BRICS के बारे में पूरी जानकारी

इस संगठन का प्रारंभिक नाम BRIC इस संगठन के चार देशों के पहले अक्षर से मिलकर बनता है। जो इस प्रकार थे – Brazil, Russia, India, China. इस संगठन की स्थापना 16 जून 2009 को येकेटरिनबर्ग (रूस) में इन देशों के प्रथम सम्मलेन के दौरान की गयी। ध्यातव्य है कि ये चारो देश G-20 के भी सदस्य हैं। चारो देशों का दूसरा शिखर सम्मलेन 15 अप्रैल 2010 को ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में हुआ था। दूसरे सम्मलेन में ही दक्षिण अफ्रीका को इस समूह का सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया। दक्षिण अफ्रीका के इस समूह में सम्मलित होने के बाद इसका नाम ब्रिक्स (BRICS) हो गया। क्योंकि इस समूह का नाम सदस्य देशों के नाम के पहले अक्षर को लेकर बनाया गया है।

ब्रिक्स के सदस्य देश सम्मिलित रूप से विश्व की 40% जनसंख्या रखते हैं। ब्रिक्स का तीसरा शिखर सम्मेलन सान्या (चीन) में 14 अप्रैल 2011 को संपन्न हुआ। इस सम्मलेन में सान्या घोषणा-पत्र जारी किया गया, इसमें कुल 32 बिंदु सम्मलित थे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार इस सम्मलेन में भाग लिया। इस सम्मलेन में सभी पांच सदस्य देशों ने पहली बार एक कार्यवाही योजना को स्वीकृति प्रदान की।

ब्रिक्स का चौथा शिखर सम्मलेन 29 मार्च 2012 को नई दिल्ली के ताजमहल होटल में संपन्न हुआ। इस सम्मलेन की मेजबानी डॉo मनमोहन सिंह ने की।

पांचवां शिखर सम्मलेन 26-27 मार्च 2013 को दक्षिण अफ्रीका के डबरन में संपन्न हुआ। इस सम्मलेन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अतिरिक्त 2000 प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

छठा शिखर सम्मलेन 15-16 जुलाई 2014 को ब्राजील के फोर्टालेजा में सम्पन्न हुआ। इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शिष्टमंडल के साथ शिरकत की। किसी बहुपक्षीय आयोजन में प्रधनमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की यह पहली भागीदारी थी। इस सम्मलेन की सबसे बड़ी उपलब्धि ब्रिक्स विकास बैंक की स्थापना के लिए सहमति बनना थी। इस बैंक के मुख्यालय के लिए शंघाई को चुना गया। इस बैंक की अध्यक्षता शुरुवात में 6 वर्ष तक भारत करेगा।

सातवां शिखर सम्मलेन 8-9 जुलाई 2015 को ऊफा, बश्कोरतोस्तान (रूस) में संपन्न हुआ।

आठवां शिखर सम्मलेन 15-16 अक्टूबर 2016 को गोवा (भारत) में संपन्न हुआ।

नौवां शिखर सम्मलेन 3-5 सितम्बर 2017 को शियामेन (चीन) में संपन्न हुआ।

दसवां शिखर सम्मलेन 5-27 जुलाई 2018 को जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में संपन्न हुआ। 2013 के शिखर सम्मलेन के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी बार इस सम्मलेन की मेजबानी की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?