अमेरिका सामान्य ज्ञान ( America General Knowledge )

अमेरिका सामान्य ज्ञान ( America General Knowledge ) – संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA ) को अमेरिका या अमरीका बोला जाता है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है।

औपचारिक नाम – संयुक्त राज्य अमेरिका 

राजधानी – वाशिंगटन डी सी

स्वतंत्रता दिवस – 04 जुलाई

मुद्रा – USA डॉलर

जनसंख्या – 32.57 करोड़ ( 2017 )

क्षेत्रफल – 98,26,635 वर्ग किलो मीटर

राष्ट्रीय पक्षी – बाल्ड ईगल

राष्ट्रीय वृक्ष – Oak Tree ( Quercus )

यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका 50 प्रांतों का एक संयुक्त राज्य है। यहाँ गर्म जल के बहुत सारे स्त्रोत हैं जिन्हें गीजर कहा जाता है।

आर्थिक परिवेश –

यहाँ के मोंटाना राज्य में स्थित बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी ताँबे की खान है। कनाडा के बाद मुलायम लकड़ी यह दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। अल्पेशियन पर्वत उच्च कोटि के एन्थ्रेसाइट व बिटुमिनस कोयले के भण्डारण के लिए प्रसिद्द है। सोने का निष्कर्षण मुख्यतः ओंटारियो से होता है, यहाँ विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान है। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र मिसीसिपी नदी से अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है। कैलिफोर्निया का लॉस एंजिल्स नगर फिल्म उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्द है। यहाँ सैनफ्रांसिस्को में सिलिकॉन वैली है, जो कम्प्यूटर व सॉफ्टवेयर उद्योग के लिए प्रसिद्द है। न्यूयार्क स्थित अमेरिकन म्यूजियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री विश्व का सबसे बड़ा म्यूजियम है। शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।

कृषि –

विश्व का लगभग आधा मक्का इसी देश में उगाया जाता है। इस मक्का का अधिकतर भाग सूअरों, मुर्गियों व अन्य पशुओं को खिला दिया जाता है। विश्व का एक तिहाई कपास अमेरिका में ही होता है। यहाँ के वर्जीनिया का तम्बाकू अपनी गुणवत्ता के लिए विश्व प्रसिद्द है।

4 जुलाई 1776 ईo को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 1789 ईo में अमेरिका में गणतंत्र की स्थापना हुयी। अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है।

अमेरिका के राष्ट्रपतियों की लिस्ट –

  1. जॉर्ज वाशिंगटन      30 अप्रैल 1789 – 4 मार्च 1797
  2. जॉन एडम्स           04 मार्च 1797 – 4 मार्च 1801
  3. थॉमस जेफरसन     04 मार्च 1801- 04 मार्च 1809
  4. जेम्स मैडिसन           04 मार्च 1809 – 04 मार्च 1817
  5. जेम्स मनरो               04 मार्च 1817 – 04 मार्च 1825
  6. जॉन क्विन्सी एडम्स      04 मार्च 1825 – 04 मार्च 1829
  7. एण्ड्रऊ जैक्सन           04 मार्च 1829 – 04 मार्च 1837
  8. मार्टन वान ब्यूरेन           04 मार्च 1837 – 04 मार्च 1841
  9. विलियम हेनरी हैरिसन          4 मार्च 1841 – 4 अप्रैल 1841
  10. जॉन टेलर          4 अप्रैल 1841 – 4 मार्च 1845
  11. जेम्स के पोल्‍क        04 मार्च 1845 – 04 मार्च 1849
  12. ज़ेकरी टेलर        4 मार्च 1849 – 9 जुलाई 1850
  13. मिलरड फिलमोर     9 जुलाई 1850 – 4 मार्च 1853
  14. फ्रेंकलिन पियर्स     04 मार्च 1853 – 04 मार्च 1857
  15. जेम्स ब्यूकेनन       04 मार्च 1857 – 04 मार्च 1861
  16. अब्राहम लिंकन    04 मार्च 1861 – 04 मार्च 1865
  17. एंड्रू जाह्नसन        15 अप्रैल 1865 – 04 मार्च 1869
  18. यूलिसिस ग्राण्ट    04 मार्च 1869 – 04 मार्च 1877
  19. रदरफोर्ड हेस      04 मार्च 1877 – 04 मार्च 1881
  20. जेम्स गार्फील्ड     04 मार्च 1881 – 19 मार्च 1881
  21. चेस्टर आर्थर          19 सितंबर 1881 – 04 मार्च 1885
  22. ग्रोवर क्लीवलाण्ड     04 मार्च 1885 – 04 मार्च 1889
  23. बेंजामिन हैरिसन     04 मार्च 1889 – 04 मार्च 1893
  24. ग्रोवर क्लीवलाण्ड     04 मार्च 1893 – 04 मार्च 1897
  25. विलियम मकिन्ली    04 मार्च 1897 – 14 सितंबर 1901
  26. थियोडोर रोज़वेल्ट   14 सितंबर 1901 – 04 मार्च 1909
  27. विलियम टाफ्ट       04 मार्च 1909 – 04 मार्च 1913
  28. वूड्रो विल्सन        04 मार्च 1913 – 04 मार्च 1921 –  प्रथम विश्व युद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति।
  29. वारेन हार्डिंग        04 मार्च 1921 – 2 अगस्‍त 1923
  30. कालविन कूलिज     02 अगस्‍त 1923 – 04 मार्च 1929
  31. हर्बर्ट हूवर                04 मार्च 1929 – 04 मार्च 1933
  32. फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट      04 मार्च 1933 – 12 अप्रैल 1945 –  द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति।
  33. हैरी ट्रूमन              12 अप्रैल 1945 – 20 जनवरी 1953
  34. ड्वैट ऐज़नहौवर     20 जनवरी 1953 – 20 जनवरी 1961   – भारत आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति।
  35. जॉन एफ केनेडी      20 जनवरी 1961 – 22 नवंबर 1963
  36. लिंडन जॉनसन         22 नवंबर 1963 – 20 जनवरी 1969
  37. रिचर्ड निक्सन           20 जनवरी 1969 – 9 अगस्‍त 1974
  38. जेरल्ड फोर्ड            09 अगस्‍त 1974 – 20 जनवरी 1977
  39. जिमि कार्टर            20 जनवरी 1977 – 20 जनवरी 1981
  40. रोनाल्ड रीगन          20 जनवरी 1981 – 20 जनवरी 1889
  41. जॉर्ज हर्बर्ट वाकर बुश     20 जनवरी 1989 – 20 जनवरी 1993
  42. विल क्लिंटन          20 जनवरी 1993 – 20 जनवरी 2001
  43. जॉर्ज डब्‍ल्‍यू बुश    20 जनवरी 2001 – 20 जनवरी 2009
  44. बराक ओबामा      20 जनवरी 2009 – 20 जनवरी 2017
  45. डोनाल्ड ट्रम्प       20 जनवरी 2017 – 20 जनवरी 2021
  46. जो बेडेन    20 जनवरी 2021 से

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?