हरियाणा सामान्य ज्ञान ( Haryana General Knowledge )

हरियाणा सामान्य ज्ञान ( Haryana General Knowledge ), भारत के 28 राज्यों में से एक है तथा यहाँ का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है। हरियाणा को ‘आर्याना’ भी कहा जाता है। महाभारत काल में इसे ‘बहुधान्य’ प्रदेश नाम से जाना जाता था। चण्डीगढ़ शहर हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है। हरियाणा की सीमा 5 राज्यों ( उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान ) और एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से स्पर्श करती है। हरियाणा का 57 % क्षेत्र ( 28,545 वर्ग किमी. ) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( NCR ) के अन्तर्गत आता है। NCR के अन्तर्गत निम्न 14 जिले आते हैं – फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, करनाल, महेन्द्रगढ़, भिवानी, जिन्द, चरखी-दादरी।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  • पण्डित लख्मीचन्द सबसे चर्चित एवं लोकप्रिय लोक कवि माने जाते हैं।
  • चौधरी बंशीलाल को हरियाणा का लौह पुरुष कहा जाता है।
  • हरियाणा ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज ( वर्ष 2010 ) कराने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
  • गुरुग्राम ( गुड़गाँव ) को मिलेनियम सिटी कहा जाता है।

हरियाणा : एक नजर में ( Haryana : At a Glance )

राज्य का नामहरियाणा
स्थापना1 नवम्बर 1966
विस्तारअक्षांशीय विस्तार 27°39′ N से 30°55′ N और देशान्तरीय विस्तार 74°28′ E से 77°36′ E
राजधानीचण्डीगढ़
उच्च न्यायालयपंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चण्डीगढ़
क्षेत्रफल44,212 वर्ग किमी. ( भारत में 21 वां स्थान )
सबसे बड़ा शहरफरीदाबाद
जिले22
मंडल06
उपमंडल72
तहसील93
उप तहसील50
ब्लॉक140
ग्राम पंचायत6,212
लोकसभा सदस्य10
राज्यसभा सदस्य05
विधानसभा सदस्य90 + 1
भाषाहिन्दी, पंजाबी
बोलीहरियाणवी
राजकीय पशुकाला हिरण ( Black Buck )
राजकीय पक्षीकाला तीतर ( Black Francolin )
राजकीय पुष्पकमल ( Lotus )
राजकीय वृक्षपीपल
राजकीय नृत्यस्वांग
प्रमुख नदियाँयमुना, घघ्घर
प्रमुख झीलेंब्लू बर्ड, बड़खल
प्रमुख मेलेसूरजकुण्ड ( फरीदाबाद ), जहाजगढ़ ( झज्जर )
जनसंख्या2,53,53,081 ( देश में 18 वां स्थान, जनगणना 2011 के अनुसार )
लिंगानुपात936
ISO 3166 कोडIN-HR
टाइम-ज़ोनIST ( UTC 05:30 )

हरियाणा के जिले –

हरियाणा राज्य की स्थापना के समय इसमें कुल 07 जिले थे। इसके बाद अन्य जिलों का गठन किया गया। वर्तमान में यहाँ कुल 22 जिले हैं।

गठन की तिथि जिला
01-11-1966 अम्बाला, रोहतक, गुरुग्राम, कर्नल, हिसार, महेन्द्रनगर, जींद
22-12-1972 सोनीपत, भिवानी
23-01-1973 कुरुक्षेत्र
26-08-1975 सिरसा
02-08-1979 फरीदाबाद
01-11-1989 पानीपत, यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी
15-01-1995 पंचकुला
15-07-1997 झज्जर, फतेहाबाद
04-04-2005 मेवात
15-08-2008 पलवल
01-12-2016 चरखी दादरी

हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Ministers of Haryana)-

मुख्यमंत्री कार्यकाल प्रारंभ कार्यकाल समाप्त
भगवत दयाल शर्मा 01-11-1966 23-03-1967
राव वीरेंद्र सिंह 24-03-1967 20-11-1967
बंशी लाल 22-05-1968 30-11-1975
बनारसी दास गुप्ता 01-12-1975 30-04-1977
देवी लाल 21-06-1977 28-06-1979
भजन लाल 29-06-1979 04-06-1986
बंशी लाल 05-06-1986 19-06-1987
देवी लाल 17-07-1987 01-12-1989
ओमप्रकाश चौटाला 02-12-1989 22-05-1990
बनासी दास गुप्ता 23-05-1990 11-07-1990
ओमप्रकाश चौटाला 12-07-1990 17-07-1990
हुकुम सिंह 17-07-1990 22-03-1991
ओमप्रकाश चौटाला 23-03-1991 06-04-1991
भजन लाल 23-06-1991 10-05-1996
बंशी लाल 11-05-1996 23-07-1999
ओमप्रकाश चौटाला 24-07-1999 04-03-2005
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 05-03-2005 26-10-2014
मनोरह लाल खट्टर 26-10-2014 वर्तमान

हरियाणा के राज्यपालों की सूची (List of Governors of Haryana)-

राज्यपाल कार्यकाल प्रारंभ कार्यकाल समाप्त
धर्मवीर 01-11-1966 14-09-1968
विरेंद्र नारायण चक्रवर्ती 15-09-1968 26-03-1976
रणजीत सिंह नरुला 27-03-1976 13-08-1976
जयसुख लाल 14-08-1976 23-09-1977
हरचरण सिंह बराड़ 24-09-1977 09-12-1979
सुरजीत सिंह संधवालिया 10-12-1979 27-02-1980
गणपत देवजी तपासे 28-02-1980 13-06-1984
सैयद मुजफ्पर हुसैन बरूनी 14-06-1984 21-02-1988
हरि आनंद बरारी 22-02-1988 06-02-1990
धनिक लाल मंडल 07-02-1990 13-06-1995
महावीर प्रसाद 14-06-1995 18-06-2000
बाबू परमानंद 19-06-2000 01-07-2004
ओमप्रकाश वर्मा 02-07-2004 07-07-2004
मो. ए. आर. किदवई 07-07-2004 27-07-2009
जगन्नाथ पहाड़िया 27-07-2009 26-07-2014
कप्तान सिंह सोलंकी 27-07-2014 24-08-2018
सत्यदेव नारायण आर्या 25-08-2018 वर्तमान

हरियाणा विधानसभा चुनाव – 2019 (परिणाम)

राज्य की कुल विधानसभा सीट – 90

बीजेपी – 40

कांग्रेस – 31

जेजेपी – 10

आईएनएलडी + अकाली – 01

अन्य – 08

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?