भारत एवं विश्व के प्रमुख पुरस्कार

भारत एवं विश्व के प्रमुख पुरस्कार – विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति को उसका प्रोत्साहन करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं, जैसे – ऑस्कर फ़िल्म क्षेत्र में, पुलित्ज़र पत्रकारिता के क्षेत्र में, ग्रेमी पुरस्कार संगीत क्षेत्र में, ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में आदि। यहाँ पर भारत एवं विश्व के प्रमुख पुरस्कारों की सूची दी गई है, जिसमें पुरस्कार का नाम, क्षेत्र और उसमें मिलने वाली राशि दी गयी है।

पुरस्कार क्षेत्र एवं राशि
नोबेल पुरस्कार साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, शान्ति (सभी 1901 से) एवं अर्थशास्त्र (1969 से) के क्षेत्र में (7 मिलियन स्वीडिश क्रोनर)
पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में (1917 से, 10,000 डॉलर)
ऑस्कर पुरस्कार फिल्म क्षेत्र में (1929 से)
कलिंग पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में (1952 से; 1,000 पौंड)
मान बुकर पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में (1969 से; 60,000 पौंड)
ग्रेमी पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में (1958 से)
भारत रत्न कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा तथा जनसेवा के लिए
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्म के क्षेत्र में (1969 से; स्वर्ण कमल और 10 लाख रुपए)
ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में (1965 से; 11 लाख रु.)
रैमन मैग्सेसे पुरस्कार सरकारी सेवा, जनसेवा, पत्रकारिता, साहित्य, संचार, अन्तर्राष्ट्रीय, समझ के क्षेत्र में (1958 से; 50,000 डॉलर) एवं 2001 से उदगामी नेतृत्व के क्षेत्र में
सरस्वती सम्मान साहित्य के क्षेत्र में (1991 से; 5 लाख रु.)
वाचस्पति पुरस्कार संस्कृत साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए (1992 से; 1 लाख रु.)
शंकर पुरस्कार भारतीय दर्शन, संस्कृति तथा कला क्षेत्र में (1.5 लाख रु.)
व्यास सम्मान साहित्य के क्षेत्र
कबीर पुरस्कार सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र
ध्यानचंद पुरस्कार खेलों में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए (5 लाख रुपए)
द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में (1985 से; 5 लाख रु.)
अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में (1961 से; 5 लाख रुपए)
 
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार खेलों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए (1992 से; 7.5 लाख रु.)
भटनागर पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में (1957 से; 2 लाख रुपए)
धन्वन्तरि पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में (1971 से)
बोरलॉग पुरस्कार कृषि की पैदावार में उल्लेखनीय योगदान के लिए (1973 से)

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?