24 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

24 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 24 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस –

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसे 24 जनवरी को मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 03 दिसंबर 2018 को की गई थी। इस दिवस को मनाने के लिए प्रस्ताव को विश्व के 58 देशों द्वारा तैयार किया गया था। ध्यातव्य है कि भारत में शिक्षा दिवस (राष्ट्रीय) 11 नवंबर को मनाया जाता है।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक –

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा हाल ही में जारी 180 देशों के भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत को 80 वां स्थान प्राप्त हुआ है। दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान संस्था द्वारा यह इंडेक्स जारी की गई। इस सूचकांक में डेनमार्क और न्यीजीलैंड को संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

पाकिस्तान ने किया बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण –

गजनवी सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की एक हाइपरसोनिक मिसाइल है। परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। इसे पाकिस्तान के नेशनल डिफेंस परिसर द्वारा विकसित किया गया है।

भारत का पहला ई – कचरा क्लिनिक खुला भोपाल में –

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का पहला ई – कचरा क्लिनिक खुला है। यहां पर घरेलू व वाणिज्यिक इकाइयों से लाकर ई – कचरे को संसाधित किया जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?