दिल्ली सामान्य ज्ञान ( Delhi General Knowledge )

दिल्ली सामान्य ज्ञान ( Delhi General Knowledge ) – यमुना नदी के तट पर अवस्थित दिल्ली को तोमर शासकों द्वारा बसाया गया था। चंदरबरदाई की रचना पृथ्वीराज रासो में तोमर शासक आनंदपाल को दिल्ली का संस्थापक बताया गया है। तब इसका नाम ढिल्लिका या दिल्लिका के रूप में होता था। पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का अंतिम हिन्दू सम्राट माना जाता है। दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत काल में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ के रूप में मिलता है। यह भारत के 7 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। इसी राज्य में स्थित नई दिल्ली भारत की राजधानी है। भारत का यह एकमात्र केंद्रशासित प्रदेश है जिसका मुख्यमंत्री होता है।

भारत के इतिहास में दिल्ली का अपना ही एक राजनीतिक महत्त्व है। सल्तनतकाल में सर्वप्रथम इल्तुतमिश ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया। मुग़ल काल में शाहजहाँ ने इसे अपनी राजधानी बनाया। 1911 में औपचारिक रूप से अंग्रेजों ने इसे राजधानी घोषित किया। इसके बाद 1 नवंबर 1956 को दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। दिसंबर 1991 में संविधान के 69 वें संशोधन के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( NCR ) घोषित किया गया।

राजधानी – नई दिल्ली

दिल्ली का क्षेत्रफल – 1484 वर्ग किलोमीटर

दिल्ली की जनसंख्या –  1,10,34,555

दिल्ली के पहले उपराज्यपाल – आदित्यनाथ झा 

दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल – विनय कुमार सक्सेना

दिल्ली में कितने जिले हैं –

पहले दिल्ली में सिर्फ 9 जिले थे परन्तु बाद में दो और जिले दक्षिण पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के बनाने के बाद अब दिल्ली में जिलों की कुल संख्या 11 हो गयी है। भौतिक रूप से यह उत्तर प्रदेश और हरियाणा से घिरा हुआ है।

  1. नई दिल्ली – यही भारत की राजधानी है।
  2. सेन्ट्रल दिल्ली
  3. पूर्वी दिल्ली
  4. पश्चिमी दिल्ली
  5. उत्तरी दिल्ली – क्षेत्रफल में दिल्ली का सबसे बड़ा जिला
  6. साउथ दिल्ली
  7. उत्तर पूर्वी दिल्ली
  8. उत्तर पश्चिमी दिल्ली – जनसँख्या की दृष्टि से दिल्ली का सबसे बड़ा जिला
  9. दक्षिण पूर्वी दिल्ली
  10. दक्षिण पश्चिमी दिल्ली
  11. शाहदरा – क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची –

  • चौधरी ब्रह्म प्रकाश  17 मार्च 1952 – 12 फरवरी 1955
  • गुरुमुख निहाल सिंह 12 फरवरी 1955 – 1 नवम्बर 1956
  • पद समाप्त 1956 से 1993 तक
  • मदन लाल खुराना 2 दिसंबर 1993 – 26 फरवरी 1996
  • साहिब सिंह वर्मा  26 फरवरी 1996 – 12 अक्टूबर 1998
  • सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 – 3 दिसंबर 1998 (52 दिन)
  • शीला दीक्षित  3 दिसंबर 1998 – 28 दिसंबर 2013
  • अरविंद केजरीवाल 28 दिसंबर 2013 – 14 फरवरी 2014
  • पद खाली  14 फरवरी 2014 – 13 फरवरी 2015
  • अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी 2015 से

दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल –

  • इंडिया गेट, क़ुतुब मीनार, संसद भवन, जामा मस्जिद, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, जंतर-मंतर, अक्षरधाम मंदिर…

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?