केरल सामान्य ज्ञान (Kerala General Knowledge)

केरल ( Kerala ), भारत के 28 राज्यों में से एक है तथा यहाँ का सबसे बड़ा शहर ‘तिरुवनन्तपुरम’ इसकी राजधानी है। केरल को ऐतिहासिक रूप से ‘केरलम’ नाम से जाना जाता है और दक्षिण भारत के मालाबार तट पर स्थित है। यह क्षेत्र 3000 ई.पू. से मसालों के निर्यात के लिए प्रसिद्ध रहा है। 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अन्तर्गत मलयालम भाषी क्षेत्र को संयोजित करके इस राज्य की स्थापना की गयी। इसके उत्तर व उत्तर-पूर्व में कर्नाटक, पूर्व व दक्षिण में तमिलनाडु और पश्चिम में लक्षद्वीप समुद्र स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसका जनसंख्या में भारत में 13 वां तथा लिंगानुपात ( 1084 ) में प्रथम स्थान है। यहाँ सर्वाधिक जीवन प्रत्याशा दर 77 वर्ष है। मलयालम सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है तथा राज्य की आधिकारिक भाषा भी है। ‘चेर’ राजवंश केरल का प्रथम प्रसिद्ध राजवंश था। हालांकि चेर राजवंश पड़ोसी राजवंशों ‘चोल’ और ‘पाण्ड्य’ के द्वारा अपने विरुद्ध बार-बार होने वाले हमलों से संघर्ष करता रहा था। केरल की राज्य आय में 3 % योगदान मत्स्य उद्योग का है क्योंकि राज्य का समुद्र-तट 595 किमी. लम्बाई में फैला हुआ है। यहाँ नौ भाषाओं में समाचार-पत्रों का प्रकाशन होता है। केरल राज्य भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। बांध, समुद्री किनारे ( Beaches ), आयुर्वेदिक पर्यटन और उष्णकटिबन्धीय हरियाली ( Tropical Greenery ) इसके मुख्य आकर्षण हैं।

केरल एक नजर में ( Kerala At A Glance )

राज्य का नामकेरल
स्थापना1 नवम्बर 1956
राजधानीतिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम)
मुख्यमंत्रीपिनाराई विजयन
राज्यपालआरिफ मोहम्मद खान
क्षेत्रफल38,863 वर्ग किमी. ( देश में 22 वां स्थान )
समुद्र तट595 किमी.
कुल जिले14
लोकसभा सदस्य20
राज्यसभा सदस्य09
विधानसभा सदस्य141 ( एक सदनीय )
राजकीय वृक्षनारियल
राजकीय फूलअमलतास ( Cassia Fistula )
राजकीय फलकटहल ( Jackfruit )
राजकीय पशुभारतीय हाथी
राजकीय पक्षीधनेश ( Great Hornbill )
राजकीय मछलीग्रीन क्रोमाइड ( Green Chromide )
जनसंख्या33,387,677 ( देश में 13 वां स्थान, जनगणना 2011 के अनुसार )
जनसंख्या घनत्व860 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. ( जनगणना 2011 के अनुसार )
लिंगानुपात1,084 महिलायें प्रति 1000 पुरुष ( देश में प्रथम स्थान )
साक्षरता93.91 % ( भारत में प्रथम ) { जनगणना 2011 के अनुसार }
भाषामलयालम
मुख्य फसलेंनारियल, चाय, कॉफ़ी, काजू एवं मसाले
ISO 3166 कोडIN-KL
टाइम-ज़ोनIST ( UTC 05:30 )
वेबसाइटwww.kerala.gov.in

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?