लक्षद्वीप अरब सागर में अवस्थित 36 द्वीपों वाला भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। जनसँख्या के मामले में यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी राजधानी करावत्ती है। यहाँ का प्रशासन भारत सरकार द्वारा नियुक्त राज्यपाल द्वारा देखा जाता है। यह प्रदेश लगभग 32 वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है। यहाँ की लगभग 97% आवादी मुस्लिम समुदाय की है। यहाँ की लगभग 78 % जनसँख्या शहरी और २२ % ग्रामीण है। पर्यटकों के घूमने के उद्देश्य से यह बहुत ही सुन्दर द्वीप है। अपने न्यायिक क्षेत्र के लिए यह केरल उच्च न्यायालय (एर्नाकुलम में) के अंतर्गत आता है।
लक्षद्वीप : एक नजर में (Lakshadweep at a Glance)
| राज्य | लक्षद्वीप |
|---|---|
| राजधानी | कवारत्ती |
| स्थापना दिवस | 1 नवंबर 1956 |
| प्रशासक | फारुख खान |
| साक्षरता | 91.85 % |
| उच्च न्यायालय | केरल उच्च न्यायालय |
| क्षेत्रफल | 32 वर्ग किमी. |
| जनसँख्या | 64723 |
| लोकसभा सीटें | 01 |
| राज्यसभा सीटें | N/A |
| कुल जिले | 01 |
| राजकीय पुष्प | ब्रेड फ्रूट |
| राजकीय पक्षी | ओड्डी टेरन |
| राजकीय पशु | बटरफ्लाई फिश |
| जन घनत्व | 2149 |
| लिंगानुपात | 946 |
| भाषा | मलयालम, हिंदी,तमिल |
| जनजातियाँ | वासी |
लक्षद्वीप का संगठन –
कुल 36 द्वीप हैं, इनमे 12 एटोल, 3 रीफ, 5 जलमग्न बैंक, 10 बसे हुए द्वीप सम्मलित हैं। ये सभी द्वीप कोच्चि (केरल) से 220 से 440 किलो मीटर दूरी तक अरब सागर में अवस्थित हैं।
पर्यटकों के लिए मौसम की अनुकूलता –
यहाँ जाने के लिए कोच्चि और गोवा से हवाई सेवा उपलब्ध है। यहाँ पर अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी (औसत 32 डिग्री) पड़ती है। जून से अक्टूबर तक यहाँ वर्षा होती है। पर्यटकों के लिए यहाँ बिताने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा है। यहाँ हर साल बड़ी मात्रा में देश विदेश से असंख्य पर्यटक आते हैं।
इस केंद्र शासित द्वीप पर कुल 36 द्वीप हैं, मात्र 10 द्वीपों पर ही लोग बसे हुए हैं –
करावत्ती, मिनिकॉय, अगाती, कदमत, अमिनी, अनद्रोत, बितरा, चेतलेत, कलपेनी, किलतन
लक्षद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य –
- केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी साक्षरता दर सर्वाधिक है।
- इस केंद्र शासित प्रदेश का एकमात्र हवाई अड्डा कहाँ पर है – अगाती में
- यहाँ पर कोई भी अनुसूचित जाति (SC) नहीं है।
- अनुसूचित जनजाति (ST) की प्रतिशत मात्रा के मामले में यह केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे आगे है।
- यहाँ ST जनसँख्या का प्रतिशत लगभग 95 % है।
- लक्षद्वीप किस सागर में अवस्थित है – अरब सागर
- लक्षद्वीप में कुल कितने द्वीप हैं – 36 द्वीप
- लक्षद्वीप के कितने द्वीपों पर लोग रहते हैं – 10 द्वीपों पर



