वर्ष के महत्वपूर्ण दिवस की सूची | Important Days in Hindi

वर्ष के महत्वपूर्ण दिवस / दिन एवं दिनांक ( Important Days in Hindi ) की जानकारी – इतिहास की किसी महत्वपूर्ण घटना के दिन या किसी महान व्यक्तित्व के जन्म दिन को विश्व स्तर या राष्ट्र स्तर पर महत्वपूर्ण दिवस ( Important Days and Dates ) के रूप में मनाया जाता है। इन्हीं महत्वपूर्ण दिवसों की सूची को नीचे दिया गया है। इस सूची में से सामान्यतया सभी प्रतियोगी परीक्षायों में प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए और विशेष तौर पर हिन्दी माध्यम के प्रतियोगियों के लिए यह सूची हिन्दी में बनायी गई है। हमें पूरा विश्वास है, कि हमारे प्रिय पाठकों को प्रतियोगी परीक्षायों में अवश्य लाभ होगा।

दिनांकदिवसटिप्पणी
1 जनवरीअंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 
9 जनवरीप्रवासी भारतीय दिवसयह दिवस 9 जनवरी 1915 को महात्मा गाँधी जी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है।
10 जनवरीविश्व हिन्दी दिवस, विश्व हास्य दिवसराष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के माध्यम से पहली बार नागपुर में 10-12 जनवरी 1975 को विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसीलिए प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
12 जनवरीराष्ट्रीय युवा दिवस12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी जी की जयंती को ही युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
15 जनवरीथल सेना दिवस15 जनवरी 1949 को भारतीय थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ “ फ़ील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा” ने अंग्रेजों से पदभार गृहण किया था।
23 जनवरीपराक्रम दिवससंस्कृति मंत्रालय के अनुसार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की अदम्य साहस की भावना और राष्ट्र के लिए उनकी नि:स्वार्थ सेवा के सम्मान में उनको याद रखने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष 23 जनवरी को उनके जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया।
24 जनवरीराष्ट्रीय बालिका दिवसइस दिन श्रीमती इंदिरा गाँधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। श्रीमती इन्दिरा गाँधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं।
25 जनवरीराष्ट्रीय पर्यटन दिवस , राष्ट्रीय मतदाता दिवसजबकि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है।
26 जनवरीगणतंत्र दिवस26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
27 जनवरीअंतर्राष्ट्रीय प्रलय दिवस 
28 जनवरीलाला लाजपत राय जयंती 
29 जनवरीडेटा संरक्षण दिवस 
30 जनवरीशहीद दिवस30 जनवरी 1949 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी गांधी जी व सभी शहीदों को श्रधांजलि स्वरूप प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।
2 फरवरीविश्व आद्रभूमि दिवस (World Wetlands Day)विश्व वेटलैंड्स दिवस प्रति वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन 2 फरवरी 1971 को ईरानी शहर रामसर में कैस्पियन सागर के तट पर वेटलैंड्स पर हुए सम्मेलन को अपनाने की तारीख को चिह्नित करता है।
4 फरवरीविश्व कैंसर दिवस 
12 फरवरीडार्विन दिवस 
13 फरवरीसरोजिनी नायडू जयंती 
14 फरवरीवेलेंटाइन दिवस 
20 फरवरीविश्व सामाजिक न्याय दिवस 
21 फरवरीअंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 
24 फरवरीकेन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवसउत्पाद शुल्क के प्रति लोगों को जागरूक व प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है।
28 फरवरीराष्ट्रीय विज्ञान दिवस 
4 मार्चराष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 
8 मार्चअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 
15 मार्चविश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 
21 मार्चविश्व वन दिवस 
22 मार्चविश्व जल दिवस 
23 मार्चविश्व मौसम विज्ञान दिवस 
24 मार्चविश्व तापेदिक / क्षयरोग दिवस 
27 मार्चविश्व रंगमंच दिवस 
2 अप्रैलविश्व आटिज्म जागरूकता दिवस 
5 अप्रैलराष्ट्रीय मेरीटाइम दिवस 
6 अप्रैलअंतराष्ट्रीय खेल दिवसदुनिया के विभिन्न देशों के मध्य खेलों द्वारा सांस्कृतिक विषमताएं हटाने व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास तथा शांति के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को अन्तराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
7 अप्रैलविश्व स्वास्थ्य दिवस7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य सगंठन की प्रथम सभा हुई थी इसी सभा में इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस घोषित किया गया था। तब से हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्व जनसंख्या के स्वास्थ्य की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
18 अप्रैलविश्व विरासत दिवसवर्ष 1983 में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस घोषित किया गया इसका उद्देश्य लोगों को अपने देश व विश्व स्तर पर सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने हेतु प्रयासरत करना है।
22 अप्रैलविश्व पृथ्वी दिवसवर्ष 1970 में विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत हुई।
23 अप्रैलविश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस 
25 अप्रैलविश्व मलेरिया दिवस 
29 अप्रैलअन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 
1 मईअंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 
3 मईविश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, विश्व सूर्य दिवस3 मई विश्व भर की स्वतंत्र पत्रकारिता का प्रतीक है।
8 मईविश्व रेडक्रॉस दिवसप्रत्येक वर्ष 8 मई को “विश्व रेडक्रॉस दिवस” मनाया जाता है इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के मुखर नेता जीन हेनरी दुनांत का जन्मदिवस (8 मई 1828) होने के कारण चुना गया है।
9 मईविजय दिवस 
11 मईराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसवर्ष 1998 में इसी दिन पोखरण में परमाणु परीक्षण किए गए थे।
12 मईअंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 
14 मईविश्व प्रवासी दिवस 
17 मईविश्व दूरसंचार दिवस 
21 मईआतंकवाद विरोधी दिवसवर्ष 1991 में 21 मई को ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की हत्या कर दी गई थी।
24 मईराष्ट्रमंडल दिवस 
31 मईविश्व तम्बाकू निषेध दिवसयह दिवस तम्बाकू का उपयोग करने के खतरों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है। WHO द्वारा 1987 में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ की पहल को अपनाया गया था।
1 जूनविश्व दुग्ध दिवसवर्ष 2001 से लगातार हर वर्ष 1 जून को “विश्व दुग्ध दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन के विकास के लिए “फ़ूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन” ने 2001 में इसकी शुरूआत की थी।
5 जूनविश्व पर्यावरण दिवससाल 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के पहले दिन पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर वर्ष ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ को मनाने का निर्णय लिया। दो वर्ष बाद पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 1974 को मनाया गया था। जिसकी थीम ‘Only One Earth’ रखी गयी।
8 जूनविश्व महासागर दिवसविश्व महासागर दिवस प्रति वर्ष 8 जून को विश्व में महासागरों के महत्व और आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। पहला विश्व महासागर दिवस 8 जून 1992 को मनाया गया था।
14 जूनविश्व रक्तदान दिवस 
20 जूनविश्व शरणार्थी दिवस 
21 जूनविश्व योग दिवस, विश्व संगीत दिवस 
23 जूनसंयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 
29 जूनराष्ट्रीय सांख्यिकी दिवसभारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एंव संख्यिकीविद प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के जन्म दिवस (29 जून 1893) को प्रत्येक वर्ष ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
30 जूनअंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस या संसदवाद / संसदीयता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Parliamentarism)30 जून 1889 को अंतर-संसदीय संघ की स्थापना हुई थी तथा इसी दिन अर्थात प्रति वर्ष 30 जून को साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Parliamentarism Day) मनाने का फैसला एक प्रस्ताव के द्वारा लिया।
1 जुलाईराष्ट्रीय चिकित्सक दिवसभारत में यह दिवस पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एंव पेशे से चिकित्सक बिधान चंद्र राय के जन्म दिवस (1 जुलाई 1882) को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
11 जुलाईविश्व जनसंख्या दिवसवर्ष 1987 में आज ही के दिन विश्व की जनसंख्या 5 अरब पार कर गई थी।
12 जुलाईमलाला दिवसमहिला शिक्षा के लिए एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता और सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई का जन्मदिन होता है।
18 जुलाईनेल्सन मंडेला अंतराष्ट्रीय दिवस 
22 जुलाईराष्ट्रीय आम दिवसप्रति वर्ष 22 जुलाई को ‘राष्ट्रीय आम दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य फलों के राजा आम के बारे में जानना और समाज में जागरूकता फैलाना व प्रचार-प्रसार करना है। ‘आम’ का वैज्ञानिक नाम ‘मैग्नीफेरा इण्डिका’ है।
23 जुलाईराष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day)प्रति वर्ष 23 जुलाई को ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन 23 जुलाई 1927 को भारतीय प्रसारण कम्पनी ने बम्बई स्टेशन रेडियो प्रसारण शुरू किया था।
26 जुलाईकारगिल विजय दिवसकारगिल युद्ध ( Kargil War ) 1999 में भारत की विजय के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इसे ऑपरेशन विजय नाम से भी जाना जाता है।
28 जुलाईविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 
29 जुलाईविश्व टाइगर दिवस 
6 अगस्तहिरोशिमा दिवसवर्ष 1945 में 6 अगस्त को जापान के हिरोशिमा पर बम गिरा कर नष्ट कर दिया गया था।
9 अगस्तभारत छोड़ो दिवस, नागासाकी दिवसवर्ष 1945 में 9 अगस्त को जापान के नागासाकी पर बम गिरा कर नष्ट कर दिया गया था।
12 अगस्तविश्व हाथी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी मिली थी आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
29 अगस्तराष्ट्रीय खेल दिवस“हॉकी के जादूगर” नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यान चंद का जन्म दिवस ( 29 अगस्त 1905 ) को हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
5 सितम्बरशिक्षक दिवस 
8 सितम्बरविश्व साक्षरता दिवस 
14 सितम्बरराष्ट्रीय हिंदी दिवस14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने निर्णय लिया था कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। वर्ष 1953 से यह दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
16 सितम्बरविश्व ओजोन दिवस 
21 सितम्बरअंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस 
27 सितम्बरविश्व पर्यटन दिवस 
1 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 
2 अक्टूबरगाँधी जयंती, शास्त्री जयंती, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गाँधी का जन्म हुआ था। और 2 अक्टूबर 1904 को लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।
5 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 
8 अक्टूबरभारतीय वायुसेना दिवस 
9 अक्टूबरविश्व डाक दिवस 
10 अक्टूबरराष्ट्रीय डाक दिवस 
16 अक्टूबरविश्व खाद्य दिवस 
24 अक्टूबरसंयुक्त राष्ट्र दिवस 
31 अक्टूबरराष्ट्रीय एकता दिवस 
11 नवम्बरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 
12 नवम्बरराष्ट्रीय पक्षी दिवस 
14 नवम्बरबाल दिवस 
17 नवम्बरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस 
18 नवम्बरविश्व वयस्क दिवस 
19 नवम्बरराष्ट्रीय एकीकरण दिवस, विश्व नागरिक दिवस 
26 नवम्बरसंविधान दिवस, राष्ट्रीय विधि दिवस, विश्व पर्यावरण सरंक्षण दिवस भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून/विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था।
1 दिसम्बरविश्व एड्स दिवसवर्ष 1988 से प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।
5 दिसम्बरविश्व मृदा दिवस (World Soil Day), वाल्ट डिज़्नी दिवस
4 दिसम्बरनौसेना दिवस4 दिसम्बर को नौसेना दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत-पाक युद्ध 1971 में भारतीय नौसेना के योगदान तथा जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
7 दिसम्बरसशस्त्र सेना झंडा दिवस 
10 दिसम्बरविश्व मानवाधिकार दिवस 
16 दिसम्बरविजय दिवस1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का प्रतीक है।
18 दिसम्बरअल्पसंख्यक अधिकार दिवस 
23 दिसम्बरकिसान दिवसभारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
24 दिसम्बरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 
25 दिसम्बरसुशासन दिवस, क्रिसमस डे1. सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। सरकार में जवाबदेही के भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी।
2. क्रिसमस प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को ईसा मसीह / यीशु ( Jesus Christ ) के जन्म-दिन के रूप में मनाया जाता है।
26 दिसम्बरबॉक्सिंग दिवस 

महत्वपूर्ण दिवस पीडीएफ | Important Days PDF Free डाउनलोड करें | List of Important Days in India PDF Download Link

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?