उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttrakhand General Knowledge)

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान ( Uttarakhand General Knowledge ) – उत्तराखंड, भारत के 28 राज्यों में से एक है। उत्तराखण्ड ( पहले उत्तरांचल )  की भारत के 27 वें राज्य के रूप में 9 नवम्बर, 2000 को स्थापना हुई थी। यह एक सीमावर्ती राज्य है जिसके उत्तर में हिमालय, उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में उत्तर प्रदेश और पूर्व में नेपाल है। इसकी सीमा चीन से भी मिलती है, चीन की सीमा से जुड़े हुए प्रमुख दर्रे थागा ला, मूलिंग ला, माना दर्रा, नीति दर्रा, तुनझुन ला, बालचा दर्रा, कियोगाद दर्रा, लांपिया दर्रा तथा लिपु लेख दर्रा आदि हैं। 1 जनवरी, 2007 को उत्तराचंल का नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया है। उत्तराखण्ड में 3 मण्डल हैं, जो इस प्रकार हैं – (A) गढ़वाल मंडल (5) – देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार, टेहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल (B) गैरसैंण (4) – अल्मोड़ा, बाघेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग (C) कुमाऊँ (4) – नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह नगर।

उत्तराखण्ड एक नजर में ( Uttarakhand At a Glance )

राज्य का नामउत्तराखंड
स्थापना9 नवम्बर 2000
राजधानीदेहरादून
मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी
राज्यपालगुरमीत सिंह
क्षेत्रफल53,484 वर्ग किमी. ( देश में 19 वां स्थान )
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिलाउत्तरकाशी
न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिलाचंपावत
विस्तार28°43′ N अक्षांश से 31°27′ N अक्षांश तथा 77°34′ E देशांतर से 81°02′ E देशांतर तक
कुल जिले13
लोकसभा सदस्य05
राज्यसभा सदस्य03
विधानसभा सदस्य70
जनसंख्या1,00,86,292 ( देश में 19 वां स्थान ) { जनगणना 2011 के अनुसार }
साक्षरता79.63%
पुरुष – 88.33%
स्त्री – 70.70%
लिंगानुपात963
प्रथम राज्यपालसुरजीत सिंह बरनाला
प्रथम मुख्यमंत्रीनित्यानंद स्वामी
राजकीय वृक्षब्रंश
राजकीय पुष्पब्रह्म कमल
राजकीय पक्षीहिमालयन मोनल
राजकीय पशुकस्तूरी मृग
प्रमुख नदियाँगंगा, यमुना, भागीरथी, गौरी, अलकनंदा, कोसी, शारदा, रामगंगा, मंदाकिनी, झीलांगना
प्रमुख झीलेंभीमताल, देवरिया ताल, डोडीताल, नैनीताल झील, रूपकुंड झील, सात ताल झील, नील ताल आदि
उच्च न्यायालयनैनीताल
भाषाहिंदी, संस्कृत
प्रमुख बोलियाँगढ़वाली, कुमाऊँनी आदि
प्रमुख मेले एवं उत्सवअर्धकुम्भ मेला हरिद्वार
कला एवं शिल्पऐपन, भित्ति चित्र, मंदिर वास्तुकला, लकड़ी पर नक्कासी
चार धामबद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री
प्रमुख जनजातियांजौनसारी, थारू, राजी, बुक्सा और भोटिया आदि
प्रमुख ग्लेशियरमिलाम, माइकटोली, नामिक, पिंडारी, रालाम कफिनी, दूनागिरी, गंगोत्री, यमनोत्री, नंदादेवी
वनों का क्षेत्रफल66% ( 34,651 वर्ग किमी. )
सबसे ऊँचा पर्वत शिखरनंदादेवी ( 7,816 मीटर भारत में दूसरा स्थान )
ISO 3166 कोडIN-UK
टाइम-ज़ोनIST ( UTC 05:30 )
वेबसाइटhttp://uk.gov.in/

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?