समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी मई-2018 (Current Affairs NEWS/Quiz)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी मई-2018 (Current Affairs March – 2018 Quiz) : वर्ष 2018 के मई माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

“गोवर्धन योजना” हरियाणा में शुरू की गई है- यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है। जिसका अर्थ “गैलवनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्स धन” है।

आरएच-300 एक ध्वनि रॉकेट है – इस रॉकेट की मदद से सटीक जानकारी मिल सकेगी तथा वायुमंडल की निचली सतह पर होने वाली उथल पुथल का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। 1960 में वातारवण संबंधी अध्ययन करने के लिए विदेशी रॉकेट की सहायता ली गई थी। हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया गया है।

किसी भी हैकर द्वारा क्रिप्टो करेंसी को माइन करने के लिए अनाधिकृत कम्पूटर के उपयोग को “क्रिप्टो जैंकिंग” कहते है – “क्रिप्टो जैंकिंग” को साइबर अपराध वर्ष 2017-18 में सबसे अधिक प्रचलित साइबर अपराधों की सूची में शामिल किया गया है।

रामनाथ कोविंद भारत देश के राष्ट्रपति है – हाल ही में इन्होनें अफ्रीकन देश इक्वाटोरियल गिनी, स्वाजीलैंड और जांबिया का दौरा किया है। रामनाथ कोविंद इक्वाटोरियल गिनी का दौरा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है – यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| यह दिवस स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जानकारी और जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय “सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवच, सबके लिए, हर जगह” रखा गया है।

पाकिस्तान में सिख समुदाय की महिलाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है – इन रोजगार प्रशिक्षण केन्द्रों में सिख समुदाय की महिलाओं को शिक्षा और वित्तीय मदद दी जायेगी| ऐसे प्रशिक्षण केंद्र पाकिस्तान के उन जिलों में खोले जायेंगे, जहां पर सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है| यह प्रशिक्षण केंद्र सिख समुदाय की महिलाओं को रोजगार दिलाने तथा उनका जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

चीन के वैज्ञानिकों ने दो रसायनों को मिलाकर उपन्यास पद्धति विकसित की है – इससे स्टेम कोशिकाओं को विकसित करने में मदद मिलती है। ये कोशिकाओं में बदलने की संभावना को बनाए रखते हुए स्वयं ही नवीनीकृत या मल्टीप्लाई हो सकती है, और इनका कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

“ऑक्सिटोसिन” एक प्रकार का हार्मोन है- इसका उपयोग सब्जियों का आकार बढ़ाने तथा दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है| हाल ही में केंद्र सरकर ने इसके हानिकारक प्रभावों को देखते हुए इसके आयत पर प्रतिबंध लगाया है।

नसीम मिर्जा चंगेजी ने भगत सिंह को शरण दी थी – इन्होनें शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने और उनके खानपान, सुरक्षा का ध्यान रखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

संयुक्त राष्ट्र केन्द्रीय विकास केंद्र की स्थापना 1971 में की गई थी – इसकी स्थापना दूसरे संयुक्त राष्ट्र विकास दशक की रणनीति को हासिल करने के उद्देश्य से की गई थी। इसका लक्ष्य विकासशील देशों को सतत विकास प्राप्त करने के अपने प्रयासों में सहायता करना है।

दिल्ली में “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” शुरू की गई है – इस योजना के तहत निर्धन परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये जायेंगे| यह योजना रसोई घरोंसे वायु प्रढूषण समाप्त करने तथा स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

“वन धन विकास केंद्र” योजना की  स्थापना कहाँ की गई – “वन धन विकास केंद्र” की स्थापना छतीसगढ़ में की गई है| इस विकास केंद्र को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य छतीसगढ़ क्षेत्र में वन उत्पादन की दर को बढ़ाना है। यह योजना जंगल में रहने वाले आदिवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए तैयार की गई है, जिनके लिए माइनर फ़ॉरेस्ट प्रोडक्शन एकत्रित करना आजीविका का प्रमुख स्त्रोत है।

हेमचन्द्र यादव कौन थे – हेमचन्द्र यादव छतीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे| वर्तमान में हेमचन्द्र छतीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है – यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा में विकास और शांति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

भारत की पहली महिला स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 5 मई 1992 में की गई थी – यह ट्रेन महाराष्ट्र में पश्चिमी रेलवे के चर्चगेट और बोरीवली स्टेशन के बीच चलाई गई थी। यह ट्रेन मुंबई के उपनगरीय इलाके में केवल महिला यात्रियों के लिए चलाई गई थी| हाल ही में इस ट्रेन ने 26 साल पूरे कर लिए है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है – विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर यूनेस्कों द्वारा गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज भी दिया जाता है। यह पुरस्कार उस व्यक्ति अथवा संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो। इसी प्रकार विश्व के अन्य महत्वपूर्ण दिवसों की सूची यहाँ देखें

दुनिया का सबसे लंबा शी ब्रिज चीन में शुरू किया गया है – यह ब्रिज समुद्र के अंदर से गुजरने वाला दुनिया का सबसे बड़ा लंबा ब्रिज है| इस ब्रिज की लम्बाई 55 किमी है| इस ब्रिज पर पैदल जाने और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। छह लेन के इस ब्रिज के तैयार हो जाने से हांगहांग-मकाऊ की दूरी तीन घंटे से घटकर 30 मिनट ही बची है। यह ब्रिज हांगकांग के अलावा 11 अन्य शहरों को जोड़ता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?