Quiz on Bharat Ratna in Hindi | भारत रत्न पुरस्कार पर आधारित प्रश्नोत्तरी

भारत रत्न पुरस्कार पर आधारित प्रश्नोत्तरी वीडियो

भारत रत्न

भारत रत्न पुरस्कार पर आधारित प्रश्नोत्तरी (Quiz on Bharat Ratna Award in Hindi) – भारत रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस लेख में हम यहाँ भारत रत्न पुरस्कार से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी दी गयी है।

Q1- भारतरत्न की शुरुवात किस वर्ष हुयी ?

A- 1950 ईo

B- 1952 ईo

C- 1954 ईo

D- 1971 ईo

उत्तर C- 1954 ईo

व्याख्या – भारत रत्न की शुरुवात तात्कालिक राष्ट्रपति डॉo राजेंद्र प्रसाद द्वारा 02 जनवरी 1954 को की गयी।

Q2- यह एक वर्ष में अधिकतम कितने व्यक्तियों को दिया जा सकता है ?

A- एक

B- दो

C- तीन

D- चार

उत्तर C- तीन

Q3- निम्न में से किसे भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय कौन है ?

A- डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन

B- लाल बहादुर शास्त्री

C-सरदार बल्लभ भाई पटेल

D- प. जवाहरलाल नेहरू

उत्तर – A- डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Q4- भारत का सर्वोच्च सम्मान कौन-सा है ?

A- भारत रत्न

B- पद्म विभूषण

C- पद्म भूषण

D- पद्म श्री

उत्तर  A- भारत रत्न

Q5- भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित प्रथम विदेशी कौन हैं ?

A- मुहम्मद अली जिन्ना

B- अब्दुल गफ्फार खान

C- नेल्सन मंडेला

D- आइंस्टीन

उत्तर  B- अब्दुल गफ्फार खान

व्याख्या – सीमान्त गाँधी के नाम से विख्यात अब्दुल गफ्फार खान को यह पुरस्कार सन् 1987 में दिया गया था।

Q6- अब तक कुल कितने विदेशियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है ?

A- दो

B- चार

C- आठ

D- बारह

उत्तर A- दो

व्याख्या – भारत रत्न के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही विदेशियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 1987 में पाकिस्तान के अब्दुल गफ्फार खां और 1990 में नेल्सन मंडेला को। मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत पूर्व राष्ट्रपति थे। 05 दिसंबर 2013 को इनकी मृत्यु हो गयी।  ये गाँधी जी की अहिंसावादी  नीतियों से अत्यंत प्रभावित थे।

Q7- भारत रत्न पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?

A- साहित्य

B- कला

C- विज्ञान

D- किसी भी क्षेत्र में

उत्तर – किसी भी क्षेत्र में

व्याख्या – पहले यह सम्मान केवल कला, विज्ञान, साहित्य और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में ही दिया जाता था। परन्तु सन् 2011 से इसे किसी भी क्षेत्र में किये गए विशेष, उत्कृष्ट, अभूतपूर्व और अविश्वसनीय योगदान हेतु दिए जाने का प्रावधान कर दिया गया।

Q8- यह सम्मान किस अवसर पर प्रदान किये जाते हैं ?

A- 02 अक्टूबर

B- 15 अगस्त

C- 26 जनवरी

D- 10 दिसंबर

उत्तर C- 26 जनवरी

व्याख्या – यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।

Q9- अब तक यह सम्मान कितने व्यक्तियों को दिया जा चूका है ?

A- 48 लोग

B- 66 लोग

C- 86 लोग

D- 112 लोग

उत्तर A- 48 लोग

व्याख्या – सन् 2018 के पुरस्कारों को सम्मिलित यह सम्मान अब तक कुल 48 लोगों को दिया जा चुका है। इनमें 43 पुरुष और 05 महिलाऐं शामिल हैं।

Q10- इस पुरस्कार के साथ कितनी धनराशि प्रदान की जाती है ?

A- 1 लाख

B- 3 लाख

C- 10 लाख

D- कोई राशि नहीं

उत्तर D- कोई राशि नहीं

व्याख्या – यह भारत का सर्वोच्च सम्मान है परन्तु इसके साथ किसी भी प्रकार की कोई मौद्रिक राशि प्रदान नहीं की जाती है।

Q11- भारत रत्न सम्मान को किस रंग के फीते के साथ गले में पहना जाता है ?

A- लाल

B- हरा

C- सफ़ेद

D- केसरिया

उत्तर C- सफ़ेद

Q12- मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित प्रथम व्यक्ति कौन हैं ?

A- भीमराव आंबेडकर

B- लालबहादुर शास्त्री

C- इंदिरा गाँधी

D- जयप्रकाश नारायण

उत्तर  B- लालबहादुर शास्त्री

व्याख्या – प्रारंभ में भारतरत्न को मरणोपरांत दिए जाने का प्रावधान नहीं था। बाद में सन् 1966 से इसे मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। अब तक कुल 14 व्यक्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा चीका है।

Q13- सुभाषचंद्र बोस को किस वर्ष भारत रत्न से सम्मानित किया गया ?

A- 1991 में

B- 1992 में

C- 1998 में

D- कभी नहीं

उत्तर  D- कभी नहीं

1992 में जब यह पुरस्कार सुभाष चंद्र को मरणोपरांत देने की बात तय हुयी तो पुरस्कार के “मरणोपरांत स्वरूप” को लेकर एक नयी बहस शुरू हो गयी ( क्योंकि उस समय तक सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुयी थी)।

Q14- अब तक यह सम्मान सर्वाधिक किस क्षेत्र से संबंधित व्यक्तियों को दिया जा चुका है ?

A- कला

B- विज्ञान

C- साहित्य

D- राजनीति

उत्तर  D- राजनीति

व्याख्या – किसी अन्य क्षेत्र की तुलना में यह अब तक 22 नेताओं को प्रदान किया जा चुका है।

Q15- यह पुरस्कार कितने समय बाद पुनः प्रदान किये जाते हैं ?

A- प्रत्येक वर्ष

B- दो वर्ष बाद

C- पांच वर्ष बाद

D- निर्धारित नहीं

उत्तर D – निर्धारित नहीं

व्याख्या – इस पुरस्कार को प्रत्येक वर्ष या एक निश्चित वर्ष अंतराल के बाद या समय-समय पर दिए जाने संबंधी कोई प्रावधान नहीं है। यह पुरस्कार एक वर्ष में तो अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है। परन्तु हर साल दिया जाए ऐसा जरुरी नहीं।

Q16- भारत रत्न पर किस वर्ष रोक लगा दी गयी थी ?

A- 1962

B- 1965

C- 1971

D- 1977

उत्तर D- 1977

व्याख्या – मोरारजी देसाई के नेतृत्व में केंद्र में बनी जनता दल की सरकार ने सन् 1977 में इस पर रोक लगा दी थी।

Q17- जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पर लगाई गयी रोक को किस वर्ष हटाया गया ?

A- 1978 में

B- 1979 में

C- 1980 में

D- 1982 में

उत्तर C- 1980 में

व्याख्या – जनता दल द्वारा इन पुरस्कारों पर लगाई गयी रोक को कांग्रेस ने अपनी सरकार बनते ही सन् 1980 में पुनः शुरू कर दिया।

Q18–  भारत रत्न प्राप्त करने के साथ व्यक्ति को कौन कौन-सी सुविधाएं प्राप्त होती हैं ?

A- कर से मुक्ति

B- कैबिनेट मंत्री के दर्जे की योग्यता

C- आजीवन एयर इंडिया में प्रथम श्रेणी की हवाई यात्रा

D- ये सभी

उत्तर D- ये सभी

Q19- भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?

A- मदर टेरेसा

B- इंदिरा गाँधी

C- विजय लक्ष्मी पंडित

D-  सरोजिनी नायडू

उत्तर B- इंदिरा गाँधी

व्याख्या – इंदिरा गाँधी जी को सन् 1971 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Q20- भारतरत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय खिलाडी कौन हैं ?

A- कपिल देव

B- सौरभ गांगुली

C- सचिन तेंदुलकर

D- MS धोनी

उत्तर  C- सचिन तेंदुलकर

व्याख्या – सचिन तेंदुलकर को सन् 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही इस सम्मान को पाने वाले ये सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं।

Q21- भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री कौन हैं ?

A- जवाहरलाल नेहरू

B- लालबहादुर शास्त्री

C- मोरारजी देसाई

D- राजीव गाँधी

उत्तर A- जवाहरलाल नेहरू

व्याख्या – सन् 1955 में नेहरू जी को भारतरत्न से सम्मानित किया गया था। तब ये भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।

Q22- भारत रत्न मेडल का आकार किस वृक्ष के पत्ते के आकार का होता है ?

A- आम

B- बरगद

C- पीपल

D- अशोक

उत्तर  C- पीपल

व्याख्या – यह मेडल ताँबे का बना एक पीपल का पत्ता होता है। इस पर प्लेटिनम का एक सूर्य बना होता है और नीचे चाँदी से भारत रत्न लिखा होता है।

Q23- भारत रत्न मेडल में किस धातु का प्रयोग नहीं होता है ?

A- ताँबा

B- प्लेटिनम

C- चाँदी

D- सोना

उत्तर D- सोना

Q24- मदर टेरेसा को भारत रत्न सम्मान कब दिया गया ?

A- 1979 में

B- 1980 में

C- 1991 में

D- 1992 में

उत्तर B- 1980 में

व्याख्या – मदर टेरेसा भारत रत्न से सम्मानित द्वितीय महिला थीं।

Q25- निम्नलिखित में से किसे भारतरत्न – 2019 से सम्मनित नहीं किया गया ?

A- प्रणव मुखर्जी 

B- भूपेन हजारिका

C- नानाजी देशमुख

D- लालकृष्ण आडवाणी

उत्तर D- लालकृष्ण आडवाणी

व्याख्या – प्रणव मुखर्जी भारत के 13 वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। सन् 2007 में इन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?