यूनाइटेड किंगडम सामान्य ज्ञान (United Kingdom General Knowledge)

यूनाइटेड किंगडम सामान्य ज्ञान (United Kingdom General Knowledge) – ब्रिटेन ( इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, औऱ वेल्स का संयुक्त समूह ) के साथ उत्तरी आयरलैंड को भी मिला देने पर जो समूह बनता है, उसे ही यूनाइटेड किंगडम के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं। यह इंग्लिश चैनल औऱ डोबर जलसंधि द्वारा यूरोप की मुख्य भूमि से अलग होता है। इसकी मध्यवर्ती उच्च भूमि को मूरलैंड कहा जाता है। देश की राजधानी लंदन टेम्स नदी के तट पर बसा है। यहां पर उत्तरी सागर में विश्व प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र डॉगर बैंक है, जो मछलियों का वृह्त क्षेत्र है।

प्रमुख शहर

यहां की राजधानी लंदन जलपोत निर्माण का प्रमुख केंद्र है। बर्मिंघम यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां का यार्कशायर व ब्रेडफोर्ड ऊनी वस्त्र औऱ मानचेस्टर सूती वस्त्र का प्रमुख केंद्र है।

देश की प्रमुख नदियां – टेम्स, टाइन, मर्सी, सेबर्न।

प्रमुख खनन क्षेत्र

यहां पर अधात्विक तत्वों में कोयले का प्रमुख रुप से खनन क्षेत्र स्कॉटलैंड में मिडलैंड पहाड़ी, उत्तरी व दक्षिणी वेल्स और पेनाइन पहाड़ी है। यहां पर लोहे के खनन क्षेत्र में उत्तरी लंकाशायर, यार्कशायर, नार्थहेम्पटन शायर औऱ ऑक्सफोर्डय़ायर हैं। यहां पर लौह इस्पात उद्योग के प्रमुख केंद्र ग्लासगो, न्यूकैसल, स्वासनी, बर्मिंघम औऱ कार्डिक हैं।

इंग्लैंड के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • इग्लैंड में गृह युद्ध की शुरुवात 1642 में चार्ल्स प्रथम के शासनकाल में हुई। यह सात वर्षों तक चला।
  • गृह युद्ध के समय राजा के समर्थकों को कैवेलियर और संसद के समर्थकों को राउंडहेड्स कहा जाता था।
  • इंग्लैंड के शासक चार्ल्स प्रथम को फांसी दी गई।
  • इग्लैंड की गौरवपूर्ण क्रांति जेम्स द्वितीय के शासनकाल में वर्ष 1688 में हुई। इसे विश्व में गौरवपूर्ण क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
  • 100 वर्षीय युद्ध इग्लैंड औऱ फ्रांस के बीच हुए।
  • गुलाबों का युद्ध इंग्लैंड में हुआ।
  • विश्व में औद्योगिक क्रांति की शुरुवात इंग्लैंड से हुई। इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति की शुरुवात सूती वस्त्र उद्योग से हुई।
  • सबसे पहले स्कॉटलैंड के एक व्यक्ति मैकेडम ने पक्की सड़क बनाने की विधि निकाली।

मैग्नाकार्टा –

ड्यूटर वंश के शक्तिशाली राजाओं के शासनकाल में संसद राजाओं के हाथ की कठपुतली बनी रही। महारानी एलिजाबेथ प्रथम इसी वंश से संबंधित थीं। इंग्लैंड के सामंतों नें साल 1215 ई0 में राजा जॉन को एक अधिकार पत्र पर हस्ताक्षर करने पर मजबूर किया। इस अधिकार पत्र को इतिहास में मैग्नाकार्टा के नाम से जाना गया। शासन पक्ष की निरंकुशता के विरुद्ध यह जनसाधारण के अधिकारों का घोषणा-पत्र है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?