समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी जुलाई-2018 (Current Affairs NEWS/Quiz)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी जुलाई-2018 (Current Affairs July – 2018 Quiz) : वर्ष 2018 के जुलाई माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

‘कन्या वन समृद्धि योजना’ क्या है ?  – “कन्या वन समृद्धि योजना” महाराष्ट्र में शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के अन्तर्गत यदि किसी किसान परिवार में बेटी का जन्म होता है तो उस किसान परिवार को वृक्षारोपण के लिए 10 पौधे मुफ्त दिये जायेंगे।

विश्व खाद्य पुरस्कार किसे मिला – वर्ष 2018 के विश्व खाद्य पुरस्कार से ब्रिटिश अर्थशास्त्री और खाद्य नीति शोधकर्ता डॉ. डेविड नाबरो और लॉरेंस हद्दाद को वाशिंगटन में अमेरिका के कृषि विभाग ने सम्मानित किया गया। इन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के साथ स्वास्थ्य और भूख के मुद्दों पर काम किया है। विश्व खाद्य पुरस्कार की शुरुआत 1986 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नॉर्मन बोरलाग ने वैज्ञानिकों और अन्य लोगों को पहचानने के लिए की गयी थी। जो लोग खाद्य की गुणवत्ता और खाद्य की उपलब्धता में सुधार का कार्य कर रहे हों।

‘ऑनलाइन सम्पत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली’ किस राज्य में शुरू की गयी है? – पंजाब रज्य ने “ऑनलाइन संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली” शुरू की है और ऐसा करने वाला पंजाब भारत का प्रथम राज्य बन गया है।

‘अन्नपूर्णा दूध योजना’ – “अन्नपूर्णा दूध योजना” राजस्थान राज्य में शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के विद्यालयों, मदरसों और स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर्स में अध्ययन कर रहे कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 150 मिली. तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 200 मिली. ताज़ा, गुणवत्तापूर्ण व गर्म दूध उपलब्ध कराया जायेगा।

हाल ही में किस राज्य ने पॉलीथीन, प्लास्टिक व थर्मोकोल के प्रयोग को निषेधित किया है – उत्तर प्रदेश राज्य में पॉलीथीन, प्लास्टिक व थर्मोकोल के प्रयोग को क्रमिक रूप से प्रतिबंधित किया गया है। 15 जुलाई 2018 से पूरे उत्तर प्रदेश में 50 माइक्रोन से कम की पॉलीथीन को पूरी तरह से प्रतिबन्धित कर दिया गया है। इसके बाद 15 अगस्त 2018 से प्लास्टिक व थर्मोकोल कप-प्लेट व ग्लास आदि प्रतिबंधित किये जायेंगे। और अंत में 2 अक्टूबर से सभी प्रकार के पॉलीबैग प्रतिबंधित करने की योजना है।

[LDAdvQuiz 12]

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?