सरक्रीक विवाद क्या है ? (What is sir creek dispute)

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद और शियाचिन विवाद की ही तरह सरक्रीक विवाद भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

क्या है सरक्रीक –

सरक्रीक भारत और पाकिस्तान के बीच 96 किलोमीटर लंबी एक जल की पट्टी है। दोनों देशों के बीच इस जल के प्रभुत्व को लेकर विवाद चल रहा है। यह क्षेत्र पाकिस्तान के सिंध प्रांत औऱ भारत के गुजरात राज्य के बीच अवस्थित है। दोनों देशों की आजादी से पूर्व यह क्षेत्र ब्रिटिश भारत की बॉम्बे प्रेसिडेंसी का हिस्सा था। इस क्षेत्र में ‘सीरी‘ मछली के पाये जाने के कारण इसका नाम सर क्रीक पड़ा। इसकी जलधारा को मूल रूप से ‘बान गंगा’ कहा जाता है। यह जलधारा पाकिस्तान के सिंध प्रांत को भारत के गुजरात से अलग करती हुई अरब सागर में जा गिरती है।

विवाद की शुरुवात –

दोनों देशों के बीच इसे लेकर विवाद की शुरुवात 1960 के दशक में हुई।

विवाद का कारण –

यह क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े मछली उत्पादन क्षेत्रों में से एक है। इसकी सीमा निरधारित न होने की वजह से भारतीय मछुवारे कई बार काफी दूर निकल जाते हैं और पाकिस्तानी नौसेना द्वारा पकड़ लिए जाते हैं। साथ ही यह क्षेत्र तेल औऱ गैस के विशाल भंडारण का भी स्त्रोत है। परंतु सीमा निर्धारण न होने के कारण यहां पर इनका दोहन नहीं हो पा रहा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?