9 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 9 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

वर्ल्ड कॉम्पिटिटिव इंडेक्स – 2019

विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी विश्व की प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं की इस सूची में इस बार भारत को 68वां स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले साल भारत 58वें स्थान पर था। इस बार भारत 10 पायदान नीचे लुढ़क गया। इस सूची में पहला स्थान सिंगापुर को प्राप्त हुआ है। इसके बाद क्रमशः अमेरिका, हांगकांग, नादरलैंड, स्विजरलैंड का नंबर आता है। स्विजरलैंड में स्थित विश्व आर्थिक फोरम एक गैर लाभकारी संगठन है। इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।

जीवन प्रत्याशा के मामले में भारत 109वें स्थान पर-

इस बार जीवन प्रत्याशा को परखने हेतु विश्व के 141 देशों को शामिल किया गया। इस सूची में भारत को 109वां स्थान प्राप्त हुआ है।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार-2019

इस बार भौतिका का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। ये वैज्ञानिक जेम्स पीबल, मिशेल मेयर, डिडिएर क्वेलोज हैं। यह पुरस्कार मुख्य रूप से जेम्स पीबल को दिया गया है, इन्हें इस पुरस्कार की राशि का आधा हिस्सा प्रदान किया जाएगा। बाकी का आधा हिस्सा मेयर और क्वेजोल को दिया जाएगा। जेम्स पीबल कनाडाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। इनका जन्म कनाडा के विनिपेग में हुआ था। मिशेल स्विजरलैंड के वैज्ञानिक हैं, इन्होंने 51-पेगासी बी ग्रह की खोज की थी। डिडिएऱ क्वेलोज भी स्विजरलैंड से संबंधित है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?