गुजरात सामान्य ज्ञान (Gujarat General Knowledge)

गुजरात सामान्य ज्ञान (Gujarat General Knowledge) – भारत के राज्यों में से एक गुजरात भारत का पश्चिमी राज्य है, इसकी राजधानी गांधीनगर है। यह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मभूमि है।यह भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जन्मस्थली है। यह एक समुद्र तटीय राज्य है, भारत के सभी राज्यों में इसकी समुद्री सीमा सर्वाधिक लम्बी है। देश का प्रमुख बंदरगाह कांडला इसी राज्य में अवस्थित है। ब्रिटिश काल में यह बम्बई प्रेसीडेंसी का अंग था जिसे 1960 में दो राज्यों गुजरात व महाराष्ट्र में विभाजित कर दिया गया।

गुजरात : एक नजर में (Gujarat at a Glance)

राज्यगुजरात
राजधानीगाँधीनगर
राज्यपालआचार्य देवव्रत
मुख्यमंत्रीभूपेंद्र भाई पटेल
राज्य का पुनर्गठन1 मई (1960)
उच्च न्यायलयअहमदाबाद
क्षेत्रफल196024 वर्ग किमी.
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिलाकच्छ
न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिलाडांग
कुल जिले33
लोकसभा सदस्य26
राज्यसभा सदस्य11
विधानसभा सदस्य182
जनसंख्या60439692
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिलाअहमदाबाद
साक्षरता78.03 %
शहरी जनसँख्या42.60 %
ग्रामीण जनसँख्या57.40 %
लिंगानुपात890
जनसंख्या घनत्व308
प्रथम राज्यपालमेहंदी नवाज जंग
प्रथम मुख्यमंत्रीजीवराज नारायण मेहता
राजकीय वृक्षआम
राजकीय पुष्पमैरी गोल्ड
राजकीय पक्षीविशाल फ्लैमिंगो
राजकीय पशुएशियाई सिंह (बब्बर शेर)
प्रमुख नदियाँसाबरमती, नर्मदा, ताप्ती
भाषागुजराती व हिंदी
प्रमुख लोकनृत्यगरबा
प्रमुख मेले एवं उत्सवकच्छ महोत्सव

गुजरात की सीमाएं –

भौगोलिक दृष्टि से गुजरात एक समुद्र तटीय प्रदेश है, जो अरब सागर के तट पर है। भारत के राज्यों में इसकी समुद्री सीमा सर्वाधिक लम्बी है। इसकी सीमा राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दमन दीव, दादर नगर हवेली के साथ मिलती है। इसके अतिरिक्त इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से मिलती है।

गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थल –

  • सोमनाथ का प्रसिद्ध मंदिर
  • साबरमती आश्रम
  • अक्षरधाम
  • गिर राष्ट्रीयमंदिर उद्यान
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • कच्छ का रण
  • रानी की वाव (विश्व विरासत स्थल)
  • मोढेरा का सूर्य मंदिर
  • कंकड़िया झील
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • साइंस सिटी
  • तीथल बीच
  • बड़ोदरा संग्रहालय और पिक्चर गैलरी
  • विक्टोरिया पार्क

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?