7 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

7 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 7 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व कपास दिवस-

इस बार विश्व व्यापार संगठन द्वारा 07 अक्टूबर को जेनेवा में विश्व कपास दिवस की मेजवानी की जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन 11 अक्टूबर तक होगा। इसमें देश विदेश के तमाम प्रतिनिधि औऱ संगठन हिस्सा लेंगे। इसमें कपास अर्थव्यवस्थाओं की चुनौतियों पर प्रकाश डाला जाएगा।

नोबेल पुरस्कार – 2019

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल प्राइज देने के लिए इस बार तीन वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा की गई है। इन वैज्ञानिकों में विलियम जी कायलिन जूनियर, सर पीटर जे रैडक्लिफ, ग्रेग एल सेमेंजा शामिल हैं। इनको यह पुरस्कार कोशिकाओं के काम करने के तरीके औऱ ऑक्सीजन उपलब्धता के ग्रहण करने को लेकर किये गए शोध हेतु प्रदान किया गया है।

भारत अब बांग्लादेश में स्थापित करेगा तटीय निगरानी रडार प्रणाली-

मालदीव के बाद अब भारत अपने दूसरे पड़ोसी देश बांग्लादेश में यह प्रणाली स्थापित करने जा रहा है। हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के साथ बहुत से द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।

हिम विजय-

हाल ही में भारतीय सेना ने अपने पहले पर्वतीय युद्ध अभ्यास ‘हिम विजय’ की शुरुवात की है। इस तरह का अभ्यास सैनिकों की विभिन्न परिस्थितियों में सार्थकता, गतिशीतलता औऱ संचार परीक्षण को जांचने के लिए किया जाता है। इसका आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया जा रहा है। भारत द्वारा किये जाने वाले इस युद्धाभ्यास का चीन विरोध कर रहा है। क्योंकि चीन अब भी अरुणाचल प्रदेश के बहुत बड़े भाग को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है। यह भारतीय रक्षा प्रणाली के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?