डेली करेंट अफेयर्स 9 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मिस इंडिया यूएसए

इस साल 2022 का मिस इंडिया यूएसए का अवार्ड भारतीय मूल की 18 वर्षीय अमेरिकी नागरिक आर्या वालवेकर को प्राप्त हुआ है। ये अमेरिका में वर्जीनिया की रहने वाली हैं। इस वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन न्यू जर्सी में किया गया था। तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 प्रांतों की 74 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। 

मिशन वात्सल्य

बच्चों के कल्याण और पुनर्वास के उद्देश्य से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मिशन वात्सल्य की शुरुवात की गई है। इसका उद्देश्य देश के हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ व खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना है। यह योजना देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में लागू की जाएगी। इसके लिए सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। 

डीपाल RNGM डस्टन

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को लद्दाख के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘डीपाल आरएनजीएम’ डस्टन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान मानवता की सेवा के क्षेत्र में किये गए इनके अपार योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद द्वारा प्रदान किया गया है। 

नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी

भारत की वरिष्ठ वैज्ञानिक नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। CSIR देश के 38 अनुसंधान संस्थानों का एक संगठन है। इस पद पर ये शेखर मांडे का स्थान लेंगी जो अप्रैल 2022 में सेवानिवृत्त हो गए। मांडे की सेवानिवृत्ति के बाद राजेश गोखले को CSIR का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 

विश्वनाथन आनन्द बने FIDE के नए उपाध्यक्ष

शतरंज के दिग्गज और पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनन्द को विश्व शतरंज संघ (Federation Internationale Des Echecs – FIDE) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को अगले कार्यकाल के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया है। विश्व शतरंज संघ की स्थापना 20 जुलाई 1924 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विजरलैंड के लॉजेन में है। 

वी. प्रणव

रोमानिया में शतरंज का एक टूर्नामेंट जीतकर 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी वी. प्रणव भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। ये तमिलनाडु के 27वें ग्रैंडमास्टर बने हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?