कॉफ़ी (Coffee)

कॉफ़ी विश्व भर में पसंद किया जाने वाला एक लोकप्रिय पेय पदार्थ है। खासकर सर्दियों में या ठंडे प्रदेशों में इसका प्रचनल बहुत बड़ी मात्रा में देखने को मिलता है। पहली बार इसे इथोपिया के कफा प्रांत में खोजा गया था, इसीलिये इसका नाम कॉफी पड़ा। आइये जानते हैं कॉफी से संबंधित कुछ रोचक व महत्वपूर्ण जानकारी-

कॉफी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • कॉफी को हिंदी में कहवा के नाम से भी जाना जाता है।
  • कॉफी शब्द को साल 1582 में इंग्लिश डिक्शनरी में जोड़ा गया।
  • इथोपिया के एक बकरी चराने वाले ने विश्व में सबसे पहले कॉफी बीन्स की खोज की थी।
  • वर्तमान में भारत विश्व का 6वां सबसे बड़़ा कॉफी उत्पादक देश है।
  • भारत विश्व के कुल कॉफी उत्पादन का 4 प्रतिशत उत्पादन करता है।
  • विश्व में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक देश ब्राजील, विएतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया और इथोपिया हैं।
  • भारत में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (71%), केरल (21%) व तमिलनाडु (05%) हैं।
  • भारत में उत्पादित कॉफी का 70-80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात किया जाता है।
  • भारतीय कॉफी के शीर्ष आयातक देश इटली, रूस और जर्मनी हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना साल 1963 में की गई।
  • पहली बार विश्व कॉफी दिवस का आयोजन साल 2015 में इटली के मिलान शहर में किया गया।

सावधानी

कॉफ़ी को कभी भी गैस पर गर्म नहीं करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस विश्व भर में प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसको मनाये जाने का कारण उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना है, जो कॉफी को उगाने से लेकर हम तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही इसका उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना भी है। अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2014 में इस दिवस को प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद वर्ष 2015 में मिलान (इटली) में पहली बार विश्व कॉफी दिवस का आयोजन किया गया था। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना साल 1963 में हुई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?