हिमाचल प्रदेश : सुगम सामान्य ज्ञान

हिमाचल प्रदेश : सुगम सामान्य ज्ञान ( Himachal Pradesh at a Glance ), भारत के 28 राज्यों में से एक है तथा इसकी राजधानी बहुत ही खूबसूरत शहर शिमला है। ‘हिमाचल’ शब्द का अर्थ ‘बर्फ का घर’ होता है। हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि‘ भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में रहने वाली प्राचीनतम जनजातीय निवासियों को दास कहा जाता था। बाद में आर्य आकर इन जनजातियों में रहने लगे। कालान्तर में पहाड़ी सरदारों ने  कुषाण, गुप्त, मौर्य साम्राज्य और कन्नौज शासकों का अधिराजत्व स्वीकार कर लिया। महाराणा रणजीत सिंह ने 19 वीं शताब्दी में बहुत से राज्यों को अपने अधीन कर लिया। बाद में जब अंग्रेज भारत आये तो उन्होंने गोरखाओं को पराजित करके और अन्य राज्यों से सन्धि करके अपना कब्ज़ा कर लिया। आजादी के बाद क्षेत्र की 30 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश की स्थापना की गयी। 1 नवम्बर 1966 को पंजाब के अस्तित्व में आने के बाद कुछ अन्य सम्बन्धित क्षेत्रों को हिमाचल में मिला लिया गया। और फिर 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया। हिमाचल प्रदेश की सीमा उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में हरियाणा से, दक्षिण-पूर्व में उत्तर प्रदेशउत्तराखंड से, कुल 5 राज्यों तथा पूर्व में तिब्बत (चीन) की सीमाओं से लगी है। यहाँ सेब का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होता है इस कारण हिमाचल प्रदेश को ‘सेब का राज्य‘ भी कहा जाता है।

हिमाचल प्रदेश एक नजर में ( Himachal Pradesh At A Glance )

राज्य का नामहिमाचल प्रदेश
स्थापना25 जनवरी 1971
राजधानीशिमला ( धर्मशाला, शरदीय राजधानी )
मुख्यमंत्रीजयराम ठाकुर
राज्यपालराजेंद्र अर्लेकर
उच्च न्यायालयहिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला
क्षेत्रफल55,673 वर्ग किमी. ( देश में 
18 वां स्थान )
कुल जिले12
कुल मण्डल3
कुल तहसील158
कुल ग्राम पंचायत3226
सबसे बड़ा शहरशिमला
लोकसभा सदस्य4
राज्यसभा सदस्य3
विधानसभा सदस्य68 ( एक सदनीय )
प्रथम मुख्यमन्त्रीडॉ. यशवंत सिंह परमार
राजकीय फूलगुलाबी बुरुंश
राजकीय पशुहिम तेंदुआ
राजकीय पक्षीजुजुराना (पश्चिमी ट्रैगोपान)
राजकीय वृक्षभारतीय/हिमालयी देवदार
जनसंख्या68,64,602 ( देश में 21 वां स्थान, जनगणना 2011 के अनुसार )
जनसंख्या घनत्व123 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. ( जनगणना 2011 के अनुसार )
लिंगानुपात972 महिलायें प्रति 1000 पुरुष ( देश में वां स्थान )
साक्षरता82.80 % ( भारत में वां स्थान ) { जनगणना 2011 के अनुसार }
भाषाहिंदी, स्थानीय बोलियाँ
सबसे ऊँची पहाड़ीशिल्ला ( 7,025 मी. )
प्रमुख नदियाँसतलुज, व्यास, रावी, पार्वती
मुख्य झीलेंरेणुका, रिवालसर, खाजिआर, डल, व्यास कुंड, भृगु पराशर, मणिमहेश, चंद्रताल, सुरजताल, सिरलोसर गोविन्दसागर, नाको
मुख्य फसलेंगेंहूँ, जौ, चावल, मक्का
कुल वन्यजीव अभ्यारण्य30
ISO 3166 कोडIN-HP
टाइम-ज़ोनIST ( UTC 05:30 )
वेबसाइटwww.himachal.nic.in

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?