बिहार सामान्य ज्ञान ( Bihar General Knowledge )

बिहार सामान्य ज्ञान ( Bihar General Knowledge ) – बिहार भारत के 28 राज्यों में से एक है। वर्तमान में यहाँ फैले हुए विहारों के कारण ही इसका नाम बिहार रखा गया है। ‘बिहार’ शब्द संस्कृत शब्द ‘विहार’ का अपभ्रंश है। ‘विहार’ का शाब्दिक अर्थ बौद्ध मठ है। प्रागैतिहासिक युग के पाषाणकाल में मानव यहाँ निवास करता था। जिसके साक्ष्य छपरा ( वर्तमान में सारण जिला ) के चिरांद में मिले हैं। बौद्ध काल के सोलह महाजनपदों में से तीन प्रमुख महाजनपद – वज्जी, अंग और मगध वर्तमान इसी राज्य में ही स्थित थे। भारत के तत्कालीन तीन विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय ( वर्तमान नालंदा जिले में ), ओदंतपुर विश्वविद्यालय ( बिहार शरीफ ) तथा विक्रमशिला विश्वविद्यालय ( वर्तमान भागलपुर जिले में ) इसी राज्य में ही स्थित थे। प्रतिवर्ष 22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ मनाया जाता है। राज्य के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पश्चिम में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश एवं पूर्व में पश्चिम बंगाल राज्य स्थित हैं। इस राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी. है। इस तरह, यह भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 3.1% है।

बिहार सामान्य ज्ञान

राज्य का नामबिहार
राजधानीपटना
स्थापना1 अप्रैल 1912
राज्यपालफागू चौहान
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार
क्षेत्रफल94,163 वर्ग किमी. ( देश में 12 वां स्थान )
जनसंख्या104,099,452 ( देश में तीसरा स्थान ) { जनगणना 2011 के अनुसार }
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिलापश्चिमी चंपारण
न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिलाशिवहर
विस्तार24°20′ N अक्षांश से 27°31′ N अक्षांश तथा 82°19′ E देशांतर से 88°17′ E देशांतर तक
कुल संभाग / मंडल9
कुल जिले38
लोकसभा सदस्य40
राज्यसभा सदस्य16
विधानसभा सदस्य243
विधान परिषद सदस्य75
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिलापटना
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिलाशेखपुरा
साक्षरता61.80% 
पुरुष – 73.39%
स्त्री – 53.33%
सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिलारोहतास (75.59%)
न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिलापूर्णिया (52.49%)
लिंगानुपात916
प्रथम राज्यपालजयरामदास दौलतराम
प्रथम मुख्यमंत्रीश्रीकृष्ण सिंह
राजकीय वृक्षपीपल
राजकीय पुष्पगेंदा
राजकीय पक्षीगौरैया
राजकीय पशुबैल
प्रमुख नदियाँगंगा , कोसी , सोन , गंडक
उच्च न्यायलयपटना
भाषाहिंदी , उर्दू
प्रमुख बोलियाँबिहारी , भोजपुरी
प्रमुख लोकगीतबिरहा , चैती , कजरी
प्रमुख मेले एवं उत्सवहरिहर क्षेत्र ( सोनपुर ) का मवेशी मेला { एशिया का सबसे बड़ा राजकीय मवेशी मेला } , पितृपक्ष मेला , बुद्ध पूर्णिमा मेला , कुँवर सिंह मेला
प्रमुख खनिजचूना पत्थर , डोलोमाइट , मैग्नेसाइट , सोपस्टोन , जिप्सम , ग्लास सैंड , संगमरमर , फ़ॉसफ़ोराइट ,
वन्य जीव अभ्यारण्यभीमबांध अभ्यारण्य मुंगेर , राजगीर अभ्यारण्य राजगीर , वाल्मीकि नगर चंपारण , गौतम बुद्ध अभ्यारण्य गया , कांवर झील पक्षी अभ्यारण्य बेगूसराय
वनों का क्षेत्रफल7.23 % ( 6,804 वर्ग किमी. )
वेबसाइटhttp://gov.bih.nic.in/

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?