19 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

19 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 19 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मिशन गगनयान –

इसरो ने भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरे होने के वर्ष 2022 में भारत की अंतरिक्ष में पहुंच को प्रदर्शित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गगनयान एक मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) औऱ इसरो के बीच गगनयान मिशन हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत डीआरडीओ की ओऱ से इसरो को कुछ महत्वपूर्ण तकनीक उपलब्थ कराई जाएगी।

आईफा अवार्ड-2019

हाल ही में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस साल इसका आयोजन मुंबई में किया गया। इस साल आलिया भट्ट और रनवीर सिंह को वेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। इस बार वेस्ट फिल्म का अवार्ड ‘राजी‘ को मिला है।

राजनाथ सिंह ने तेजस में भरी उड़ान –

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 19 सितंबर को तेजस में उड़ान भरी है। तेजस स्वदेशी तकनीक से विकसित हल्का लड़ाकू विमान है। यह सिंगल इंजन वाला विमान है। इन्होंने यह उड़ान बेंग्लुरु के एचएएल एयरपोर्ट से भरी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?