12 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

12 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 12 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विक्रम साराभाई की 100 वीं जयंती –

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की 100वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया। इसरो के संस्थापक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में हुआ था। इन्होंने सन् 1947 में अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की थी। इसके बाद 15 अगस्त 1969 को इसरो की स्थापना की। अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनके योगदान के चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण औऱ पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इनका निधन 30 दिसंबर 1971 को तिरुवनंतपुपम में हो गया था।

सिंगल पुरुष सैनिकों को भी मिलेगी बच्चे की देखभाल की छुट्टी-

रक्षा मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कहा है कि अब सिंगल पुरुष सैनिकों को भी चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) मिला करेगी। साथ ही एक बार में सीसीएल लेने की न्यूनतम अवधि को 15 दिन से घटाकर 05 दिन कर दिया गया है।

दिल्ली बस सेवा (डीटीएस) ने बंद की दिल्ली-लाहौर बस सेवा-

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में 10 अगस्त को दिल्ली लाहौर सद्भावना बस सेवा को बंद किये जाने के बाद आज 12 अगस्त को डीटीएस ने भी दिल्ली-लाहौर बस सेवा को बंद कर दिया है। इस सेवा की शुरुवात अटल जी ने साल 1999 में की थी। इसके बाद 2001 में हुए संसद हमले के बाद इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2003 में इसे पुनः शुरु कर दिया गया था।

बबीता फोगाट औऱ महावीर फोगाट हुए भाजपा में शामिल-

हरियाणा के भिवानी जिले की भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट और उनके पिता व कोच महावीर फोगाट ने भाजपा जॉइन कर ली है। महावीर फोगाट को भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

भारत औऱ चीन के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर-

आज भारत ने चीन के साथ चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझोते खेल, संस्कृति और पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में किये गए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन की तीन दिन की विदेश यात्रा पर रहे। वर्तमान में चीन के विदेश मंत्री वांग यी हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?