8 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

8 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 8 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारत में खोजी गई एशिया के सबसे पुराने बांस की किस्म-

हाल ही में भारत में एशिया के बांस की सबसे पुरानी प्रजाति को खोजा गया है। इसकी खोज असम राज्य के माकूप में की गई है।

विज्ञान धर्म औऱ दर्शन पर 5वां वैश्विक सम्मेलन-

इस बार इसका आयोजन भारत में पुणे में किया जा रहा है।

इको फ्रेंडली पटाखे-

हर साल दीपावली पर होने वाले प्रदूषण से निजात पाने के लिए इस बार इको फ्रेंडली पटाखों का निर्माण किया गया है। इन पटाखों को वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित किया गया है। इन्हें स्वास्थय मंत्री द्वारा लांच किया गया।

भारत का पहला टॉयलेट कॉलेज-

स्वच्छता की ओऱ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से हाल ही में देश में एक टॉयलेट कॉलेज की शुरुवात की गई है। देश का यह पहला टॉयलेट कॉलेज महाराष्ट्र के औऱंगाबाद में बनाया गया है। इसमें सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?