे भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ये 1952 ई. में भारत के पहले उपराष्ट्रपति और 1962 ई. में भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने। इनका जन्म 5 सितंबर 1888 को ब्रिटिश भारत की मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था। यह दिवस उनके योगदान व उपलब्धियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। ये साल 1954 में पहली बार वितरित किए गए भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले 3 व्यक्तियों में से एक थे।

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस

हर साल 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 सितंबर (मदर टैरेसा की मृत्यु) को इंगित करने के लिए इस दिवस को चैरिटी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा साल 2012 में की। मदर टैरेसा को 1979 ई. में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Night Sky Sanctuary –

भारत का पहला डार्क स्काई सैंक्चुअरी केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में स्थापित किया जाएगा। यह लद्दाख के हनले में स्थित चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा होगा। इसे अगले तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसे देश में खगोलीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित किया गया है।

भारतीय जहाजरानी निगम

कैप्टन बी.के. त्यागी को शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का अगला सीएमडी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की गई है। इस पद पर इनका कार्यकाल इनकी सेवानिवृत्ति की आयु तक या अगला आदेश आने तक होगा।

हैदराबाद मुक्ति दिवस –

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार ने साल भर कार्यक्रम करने की घोषणा की है। इस समारोह का उद्घाटन 17 सितंबर को किया जाएगा। ये कार्यक्रम साल भर अर्थात् 17 सितंबर 2023 तक आयोजित होंगे। इसी दिन हैदराबाद रियासत को भारतीय संघ में मिलाया गया था। इस उपलक्ष्य में केंद्र सरकार ने हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने की घोषणा की है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?