भारत के 10 सबसे लम्बे पुल (Top 10 Longest Bridges in India)

भारत के 10 सबसे लम्बे पुल (Top 10 Longest Bridges in India) – भारत का सबसे बड़ा रेल-सह-सड़क पुल बोगीबिल ब्रिज असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है। यह पुल असम के डिब्रूगढ़ और धीमाजी जिलों को जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई 4.94 किमी है। यह एक डबल डैकर पुल है जिसके निचले डैक में ब्रॉडगेज रेल की दोहरी लाइन है। इसके ऊपरी डैक में थ्री-लेन सड़क है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर 2018 को किया गया। इसका लोकार्पण अटल बिहारी बाजपई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के अवसर पर किया गया। इस पुल से पहली ट्रेन तिनसुकिया-ताहर लागुन इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरी। यह पुल दो नेशनल हाइवे संख्या 37 और 52 को आपस में जोड़ता है। इसके शुरू होने के बाद ईटानगर से डिब्रूगढ़ की सड़क मार्ग की दूरी 150 Km घट गयी है। जबकि रेलमार्ग की दूरी 705 किमी घट गयी है।

भारत का सबसे लंबा पुल (Longest Bridge of India)

भारत का सबसे लंबा पुल भूपेन हजारिका सेतु या ढोला सादिया पुल है। यह असम में ब्रह्मपुत्र से निकलने वाली लोहित नदी पर अवस्थित है। इसकी लंबाई 9.15 किमी और चौङाई 12.9 मीटर है। यह असम के सादिया (तिनसुकिया जिला) और अरुणाचल प्रदेश के ढोला को जोड़ता है। इसका निर्माण PPP मॉडल पर 2011 में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2017 को किया था। भूपेन हजारिका असम के महान लेखक, निर्माता, कवि, गायक, गीतकार और संगीतकार थे। इनका जन्म असम के सादिया में हुआ था।

भारत के 10 सबसे लंबे पुल (Top 10 Longest Bridges in India) –

पुल/सेतु/ब्रिजलंबाई (किमी. में)नदी परचालू होने का वर्षप्रकृति
भूपेन हजारिका सेतु (असम)9.15लोहित2017सड़क पुल
महात्मा गाँधी सेतु (बिहार)5.75गंगा1982सड़क पुल
बांदा-वर्ली सी लिंक मुंबई (महाराष्ट्र)5.6अरब सागर की माहिमा खाड़ी2009सड़क पुल
बोगीबील सेतु (असम)4.94ब्रह्मपुत्र2018रेल सह सड़क
विक्रमशिला सेतु (बिहार)4.7गंगा2001सड़क पुल
वेंबानद रेल पुल (केरल)4.62वेंबानाद झील2011रेल
दीघा-सोनपुर पुल (बिहार)4.556गंगा2016रेल-सह-सड़क
आरा छपरा सेतु (बिहार)4.35गंगा2017सड़क
गोदावरी चौथा पुल कोबुर राजमुंदरी बाईपास सेतु (आंध्र प्रदेश)4.135गोदावरी2015सड़क
मुंगेर गंगा सेतु (बिहार)3.692गंगा2016रेल सह सड़क

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?