कनाडा सामान्य ज्ञान ( Canada General Knowledge )

कनाडा सामान्य ज्ञान ( Canada General Knowledge ) – कनाडा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है, यहाँ कुल 6 टाइम जोन हैं। परंतु यहाँ की जनसँख्या बहुत कम है। कनाडा का नाम कनाता से लिया गया है, जिसका अर्थ होता गाँव। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। इसका विस्तार पूर्व में अटलांटिक महासागर से पश्चिम में प्रशांत महासागर तक है। इसके उत्तर में आर्कटिक सागर और दक्षिण में संयुक्त राज्य अमेरिका है। इसकी USA से मिलने वाली सीमा विश्व की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय भू-सीमा है। इसमें 10 प्रान्त और 3 केंद्रशासित प्रदेश हैं। यह एक विकसित देश है। पूरी दुनिया में सर्वाधिक झीलें कनाडा में ही हैं। दुनिया के साफ पानी का लगभग 20% कनाडा की इन झीलों में ही है। बास्केट बॉल का अविष्कार एक कनाडा के ही व्यक्ति ने किया था। यहाँ का क्यूबेक प्रांत फ्रेंच भाषी क्षेत्र है, जिसे देश के अंदर देश का दर्जा प्राप्त है।

कनाडा में प्रदेश ( States ) को Province कहा जाता है। कनाडा में कुल 10 Province हैं – Alberta, British Columbia, Manitoba, New Brunswick, Newfoundland and Labrador, Nova Scotia, Ontario, Prince Edward Island, Quebec, Saskatchewan

रोचक तथ्य –

  • 1947 में यहाँ का न्यूनतम तापमान -63º सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
  • यहाँ पर एक ही रेगिस्तान है, जो ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है। परन्तु यह अधिक विस्तृत नहीं है, इसका क्षेत्रफल मात्र 15 मील ही है।
  • ओंटारियो में विश्व का सबसे छोटा जेल है।
  • कनाडा की दो तिहाई जनसँख्या दक्षिण पूर्वी भाग में रहती है।
  • कनाडा में मांट्रियल में ही अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कार्यालय भी स्थित है।
  • कनाडा में भारतीय मूल के बहुत से लोग निवास करते हैं जिनकी संख्या वहाँ की कुल जनसँख्या का लगभग 3% है।

आर्थिक परिवेश –

यह एक विकसित देश है। यहाँ की 40% भूमि पर जंगल हैं और ये विश्व के बहुत से देशों से भी बड़े हैं। इन्हीं जंगलों से विश्व उत्पादन की 20% मुलायम लकड़ी काटी जाती है। कनाडा में लकड़ियाँ काटने वाले को लम्बरजैक कहा जाता है। विश्व में अखबारी कागज के उत्पादन में कनाडा का पहला स्थान है। यहाँ का कागज उद्योग मांट्रियल में स्थित है। यहाँ के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वुड बफ़ेलो नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित उद्यान है। यहाँ के ओंटारियो में सोने का और डॉवसन सिटी में चाँदी का उत्पादन होता है। यह विश्व के प्रमुख लौह निर्यातक देशों में से एक है।

यह यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक देश है। कनाडा के पास विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल का भण्डार है। विश्व में सीसे व जस्ते का सबसे बड़ा भण्डारण कनाडा के पास ही है। यहाँ की सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता ( जुड़वाँ खनिज ) खान है। परन्तु कनाडा में बॉक्साइट नहीं पाया जाता है, इसे वह विदेश से आयत करता है। उसके बाद एल्युमिनियम को निर्यात करता है।

कृषि –

यह गेहूँ का एक अग्रणी निर्यातक देश है। रेड बेसिन में अवस्थित विनिपेग नगर विश्व की सबसे बड़ी गेहूँ मंडी है। यह चुकंदर की खेती के लिए भी प्रसिद्द है। नोवास्कोशिया प्रदेश में सेब के बड़े बड़े बागान हैं। सेंट लॉरेंस नदी की घाटी तथा ग्रेट लेक्स के आस पास के क्षेत्र में दुधारू गायें पाली जाती हैं। न्यूफाउंडलैंड में ग्रैंड बैंक और नोवास्कोशिया में जॉर्जेज बैंक नामक प्रमुख मत्स्यन क्षेत्र स्थित हैं।

कनाडा : एक नजर में ( Canada at a Glance )

प्रधानमंत्री – जस्टिन टुड्रो 

राजधानी – ओटावा 

सबसे बड़ा नगर – टोरंटो 

राजभाषा – अंग्रेजी व फ्रांसीसी 

मुद्रा – कनाडियन डॉलर 

क्षेत्रफल – 99,84,670 वर्ग किलोमीटर

जनसँख्या – 3.69 करोड़ ( 2018 )

सबसे बड़ी नदी – मैकेंजी 

कनाडा का डेट्रायट – विंडसर 

कनाडा का वर्मिंघम – हैमिल्टन 

विश्व प्रसिद्द पॉप सिंगर जस्टिन बीबर कनाडा के ही निवासी हैं।

कनाडा और भारत के संबंध –

  • 1983 में कनाडा के तात्कालिक प्रधानमंत्री पियरे टुड्रो ने भारत की यात्रा की। उस समय उनके पुत्र जस्टिन टुड्रो भी उनके साथ भारत आये थे।
  • बाद में प्रधानमंत्री बनाने के बाद जस्टिन टुड्रो ने भी 17 से 24 फरवरी 2018 तक अपने पूरे परिवार के साथ भारत की यात्रा की। टुड्रो के साथ परिवार के सदस्य पत्नी सोफी, दो पुत्र हेड्रियन व जेवियर और पुत्री इला ग्रेस शामिल थे। इस दौरान वे आगरा में ताजमहल, साबरमती आश्रम, अक्षरधाम मंदिर और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर देखने गए।
  • 2003 में कनाडाई प्रधानमंत्री जीन क्रेटियन ने, 2005 में पॉल मार्टिन ने, 2009 में स्टीफन हॉर्पर ने भारत की यात्रा की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?