नेपाल सामान्य ज्ञान (Nepal General Knowledge)

नेपाल सामान्य ज्ञान (Nepal General Knowledge) – नेपाल भारत का सीमावर्ती सात राज्यों वाला पड़ोसी देश है, इसकी राजधानी काठमांडू है। नेपाल में कुल सात राज्य हैं। भारत के 5 राज्यों की सीमा नेपाल से मिलती हैं।  नेपाल से भारत के मित्रवत संबंध हैं। यह कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा। सदियों से यहाँ राजतंत्रात्मक व्यवस्था थी। प्रारम्भ में यह एक हिंदू राष्ट्र था परन्तु अब यह एक पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश है। विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट इसी देश में अवस्थित है, वहाँ पर इसे सगरमाथा के नाम से जाना जाता है।

नेपाल और भारत –

भारत पर जब अशोक का साम्राज्य था, उस समय नेपाल भी उसके विशाल साम्राज्य का हिस्सा था। इसके बाद यह गुप्त साम्राज्य का भी अंग था। परन्तु सातवीं शताब्दी में तिब्बत ने इस पर आधिपत्य स्थापित कर लिया। वर्तमान में  नेपाल हमारा पड़ोसी मित्र देश है, भारतीय नागरिकों  वहाँ जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता नहीं होती। भारत की 1850 किमी. लम्बी सीमा नेपाल से मिलती है। भारत के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, प. बंगाल और सिक्किम की सीमा नेपाल से मिलती है। नेपाल के कुल व्यापार का आधे से अधिक भारत के साथ ही होता है।

नेपाल का संविधान –

सदियों से चली आ रही अपनी राजशाही व्यवस्था को समाप्त कर नेपाल भी लोकतान्त्रिक राष्ट्रों में शामिल हो गया है। 2007 में यहाँ एक संविधान सभा का गठन हुआ और 28 मई 2012 को इसे संविधान न बना पाने के कारण भंग कर दिया गया। इसके बाद 19 नवंबर 2013 को नई संविधान सभा के गठन के लिए चुनाव हुए। भारत के साथ अधिकतर देशों ने अपना संविधान सर्वसम्मति से पारित किया। परन्तु नेपाल ने अपना संविधान निर्वाचन द्वारा पारित किया। वहां की संसद के 601 सदस्यों में से 507 ने इसके पक्ष में मतदान किया। 17 सितंबर 2015 को नेपाल की संसद ने इसे स्वीकार किया। 20 सितंबर 2015 को संविधान को अंगीकृत कर लिया गया।

नेपाल के राष्ट्रपति –

रामबरन यादव ( 23 जुलाई 2008 – 27 अक्टूबर 2015 )

वर्तमान – विद्या देवी भंडारी ( 28 अक्टूबर 2015 से )

नेपाल के प्रधानमंत्री –

वर्तमान – खड्ग प्रसाद शर्मा ओली – 14 फरवरी 2018 से

नेपाल सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य –

  • वर्तमान में विश्व भर में खाया जाने वाला मोमो नाम का फ़ास्ट फ़ूड एक नेपाली व्यंजन है। हालाँकि मोमो की शुरुवात तिब्बत से हुयी।
  • नेपाल का राष्ट्रीय भोजन दाल-भात है।
  • नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज विश्व का एकमात्र राष्ट्रीय ध्वज है जो चौकोर नहीं है।
  • सूर्य बहादुर थापा सर्वाधिक ( पांच ) बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे।
  • नेपाल का राष्ट्रीय पशु क्या है – गाय 
  • नेपाल का राष्ट्रीय खेल क्या है – वॉली बॉल ( पहले- दांडी बियो था )
  • नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी क्या है – मोनाल 
  • नेपाल का राष्ट्रीय फूल क्या है – लाली गुरांश 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?