डेली करंट अफेयर्स मई 2021 | Daily Current Affairs May 2021

डेली करंट अफेयर्स मई 2021 (Daily Current Affairs May 2021) – समसामयिकी घटानाक्रम 2021 में मई माह की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घनटाओं का संकलन है। राज्य व केंद्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), राज्य लोकसेवा आयोग (PCS), एसएससी (SSC), लेखपाल, बैंक (BANK), रेलवे इत्यादि परीक्षाओं के लिए बहुपयोगी करेंट अफेयर्स।

हाल ही में सीबीआई चीफ किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – सुबोध कुमार जायसवाल। 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वर्तमान में ये केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक हैं। ये महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। इससे पहले ये रॉ और एटीएस के माध्यम से भी अपनी सेवा दे चुके हैं। 2018 में इन्हें मुम्बई का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसके बाद इन्हें महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक बनाया गया।

किस राज्य ने हाल ही में विवाह द्वारा धर्मांतरण संबंधी धोखाधड़ी के विरुद्ध कानून को मंजरी दी ?

उत्तर – गुजरात

भारत के किस प्रतिष्ठित पहलवान को हाल ही में दिल्ली में हुए हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया ?

उत्तर – सुशील कुमार। ये दो बार के ओलंपिक विजेता रह चुके हैं।

हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासभा का अध्यक्ष चुना गया?

उत्तर – नरिंदर बत्रा। इन्हें साल 2024 तक इस पद के लिए दोबारा चुना गया है।

कोविड-19 के चलते हाल ही में किस पत्रकार का 72 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – राजकुमार केसवानी। इन्होंने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी की चेतावनी दी थी।

भारत के किस प्रकांड पंडित का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – रीवा प्रसाद

संजीवनी परियोजना –

हरियाणा में घर पर त्वरित चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरु की जाएगी। यह एक एंटी-कोविड परियोजना है।

किस देश ने हाल ही में विश्व भर में पक्षियों की आबादी पर अपना अध्ययन प्रस्तुतु किया ?

उत्तर – आस्ट्रेलिया। न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी, सिडनी की एक टीम द्वारा हाल ही में एक अध्ययन किया गया। इसमें विश्व भर में पक्षियों की आबादी 50 अरब का अनुमान लगाया गया है। इनमें अकेले घरेलू गौरैया 32 करोड़ हैं।

नेपाल की प्रतिनिधि सभा भंग –

नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने देश की प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसके लिए नवंबर में मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा भी की।

किस देश के साथ मिलकर चीन ने हाल ही में सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा योजना लांच की ?

उत्तर – रूस

चीन ने हाल ही में किस महासागर अवलोकन उपग्रह को सफलतापूर्वक लांच किया ?

उत्तर – हैयांग 2-डी

प्रसिद्ध लेखक का हाल ही में पदुच्चेरी में निधन हो गया ?

उत्तर – लेखक राज नारायणन का पदुच्चेरी में 98 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्हें साल 1991 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हरित ऊर्जा पुरस्कार –

इंडियन रिन्यूएबल एजर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) को इस बार हरित ऊर्जा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसे यह सम्मान हरित ऊर्जा वित्त पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 11 मई को इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा प्रदान किया गया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रमुख कोच हाल ही में किसे बनाया गया ?

उत्तर – रमेश पोवार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इस पोर्ट के लिए कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए थे। क्रिकेट एडवायजरी कमेटी ने सबके इंटरव्यू लेकर इनके नाम पर मोहर लगाई। रमेश ने 2004 से 2007 तक इंडियन क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इन्हें मुख्यतः एक गेंदबाज के रूप में जाना जाता है।

नेपाल का नया प्रधानमंत्री कौन बना –

के. पी. शर्मा ओली एक बार फिर नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने इन्हें नियुक्त किया। इससे पहले के पी शर्मा संसद में अपना विश्वास मत खो चुके थे।

‘Dost for Life’ Application –

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के मनोवैज्ञानिक-मानसिक कल्याण हेतु यह एप्लिकेशन लांच की है। इसके माध्यम से प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा सप्ताह में 3 बार लाइव काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

‘Arctic Science Ministerial’

हाल ही में आइसलैंड व जापान ने संयुक्त रूप से आर्कटिक साइंस मिनिस्टेरियल का आयोजन किया। यह आर्कटिक क्षेत्र में अनुसंधान व सहयोग के लिए बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मंच है। यह इसकी तीसरी बैठक थी, इसमें भारत ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले 2016 और 2018 में क्रमशः अमेरिका व जर्मनी में इसकी पहली व दूसरी बैठक सम्पन्न हो चुकी हैं। इस परिषद में भारत को ऑबजर्वर का दर्जा प्राप्त है।

एम्पेलोरिजा हेटेरॉक्जिलॉन –

शोधकर्ताओं ने हाल ही में 1 करोड़ 85 लाख साल पुराने इस जीवाश्म की खोज की है। इसे चढ़ाई करने वाले पौधों की सबसे विश्वसनीय प्रजाति कहा जा रहा है।

किस राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 5000 रुपये देने की घोषणा की है ?

उत्तर – हरियाणा सरकार

किस कम्युनिस्ट नेता का हाल ही में 102 वर्ष की अवस्था में तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया ?

उत्तर – के. आर. गौरी

1971 के भारत-पाक युद्ध कि किस स्क्वाड्रन लीडर का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – अनिल भल्ला (सेवानिवृत्त)

म्यूकरमायकोसिस क्या है ?

अनियंत्रित डायबिटीज और अधिक समय तक आईसीयू में रहने के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों में पाया जाने वाल एक फंगल इन्फेक्शन हैं। इसे म्यूकरमायकोसिस नाम दिया गया है। सरकार ने हाल ही में इससे संबंधित एडवायजरी जारी की है। सरकार ने कहा कि इसकी अनदेखी करना जानलेवा सिद्ध हो सकता है। कोविड को मात देने के बाद इसी फंगल के चलते लोगों में आँखों की रोशनी खोने के मामलों में वृद्धि हुई है।

हिमंत बिस्व सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री –

10 मई 2021 को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने इन्हें असम के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले ये सोनोवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव सम्पन्न कराए गए। किसी भी पार्टी को बहुमत पाने के लिए 64 सीटों की आवश्यकता थी। इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। भाजपा बहुमत के आंकड़े से 4 सीट पीछे रह कर 60 सीटें लायी। सरमा असम की जालुकबारी सीट से लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए।

ऑक्सीजन और दवाओं के वितरण हेतु राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किसने किया ?

उत्तर – सुप्रीम कोर्ट। देश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत के बाद भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला लिया है। इसमें ऑक्सीजन की आपूर्ति का आंकलन व निगरानी शामिल है। अपने तौर तरीकों व कार्यों के निर्वहन हेतु यह फोर्स स्वतंत्र होगी और केंद्र सरकार को अपने सुझाव देगी। इस टीम में कुल 12 सदस्य होंगे।

आईसीसी ने किस किस क्रिकेटर को अप्रैल माह का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना –

उत्तर – पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम। जम्बाम्बे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने इन्हें इस खिताब के लिए चुना।

डीआरडीओ की कोविड दवा को मिली आपात उपयोग की मंजूरी –

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने डीआरडीओ द्वारा निर्मित 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसे डीआरडीओ द्वारा डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज, हैदराबाद के सहयोग से बनाई गई है।

मई माह के प्रमुख दिवस

  • 11 मई – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
  • 12 मई – अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
  • 23 मई – विश्व कछुआ दिवस

विधानसभा चुनाव परिणाम – 2021

इस साल भारत के पाँच राज्यों की विधानसभा के लिए हाल ही में चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों की मतगणना 2 मई 2021 को प्रारंभ होकर 3 मई को समाप्त हुई।

असम विधानसभा चुनाव परिणाम – 2021

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 64 सीटों की आवश्यकता होती है। परंतु इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ।

  • BJP – 60 सीटें
  • Indian National Congress – 29 सीटें
  • All India United Democratic Front – 16
  • Asom Gana Parishad – 9
  • United People’s Party, Liberal – 6
  • Bodoland People Front – 4
  • Communist Party of India (Marxist) – 1
  • Independent – 1

पदुच्चेरी विधानसभा चुनाव परिणाम – 2021

पदुच्चेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 16 सीटों की आवश्यकता होती है। परंतु इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ।

  • All India N. R. Congress – 10
  • Dravida Munnetra Kazhagam – 6
  • BJP – 6
  • Independent – 6
  • Indian National Congress – 2

केरल विधानसभा चुनाव परिणाम – 2021

केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 71 सीटों की आवश्यकता होती है। परंतु इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ।

  • Communist Party of India (Marxist) – 62
  • Indian National Congress – 21
  • Communist Party of India – 17
  • Indian Union Muslim League – 15
  • Other Parties – 25

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम – 2021

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 118 सीटों की आवश्यकता होती है।

  • Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) – 133
  • All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIDMK) – 66
  • Indian National Congress – 18
  • Other Parties – 17

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम – 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 292 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 147 सीटों की आवश्यकता होती है। परंतु ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने इस बार बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक 213 सीटें जीत लीं।

  • आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) – 213 सीटें
  • भाजपा (BJP) – 77 सीटें
  • राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी – 1 सीट
  • निर्दलीय – 1 सीट

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?