विश्व के सात महाद्वीप | Seven Continents of the World

विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents of the World) एवं उनसे सम्बंधित तथ्य जानने से पहले महाद्वीप क्या होते हैं ? यह जानना आवश्यक है।

महाद्वीप (Continent) –

महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं। जोकि निम्न हैं –

  1. एशिया ( Asia )
  2. अफ्रीका ( Africa )
  3. उत्तरी अमेरिका ( North America )
  4. दक्षिणी अमेरिका ( South America )
  5. अंटार्कटिका ( Antarctica )
  6. यूरोप ( Europe )
  7. ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

एशिया महाद्वीप –

एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है।

क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार

एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही अवस्थित है। पूरब में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर अवस्थित हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
  • यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।
  • एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
  • सबसे बड़ा देश – चीन
  • सबसे छोटा देश – मालदीव
  • सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट ( 8850 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर

एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – उनकी राजधानी, मुद्रा एवं क्षेत्रफल आदि प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

अफ्रीका महाद्वीप –

अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं। इसके पूरब में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर अवस्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से अलग करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क,मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है। यह विक्टोरिया झील से निकलकर भूमध्यसागर में गिरती है। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।

अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं

  • विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।
  • यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
  • यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।
  • अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है।
  • यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  • हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
  • सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
  • सबसे छोटा देश – मेओटी
  • सबसे लम्बी नदी – नील नदी
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो ( 5895 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
  • विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
  • सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी – जायरे ( कांगो )
  • कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।
  • यहाँ के कांगो का पूर्व नाम जायरे था। इस पर बेल्जियम का शासन था।
  • यहाँ के देश नाइजीरिया को तेल ताड़ का देश भी कहा जाता है।

अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – उनकी राजधानी, मुद्रा एवं क्षेत्रफल आदि प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप –

उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। इसके दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। उत्तरी अमेरिका मध्यअमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र में कुल 29 देश हैं। 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है। यह विश्व के सात महाद्वीप में से एक है।

उत्तर अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल

पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से अलग करती है। पनामा नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों का यातायात सुगम होता है। उत्तर अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो, इन्युट शामिल हैं। एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है, इसे इग्लू कहा जाता है। ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का प्रयोग करते हैं। सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं।

उत्तरी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं

  • यह विश्व के 16.5% भाग पर फैला हुआ है।
  • विश्व की कुल मक्का उत्पादन का आधा भाग यहीं पैदा होता है।
  • सबसे बड़ा देश – कनाडा
  • सबसे छोटा देश – सेंट-पियरे
  • सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली [ पुराना नाम – माउंट मैकिनले ] ( 6194 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )
  • उत्तर अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
  • माउंट मैकेंले उत्तर अमेरिका का सर्वोच्च (6194 मीटर) पर्वत शिखर है। यह अलास्का में है। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • मैक्सिके की खाड़ी में चलने वाले चक्रवात हरिकेन व टारनेडो कहलाते हैं।
  • कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप –

दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में फैला है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं।

दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल

यह प्रशांत व अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित है। पनामा जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है। टेराडेल फ्लूगो नामक द्वीप इस महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप मैगलन जलसंथि द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है। ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। ब्राजील की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इक्वाडोर व चिली को छोड़कर इस महाद्वीप के अन्य सभी देशों से लगती है। इस महाद्वीप के तीन देश कोलम्बिया, ब्राजील व इक्वाडोर भूमध्यरेखा पर अवस्थित हैं। पेरु-बोबीविया सीमा पर अवस्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है। यह बोलीविया पठार पर अवस्थित है। अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन इसी महाद्वीप पर बहती है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला में बहती है।

दक्षिणी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं

  • इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 11.80% है।
  • इसका बहुत बड़ा भाग वनाच्छादित है।
  • सबसे बड़ा देश – ब्राज़ील
  • सबसे छोटा देश – फ़ॉकलैंड द्वीप
  • सबसे लम्बी नदी – अमेज़न
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – आकोंकागुआ / आकोंकाग्वा / एकांकागुआ [ Aconcagua ] ( 6906 मी. )
  • मेनियोक या कसावा अमेजन बेसिन के लोगों का मुख्य भोजन है।
  • ब्रोमिलायड अमेजन बेसिन का एक परजीवी पौधा है।
  • अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला पक्षी टूकन है।

उत्तरी व दक्षिण अमेरिकी, कैरीबियन सागर, ओसनियाई प्रमुख देशों की जानकारी

अंटार्कटिका महाद्वीप –

अंटार्कटिका संसार का पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक  द्वारा किया गया था। पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है। वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे। अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

  • अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि तीन महासागरों हिंद, प्रशांत व अटलांटिक से लगती है।
  • इस महाद्वीप के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिका महासागर कहते हैं।
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन थे। ये 1911 में वहाँ पहुँचे।
  • ग्रीष्म व शीत ऋतु में इसका अलग अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप की संज्ञा दी गई है।
  • रॉस सागर व वेडेल सागर अंटार्कटिका के ही भाग हैं।
  • यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
  • क्वीन मोड वर्वत श्रेणी इसे दो भागों में विभाजित करती है।
  • यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  • सबसे ऊँचा (5140 मीटर) पर्वत शिखर – विन्सन मैसिफ
  • माउंट एलब्रुश इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • विश्व का सबसे कम तापमान ( -89.2 डिग्री सेल्सियस) अंटार्कटिका के वोस्टॉक का दर्ज किया गया है।
  • अंटार्कटिका के पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का सबसे कम वार्षिक तापांतर दर्ज किया गया है।
  • अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति मॉस व लाइकेन हैं।
  • यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती है।

अंटार्कटिका और भारत

  • भारत ने अपना अंटार्कटिका अभियान1981-82 में शुरु किया।
  • डॉ. गिरिराज सिरोही  दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।
  • भारत का पहला अंटार्कटिका अभियान दल डॉ. सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में 9 जनवरी 1982 को शुरु हुआ।
  • अंटार्कटिका में भारत ने अपना पहला शोध केंद्र दक्षिणी गंगोत्री 1983 में स्थापित किया। अब यह नष्ट हो चुका है।
  • भारत ने अंटार्कटिका में अपना दूसरा शोध केंद्र मैत्री 1989 में स्थापित किया।
  • भारत ने अंटार्कटिका में अपना तीसरा अभियान भारती लार्समन हिल्स में स्थापित किया।

यूरोप महाद्वीप –

यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं। यूरोप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

  • यूरोप के पास संसार के क्षेत्रफल का 6.5% भाग है।
  • यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि हैं।
  • सबसे बड़ा देश – रूस
  • सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी
  • सबसे लम्बी नदी – वोल्गा
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एल्ब्रुश ( 5,642 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – लैडोगा

यूरोप महाद्वीप के प्रमुख देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- उनकी राजधानी, मुद्रा एवं क्षेत्रफल आदि प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप –

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है। इस महाद्वीप के क्षेत्र में कुल 23 देश आते हैं। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से अलग करती है।

ऑस्ट्रेलिया सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं

  • मकर वृत्त इसके मध्य से होकर गुजरता है।
  • यह एकमात्र देश है, जोकि सम्पूर्ण महाद्वीप पर फैला है।
  • ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत बड़े भाग में बहुत कम वर्षा होती है।
  • जल की कमी है।
  • गिब्सन और विक्टोरिया यहाँ के प्रमुख मरुस्थल हैं।
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रंखला है।
  • सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया
  • सबसे छोटा देश – नौरू
  • सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग
  • कालगूर्ली और कूलगार्डी आस्ट्रेलिया की विश्वप्रसिद्ध सोने की खान हैं।
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – कोस्किउस्ज्को पर्वत / कोज़िअस्को पर्वत [ Mount Kosciuszko ] ( 2,228 मी. )
  • यहाँ भेंड़पालन केंद्रो पर काम करने वाले मजदूरों को जेकारू कहते हैं।
  • सबसे बड़ी झील – आयर झील
  • आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेंट्रिया का मैदान कहलाता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?