अर्जुन राम मेघवाल बने कानून मंत्री

देश के नए कानून मंत्री –

अर्जुन राम मेघवाल को देश का अगला कानून मंत्री बनाया गया है। इस पद पर ये किरण रिजिजू का स्थान लेंगे। इन्हें केंद्र द्वारा विधि और न्याय मंत्री का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। दूसरी ओर किरण रिजिजू को इस पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंप दिया गया है। अर्जुन मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं। कल 18 मई को ही इन्होंने पदभार संभाल लिया। मेघवाल के राजनीतिक करियर की शुरुवात 2009 में हुई। जब इन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (AIS) से सेवानिवृत्ति लेकर लोकसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बाद सांसद बने। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार बीकानेर से सांसद चुने गए।

वन लाइनर करेंट अफेयर्स –

प्रश्न – छठे हिंद महासागर सम्मेलन की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?

उत्तर – बांग्लादेश

प्रश्न – किस देश में पिछले दो दशकों के अंदर प्रति व्यक्ति ई-कचरा तीन गुना हो गया है ?

उत्तर – कनाडा

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन कहाँ पर किया जाएगा ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न – कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है ?

उत्तर – सिद्धरमैया

प्रश्न – कर्नाटक का नया उपमुख्यमंत्री किसे चुना गया है ?

उत्तर – डी.के. शिवकुमार

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?